Responsive Scrollable Menu

पब्लिसिटी स्टंट के आरोप पर YRF की टीम की सफाई:दावा- मर्दानी-3 प्रमोट करने के लिए दिल्ली से 300 लड़कियों के लापता होने की झूठी खबर फैलाई

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 गलत तरह पब्लिसिटी स्टंट करने के आरोप से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, बीते कुछ दिनों सें दिल्ली से लापता हुए करीब 800 लोगों की खबर से सनसनी मची हुई है, जिसमें 300 लड़कियां भी शामिल हैं। इसी बीच फिल्म मर्दानी 3 आई, जिसमें इसी तरह का कॉन्सेप्ट दिखाया गया। लापता लड़कियों और फिल्म में कनेक्शन होने पर लगातार दावे किए जाने लगे कि यशराज फिल्म्स ने फिल्म मर्दानी 3 प्रमोट करने के लिए लड़कियों के गायब होने की झूठी खबरों को सनसनी बनाकर बढ़ा-चढ़ा कर फैलाया। फिल्म के मेकर्स पर ये भी आरोप लगे कि उन्होंने कुछ एजेंसियों को पैसे देकर लड़कियों के लापता होने की खबरें चलवाईं, जिसे दूसरी मीडिया कंपनियों ने भी चलाया और ये खबर फैल गई। इसके बाद फिल्म मर्दानी 3 रिलीज की गई, जिसमें लड़कियों को रेस्क्यू करने की बात की गई। दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से भी साफ किया कि जांच में सामने आया है कि मिसिंग लड़कियों की खबरें महज पैसे देकर किया गया पब्लिसिटी स्टंट है। दिल्ली पुलिस ने लिखा है, कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद हमें पता चला कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा हंगामा पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिये बढ़ाया जा रहा है। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन दावों पर सफाई देते हुए अब यशराज फिल्म्स के स्पोक्सपर्सन ने स्क्रीन से बातचीत में कहा, यशराज फिल्म्स 50 साल पुरानी कंपनी है, जो नैतिकता और ट्रांसपेरेंट मूल सिद्धांतों पर चलती है। और उन्हीं के अनुसार काम करती है। सोशल मीडिया पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, हम उसका खंडन करते हैं। आगे स्पोक्सपर्सन कहते हैं, कहा जा रहा है कि मर्दानी 3 के प्रमोशन के लिए एक संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाया गया, लेकिन ऐसा नहीं है। हम इसका खंडन करते हैं। हमें अपनी एथॉरिटी और संस्थाओं पर पूरा यकीन है कि वो समय आने पर सभी फैक्ट्स और सच्चाई को सामने ले आएंगे।

Continue reading on the app

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बैंक बैलेंस में भी नंबर 1 हैं ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है नेट वर्थ

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन न सिर्फ अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी वह इंडस्ट्री की असली क्वीन हैं. उनकी नेटवर्थ पति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है. जहां अभिषेक फिल्मों और स्पोर्ट्स बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं, वहीं ऐश्वर्या का ग्लोबल ब्रैंड वैल्यू और बरसों का फिल्मी करियर उन्हें दौलत के मामले में बहुत आगे ले जाता है. 800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन ऐश्वर्या ने साबित कर दिया है कि वह बैंक बैलेंस के मामले में भी नंबर 1 हैं.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: चोट की नहीं की परवाह, झटके इतने विकेट, श्रीलंका को दिलाई पहली जीत

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने भी जीत के साथ आगाज किया. उसने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रनों से हराया. इस मुकाबले में श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने चोट के बावजूद गेंदबाजी की और टीम को जीत तक पहुंचाया. Sun, 08 Feb 2026 23:38:44 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan T20 WC Boycott: Aaliya, Arzoo Kazmi पर क्यों भड़के पाकिस्तानी नेता ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T20:28:00+00:00

हरदोई में बार बालाओं ने लगाए जमकर ठुमके | #shorts #viralvideo #viralnews #dance #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T20:30:00+00:00

EPFO Wage Hike: 8वें वेतन आयोग पर बहुत बड़ी खबर! | Breaking News | Pay Commission | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T20:30:01+00:00

Parliament में PM पर हमला कैसे? Congress समर्थक Tehseen Poonawalla ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T20:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers