iPhone 17 में Apple देगा 12GB रैम: दमदार A19 Pro चिप के साथ सितंबर में लॉन्च की संभावना, जानें क्या होगा खास
iPhone 17 Series Latest Update: Apple की मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन सीरीज iPhone 17 को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। जैसे-जैसे इसकी लॉन्च डेट नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे इसके फीचर्स और डिज़ाइन में संभावित बदलावों को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में iPhone 17 सीरीज़ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
एक विश्वसनीय टिपस्टर के अनुसार, iPhone 17 सीरीज में अब 12GB रैम देखने को मिल सकती है। यह मौजूदा iPhone 15 Pro और iPhone 16 सीरीज में दी गई 8GB रैम से एक बड़ा अपग्रेड होगा। टिपस्टर ने यह भी इशारा किया है कि Apple की यह मेमोरी इम्प्रूवमेंट स्ट्रेटजी अगले साल लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज़ तक जारी रह सकती है। इससे साफ है कि Apple अब न केवल प्रोसेसर और कैमरा पर ध्यान दे रहा है, बल्कि परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए रैम क्षमता भी बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़े-ः iPhone 17 Pro में नहीं मिलेगा स्क्रैच-रेज़िस्टेंट और एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले कोटिंग फीचर: रिपोर्ट
iPhone 17 Series: लेटेस्ट अपडेट
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की Weibo पोस्ट के अनुसार, आने वाले iPhone 17 स्मार्टफोन 12GB रैम सपोर्ट के साथ लॉन्च होंगे। इस अपग्रेड के पीछे एक प्रमुख वजह यह मानी जा रही है कि नए iPhone मॉडल्स में Apple Intelligence और अन्य AI-सपोर्टेड टूल्स को बड़े पैमाने पर शामिल किया जाएगा, जिन्हें स्मूद रन करने के लिए अधिक मेमोरी की जरूरत होगी।
इसके साथ ही, iPhone 17 लाइनअप के Pro और Pro Max मॉडल्स में अगली पीढ़ी का A19 Pro चिपसेट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह चिपसेट TSMC की 3nm निर्माण प्रक्रिया पर आधारित होगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलेगी।
नया A19 Pro चिप और 12GB RAM का कॉम्बिनेशन, मौजूदा A18 Pro SoC और 8GB RAM वाले iPhone 16 Pro मॉडल्स की तुलना में प्रदर्शन में काफी बड़ा सुधार ला सकता है। Apple के इस कदम से साफ है कि कंपनी आने वाले iPhones को AI और हाई-परफॉर्मेंस एप्लिकेशन्स के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर रही है।
ये भी पढ़े-ः Vivo Y300 GT लॉन्च डेट से उठा पर्दा: 7,620mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ इस दिन देगा दस्तक, जानें खासियत
iPhone 17 सीरीज लगभग लॉन्च के लिए तैयार
iPhone 17 लाइनअप- (बेस, एयर, प्रो और प्रो मैक्स वेरिएंट) इस साल के अंत में लॉन्च होने की तैयारी में है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 सीरीज़ के किसी एक वेरिएंट ने इंजीनियरिंग वैलिडेशन टेस्टिंग (EVT) चरण सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि फोन का हार्डवेयर अपेक्षित रूप से काम कर रहा है और कोई बड़ी तकनीकी खामी नहीं है।
अब उम्मीद की जा रही है कि iPhone 17 मॉडल्स जल्द ही अगले चरणों- जैसे डिज़ाइन वैलिडेशन टेस्ट (DVT) और प्रोडक्शन वैलिडेशन टेस्ट (PVT) से भी गुजरेंगे। ये सभी टेस्टिंग स्टेप्स Apple की प्रोडक्ट डेवेलपमेंट प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा होते हैं, जो यह पक्का करते हैं कि फोन डिज़ाइन, निर्माण और बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस टेस्टिंग टाइमलाइन से संकेत मिलता है कि iPhone 17 सीरीज़ का सितंबर 2025 में लॉन्च होना लगभग तय है और कंपनी की मास प्रोडक्शन योजनाएं सही ट्रैक पर हैं। यानी, यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो यूज़र्स को इस साल के अंत तक Apple का अगला फ्लैगशिप iPhone देखने को मिल सकता है।
Vivo Y300 GT लॉन्च डेट से उठा पर्दा: 7,620mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ इस दिन देगा दस्तक, जानें खासियत
Vivo Y300 GT Launched Date: Vivo ने आखिरकार अपने आगामी स्मार्टफोन Vivo Y300 GT की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कुछ हफ्तों पहले कंपनी ने Vivo Y300 Pro+ और Vivo Y300t वेरिएंट लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने Vivo Y300 GT की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके डिज़ाइन और प्रमुख फीचर्स से पर्दा उठा दिया है।
ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Z10 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले के साथ बैक में सेंटर-अलाइन होल-पंच कटआउट डिजाइन दिया गया है। साथ ही लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन में 7,620mAh की शक्तिशाली बैटरी होगी, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। आइए अब इस फोन की लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स के बारें में भी जान लेते हैं।
ये भी पढ़े-ः Jio लाया सबसे सस्ता लॉन्ग-टर्म प्लान: मात्र ₹895 में मिलेगी 11 महीने की वैद्यता, Unlimited कॉलिंग और डेटा
Vivo Y300 GT लॉन्च डेट, डिज़ाइन और मुख्य फीचर्स
Vivo ने Weibo पोस्ट के ज़रिए जानकारी साझा की है कि नया Y300 GT को 9 मई को सुबह 10 बजे (चीन समयानुसार) लॉन्च किया जाएगा, जो कि भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे होगा। इस पोस्टर में इसे एक "टिकाऊ ऑडियो-विज़ुअल ट्रायो" के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। इमेज में यह फोन ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड कलर ऑप्शन्स में देखा जा सकता है।
फोन का डिज़ाइन काफी हद तक iQOO Z10 Turbo सीरीज़ से मेल खाता है। इसके पीछे की ओर एक "स्क्वॉर्कल" (गोल और चौकोर का मिश्रण) आकार का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक रिंग जैसी LED फ्लैश यूनिट शामिल है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर राइट साइड में दिए गए हैं।
TMall प्रोडक्ट पेज पर साझा की गई टीज़र इमेज में दिखाया गया है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले, बहुत पतले बेज़ल्स, थोड़ा मोटा चिन और सेंटर-अलाइन होल-पंच कटआउट दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट और 7,620mAh बैटरी होगी, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
ये भी पढ़े-ः Realme के धांसू गेमिंग फोन Narzo 80 Pro 5G का नया कलर वेरिएंट लॉन्च: जानें क्या है इसमें खास?
अन्य संभावित फीचर्स
Vivo Y300 GT के अन्य संभावित फीचर्स इसे एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की कैटेगरी में शामिल करते हैं। इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह डिस्प्ले SGS लो ब्लू लाइट और लो फ्लिकर सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ एक 2MP डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन को MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर से पावर मिल सकता है, जो स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए सक्षम होगा। वहीं इसमें 7,620mAh की बैटरी होगी, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















