Apple iPhone 15 की कीमत धड़ाम: 22 हजार की तगड़ी छूट के साथ खरीदने का मौका! डील खत्म होने से पहले करें बुक
Apple iPhone 15 Price cut: अगर आप भी iPhone 15 खरीदने का सपना देख रहे थे, तो अब है सही मौका! अमेजन की स्पेशल समर सेल में iPhone 15 पर जबरदस्त छूट के साथ मिल रहा है। अमेजन से इसे अभी, 22,000 रुपए से अधिक की तगड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है, जिससे ये स्मार्टफोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है।
चाहे बात हो दमदार परफॉर्मेंस की या शानदार कैमरे की, तो iPhone 15 अब आपके बजट में फिट हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे, ये ऑफर सीमित समय के लिए है और स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। तो बिना देरी किए, अभी अपना नया iPhone 15 बुक करें !
ये भी पढ़ेः- Realme लाया फौलादी 5G स्मार्टफोन: 2 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी टूटेगा नहीं, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
Apple iPhone 15 का ऑफर प्राइस
Apple iPhone 15 अब शानदार छूट के साथ मिल रहा है, जिसकी कीमत अमेजन पर 26% घटकर सिर्फ ₹58,999 हो गई है, जबकि इसकी असली MRP ₹79,900 है। यह ऑफर सभी टैक्स सहित है और खरीददारों के लिए EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआत मात्र ₹2,860 से होती है। साथ ही, ग्राहक No Cost EMI का भी लाभ उठा सकते हैं।
Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹1,769 तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से iPhone 15 खरीदते हैं और पेमेंट 6 महीने या उससे ज़्यादा की EMI में करते हैं, तो आपको तुरंत 10% की छूट मिलेगी। ये छूट अधिकतम ₹1250 तक हो सकती है।
ये भी पढ़े-ः OnePlus Nord 5: 7,000mAh बैटरी के साथ जल्द होगी एंट्री, लीक हुए फीचर्स; इतनी होगी कीमत
Apple iPhone 15 के फीचर्स
iPhone 15 में डायनामिक आइलैंड उपलब्ध है, जो आपको अलर्ट्स और लाइव एक्टिविटीज़ को एकदम सामने लाकर दिखाता है। इससे आप किसी भी जरूरी नोटिफिकेशन को मिस नहीं करेंगे, चाहे आप कोई और काम ही क्यों न कर रहे हों।
डिज़ाइन की बात करें, तो iPhone 15 का डिज़ाइन शानदार है, जिसमें कलर-इन्फ्यूज़्ड ग्लास और एल्यूमीनियम का मजबूत बॉडी दिया गया है। यह फोन स्प्लैश, पानी और धूल से सुरक्षित है। इसका सिरेमिक शील्ड फ्रंट किसी भी स्मार्टफोन ग्लास से ज्यादा मजबूत है। साथ ही, 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले iPhone 14 की तुलना में धूप में 2 गुना ज्यादा ब्राइट है।
iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है , जो बहुत ही हाई रेजोल्यूशन में फोटो क्लिक करता है, जिससे शानदार डिटेल्स के साथ तस्वीरें लेना और भी आसान हो गया है। साथ ही, 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो कैमरा परफेक्ट क्लोज-अप फ्रेम करने में मदद करता है। iPhone 15 पावरफुल A16 बायोनिक चिप के साथ आता है, जो एडवांस फीचर्स जैसे कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी, स्मूद डायनामिक आइलैंड ट्रांज़िशन और वॉयस आइसोलेशन जैसी खूबियों से लैस करती है। साथ ही, A16 बायोनिक चिप इतनी एफिशिएंट है कि यह आपको दिनभर की बैटरी लाइफ भी शानदार तरीके से देती है।
Realme लाया फौलादी 5G स्मार्टफोन: 2 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी टूटेगा नहीं, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
Realme C75 Launched in india: Realme ने चुपके से भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C75 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बिल्ड और IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। कंपनी का दावा है कि- फोन को मजबूत एल्यूमीनियम निर्माण और कॉर्नर प्रोटेक्शन के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे यह 2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इसकी डिजाइन "लिली" फूल से इंस्पायर है, जो इसे देखने में आकर्षक बनाती है।
Realme C75 5G में क्या है खास?
Realme C75 5G में 165.70 x 76.22 x 7.94mm का साइज और 190 ग्राम वजन है। इसमें 6.67 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो HD+ रेजोल्यूशन, 625 निट्स पीक ब्राइटनेस, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और यह 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग भी है, जिससे यह अन्य डिवाइस जैसे ईयरबड्स को चार्ज कर सकता है।
ये भी पढ़े-ः OnePlus Nord 5: 7,000mAh बैटरी के साथ जल्द होगी एंट्री, लीक हुए फीचर्स; इतनी होगी कीमत
कैमरा की बात करें तो फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जबकि पीछे की तरफ 32 मेगापिक्सल का GalaxyCore GC32E2 कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन Android 15 और Realme UI 6 पर चलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, सिंगल स्पीकर, डुअल सिम सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, और USB Type-C पोर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
Realme C75 5G की भारत में कीमत
Realme C75 5G को भारत में तीन रंगों: Lily White, Midnight Lily, और Blossom Purple में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹12,999 है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट ₹13,999 में मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















