उप्र : सेना के जवान की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
उप्र : सेना के जवान की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तारमहाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में 67 प्रतिशत मतदान
ENG vs NEP: टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड उलटफेर का शिकार होते-होते बचा। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल आखिरी ओवर तक मैच में बना हुआ था लेकिन दबाव में इंग्लैंड ने अच्छा खेल दिखाते हुए 4 रन से जीत हासिल की। नेपाल की टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। नाबाद 39 रन की पारी खेलने के लिए विल जैक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आखिरी ओवर में नेपाल को 10 रन की दरकार थी लेकिन सैम करेन के आगे नेपाल के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और 6 गेंद में 5 रन ही जोड़ सके और इस तरह इंग्लैंड ने 4 रन से जीत हासिल की। लोकेश बम 39 रन बनाकर नाबाद लौटे लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी 44 रन की पारी खेली। उन्होंने रोहित पौडेल (39 रन) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। कुशल भुर्तेल ने भी 29 रन जोड़े। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 2 विकेट लिए। ल्यूक वुड, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले, इंग्लैंड ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे। जैकब बेथेल ने 55 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए थे। नेपाल से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
Sun, 08 Feb 2026 18:44:05 +0530