Ajab Gajab: यहां इंसानों से ज्यादा हिरणों की होती है खातिरदारी, गांव पहुंचते ही साथ खेलेंगे और चना-बाजरा भी खाएंगे
Barmer Deer Village: थार के रेगिस्तान में बसे बाड़मेर के कातरला गांव की पहचान सिर्फ रेत और गर्मी से नहीं, बल्कि हिरणों के साथ इंसानों के अनोखे रिश्ते से भी है. साल 2020 में गांव के युवाओं ने अमृता देवी वन्यजीव संस्थान की शुरुआत की. यहां शिकार, आवारा कुत्तों के हमले, बीमारी या सड़क हादसों में घायल वन्यजीवों को लाकर उपचार दिया जाता है. 125 से ज्यादा हिरण यहां इंसानों के इतने करीब हैं कि उनके हाथ से चना-बाजरा तक खा लेते हैं. यहां हिरणों के अलावा खरगोश, नीलगाय, मोर, कबूतर और कछुओं का भी उपचार किया जाता है. यह जगह वन्यजीव संरक्षण की अनोखी मिसाल बन रही है.
जयपुर मेट्रो में पहली बार बैठीं Russian Vlogger, सफाई और सुरक्षा देख दिया मजेदार रिएक्शन, वायरल वीडियो..
जयपुर मेट्रो में पहली बार सफर करने पहुंचीं रूसी व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्टेशन की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाएं देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की. मेट्रो का अनुभव उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है. वीडियो पर यूजर्स भी लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








