'घर का मामला, दखल न दें', दिल्ली प्रदर्शन पर UN की टिप्पणी पर भारत बोला- बाकी दुनिया की घटनाओं पर भी ध्यान दें
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की चिंता को भारत ने खारिज कर दिया है. भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं अनुचित हैं और देश के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप हैं. भारत ने कार्यालय से दुनिया के अन्य हिस्सों में हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों पर भी निष्पक्षता से ध्यान देने को कहा. विवाद की जड़ मतदाता सूची में कथित अनियमितताएं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग है.
खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी चुनाव आयोग के अधिकारी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों में बताया जा रहा है कि अधिकारी की हत्या टैंक जिले के गिरह बलूच के पास की गई, जो दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगा हुआ इलाका है। हमलावरों की तलाश की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Moneycontrol








