Responsive Scrollable Menu

Ranji Trophy: रणजी के रण में कल से मचेगा तहलका, एक साथ शुरू होंगे 19 मुकाबले, जडेजा-राहुल और सिराज दिखाएंगे अपना दम

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए सीजन का धमाकेदार आगाज रविवार, 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है. इस प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले ही दिन देश भर के अलग-अलग मैदानों पर एक साथ कुल 19 रोमांचक मुकाबले शुरू होंगे. इस बार का रणजी सीजन बेहद खास और स्टार-स्टडेड होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज और विदेशी दौरों से पहले टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर रेड-बॉल से अपना दम दिखाने उतर रहे हैं. पहले ही राउंड से ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए एक्शन में नजर आएंगे.

19 मैचों के साथ शुरू होगा 'रणजी का रण'

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट के इस पहले दौर में एलीट ग्रुप के 16 और प्लेट ग्रुप के 3 मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार टूर्नामेंट के पहले ही दिन डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम श्रीनगर में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं, टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट दो चरणों में खेला जाना है, जहां पहला चरण अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होगा. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी के बाद दूसरा चरण जनवरी 2027 से शुरू होगा.

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा पर रहेंगी सबकी नजरें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल कर्नाटक की ओर से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, जहां वह आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी फॉर्म और टाइमिंग को और पुख्ता करना चाहेंगे. दूसरी ओर, भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दो बार की चैंपियन सौराष्ट्र टीम का हिस्सा हैं. सौराष्ट्र का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में होना है, जहां जडेजा की मौजूदगी टीम को एक अलग मजबूती देगी.

मोहम्मद सिराज रफ्तार हासिल करने उतरेंगे

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपनी घरेलू टीम हैदराबाद की तरफ से त्रिपुरा के खिलाफ खेलते नजर आएंगे, जहां वे अपनी धारदार गेंदबाजी से विकेट चटकाने के इरादे से उतरेंगे. इनके अलावा मुंबई की ओर से विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रन बरसाने के लिए तैयार हैं. वहीं, बंगाल की टीम में मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार जैसे घातक गेंदबाजों की तिकड़ी दिल्ली के खिलाफ कोहराम मचाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है.  

कब और कहां देखें रणजी ट्रॉफी के इन मैचों का लाइव रोमांच?

रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के ये सभी मुकाबले सुबह 9:00 बजे और 9:30 बजे से अलग-अलग वेन्यू पर शुरू हो जाएंगे. क्रिकेट फैंस इन सभी बड़े मैचों का सीधा प्रसारण और डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और उसकी वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं, जहां वे अपने स्मार्टफोन पर कभी भी फ्री में इस घरेलू टूर्नामेंट के हर एक रोमांचक पल का आनंद उठा सकेंगे. जबकि टीवी पर कुछ चुनिंदा मैचों का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क के चैनलों पर उपलब्ध रहेगा.

यह भी पढ़ें: भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ा बवाल, कोर्ट केस के चक्कर में फंसी अरुणाचल प्रदेश की टीम, नागालैंड के खिलाफ पहले मैच से बाहर

Continue reading on the app

'देश में लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही', मनीष सिसोदिया ने लगाए गंभीर आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे युवा प्रदर्शन के समर्थन में आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान पंजाब प्रभारी और वरिष्ठ AAP नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के कई अन्य नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोरों, कुर्सी छोड़ो’ के नारे लगाए. 

AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं से डरी हुई है, वहीं हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के युवा कथित वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

युवाओं को प्रदर्शन से रोकने का आरोप

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पुलिस तंत्र का इस्तेमाल कर युवाओं को जंतर-मंतर पहुंचने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने से रोक जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे युवाओं, वकीलों और अन्य नागरिकों को हिरासत में लेकर डर का माहौल बनाया जा रहा है.

सिसोदिया ने दावा किया कि वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को पुलिस के जरिए रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है. उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है.

जनादेश की पवित्रता बनाए  रखना जरूरी

मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि चुनावों में कथित वोट चोरी, वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने और फर्जी वोट जोड़ने जैसे मामलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह AAP,अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से CJP के युवा प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में जनता के जनादेश की पवित्रता बनाए  रखना जरूरी है.

हरपाल सिंह चीमा बोले- पंजाब के युवा डरने वाले नहीं

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के युवा कथित वोट चोरी के मुद्दे पर डरने वाले नहीं हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे. चीमा ने प्रधानमंत्री पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा बन रही है. उनके मुताबिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के वोट और जनादेश का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए.

AAP नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए और विरोध करने वाले नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए. इस प्रदर्शन के जरिए AAP ने एक बार फिर वोट चोरी के आरोपों को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध के बीच पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह युवाओं के आंदोलन को अपना समर्थन देती रहेगी.

Continue reading on the app

  Sports

WCL: उथप्पा-बिन्नी ने उड़ाए छक्के ही छक्के लेकिन युवराज हुए फेल, सिर्फ 1 मैच खेलने वाला कर गया खेल

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और उथप्पा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वहीं बिन्नी ने धुआंधार अंदाज में फिनिश किया. Sat, 10 Oct 2026 23:43:58 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | Middle East Crisis | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:30:11+00:00

दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स मैदान में, सुरक्षा व्यवस्था सख्त | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:10:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers