Responsive Scrollable Menu

सूरजकुंड मेले में टूटा झूला | चश्मदीद ने बताई आंखों-देखी | Surajkund Mela | Faridabad News | N18V

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड मेले में हुए झूला हादसे को लेकर चश्मदीद की आंखों-देखी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, वहीं प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। #SurajkundMela #Faridabad #JhulaAccident #MelaAccident #EyeWitness #BreakingNews #HaryanaNews #HindiNews #news18india News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

'मौत' की इमारत से कोटा में कोहराम | Kota Building Collapse | Rajasthan News | Kota News | Hindi News

Heartbreaking news is coming from Kota, Rajasthan... A three-story building collapsed last night at 9 o'clock... Many people, including students, were buried under the debris of the building... Two people, including a 20-year-old student, died in this tragic accident. राजस्थान के कोटा से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है... बीती रात नौ बजे एक तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई...इमारत के मलबे में छात्रों समेत कई लोग दब गए...इस दर्दनाक हादसे एक बीस साल के स्टू़डेंट समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है...घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर है...मरने वाले स्टूडेंट की पहचान बंगाल निवासी आर्यन के रूप में हुई है...तीन मंजिला इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया...मौके पर हालात ये थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर...SDRF की टीम और स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को निकाल में जुटे हैं...रेस्क्यू के दौरान एक बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18india Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

SL vs IRE T20 WC 2026: थीक्षाना-हसरंगा का जादू, श्रीलंका की धमाकेदार जीत; आयरलैंड को 20 रन से हराया 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार आगाज़ किया। रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए छठे मुकाबले में मेजबान टीम ने आयरलैंड को 20 रनों से हराकर पूरे आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में कदम रखा। 

इस जीत की नींव संतुलित बल्लेबाजी और फिर स्पिन तिकड़ी की कसावट भरी गेंदबाजी ने रखी, जिसने मैच का रुख निर्णायक रूप से श्रीलंका के पक्ष में मोड़ दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। पारी की शुरुआत पथुम निसांका और कामिल मिसारा ने सधे अंदाज में की। दोनों ने पहले चार ओवरों में 28 रन जोड़कर ठोस मंच तैयार किया। 

मिसारा 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की। निसांका 23 गेंदों में 24 रन बनाकर लौटे, लेकिन टीम 62/2 तक पहुंच चुकी थी।

हालांकि, इसके बाद श्रीलंका को झटका लगा और स्कोर 86 तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गिर गए। यहीं से मैच का सबसे अहम मोड़ आया। कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस ने पारी को संभालते हुए आक्रामक तेवर दिखाए। दोनों ने सिर्फ 29 गेंदों में 67 रन जोड़ दिए। 

कामिंदु ने 19 गेंदों में 44 रन (4 चौके, 2 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कुसल मेंडिस 43 गेंदों पर नाबाद 56 रन (5 चौके) बनाकर अंत तक टिके रहे। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मार्क एडेयर और गैरेथ डेलानी को एक-एक सफलता मिली।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत लड़खड़ाई। कप्तान पॉल स्टर्लिंग महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। रॉस एडेयर और हैरी टेक्टर ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़कर स्कोर 56 तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों का जाल बिछ गया। 

महेश थीक्षाना हैट्रिक से भले ही चूक गए, पर उनकी कसी हुई लाइन-लेंथ ने बल्लेबाज़ों को बांधे रखा। वहीं वानिंदु हसरंगा ने मिडिल ओवरों में दबाव बढ़ाते हुए विकेट निकालकर आयरलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों ने 3-3 विकेट चटकाए। 

नतीजा यह रहा कि आयरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 143 रनों पर सिमट गई। घरेलू परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाते हुए श्रीलंका ने गेंद और बल्ले- दोनों विभागों में संतुलन दिखाया। यह जीत न सिर्फ अंक तालिका में अहम रही, बल्कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के अभियान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली भी साबित हुई।

Mon, 09 Feb 2026 00:10:56 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: UP में ‘ओवैसी फैक्टर’ ! अखिलेश के लिए टेंशन बड़ी? #owaisi #aimim #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T00:20:39+00:00

Maithili Thakur ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरा! #biharvidhansabha #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T00:29:33+00:00

Malaysia दौरा पूरा कर PM मोदी Delhi पहुंचे #shorts #viralvideo #pmmodi #malaysiavisit #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T00:13:01+00:00

Islamabad Blast Today: 6 बजते ही इस्लामाबाद धमाके पर बड़ा खुलासा! | Shehbaz Sharif |Munir | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T00:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers