Responsive Scrollable Menu

फिर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला: बोलीं- 'बद्रीनाथ के पास मेरे नाम का मंदिर, लोग पूजते हैं', लोगों ने खूब उड़ाया मजाक

Urvashi Rautela: जब बात अभिनय जगत के दिग्गजों की आती है तो एक लिस्ट जो हमेशा ही सबसे खास रही है, वो है उन मशहूर हस्तियों के नाम जिनके लिए फैंस ने मंदिर बनाए हैं। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और नयनतारा जैसे सितारों को बेपनाह प्यार करने वाले फैंस ने उनके लिए मंदिर बनवाए हैं। अब लगता है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम भी शामिल हो गया है। ये हम नहीं, बल्कि उर्वशी ने खुद मुंहजबानी बताया है। इसके कारण लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

उर्वशी नाम के मंदिर के लिए ट्रोल हुईं एक्ट्रेस  
दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शॉकिंग बाते कहीं। उर्वशी रौतेला ने कहा- "उत्तराखंड में पहले से ही मेरे नाम का एक मंदिर है, उर्वशी मंदिर। आप बद्रीनाथ के मंदिर के दर्शन करने जाओगे ना, उसके ठीक बाजू में एक मंदिर है, जिसे 'उर्वशी मंदिर' कहा जाता है।" जब हैरानी के साथ कनन ने एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन बार उनसे पुष्टि करने की कोशिश की कि क्या वह सच कह रही हैं, तब हर बार उर्वशी ने कहा "हां, उर्वशी मंदिर वहीं पर है"। जब उनसे पूछा गया कि क्या लोग वहां जाते हैं और माथा टेकते हैं?, तो उन्होंने कहा- हां वहां मंदिर है... वहां लोग जाएंगे तो यही तो करेंगे। 

एक्ट्रेस ने आगे कह कि वह उत्तराखंड की तरह साउथ इंडिया में भी अपना एक मंदिर चाहती हैं क्योंकि उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है और वहां उनका करियर तेजी से चल रहा है। उर्वशी कहती हैं, "पिछले डेढ़ साल में मैंने मेगास्टार चिरंजीवी के साथ डेब्यू किया। फिर मैंने पवन कल्याण गारू के साथ काम किया, दो फिल्मों में, फिर मैंने बलाया बाबू के साथ काम किया। मेरी बस यही चाहत है कि अगर उनके मंदिर हैं तो दक्षिण भारत में मेरे प्रशंसकों के लिए भी मेरा मंदिर हो।"

फैंस ने किए मजेदार कमेंट
उनका ये बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग उर्वशी रौतेला को ऐसे अजीब कॉन्फिडेंस के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'यह सच है कि वहां उर्वशी का मंदिर है, लेकिन यह उनके जन्म से बहुत पहले से है और यह उर्वशी देवी (ऋषि नारायण) नामक एक अप्सरा को समर्पित है, जिन्हें नृत्य कौशल वाली सबसे खूबसूरत अप्सरा माना जाता था और वे राजा पुरुरवा की पत्नी थीं। इसका उर्वशी रौतेला से कोई लेना-देना नहीं है। वे बस एक ही नाम साझा करती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा- अब इन्हें साइकेट्रिस्ट की जरूरत है। तीसरे ने लिखा- इनका दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है। अन्य ने लिखा- 'कब तक ठीक हो जाएंगी?'

आपको बता दें, इससे पहले उरव्शी रौतेला सैफ अली खान पर हुए चाकूबाजी हमले के सवाल पर भी खूब ट्रोल हुई थीं। जब उनसे इस घटना के बारे में पूछा गया था तब उर्वशी अपनी फिल्म डाकू महाराज का प्रमोशन करते हुए अपनी डायमंड रिंग और घड़ी दिखाने लगी थीं। 

Continue reading on the app

Video: पत्नी ने पति पर बरसाए थप्पड़, भाई के साथ मिलकर सास को पीटा; देखें ग्वालियर में बहू की दबंगई।

Gwalior Video News: मध्य प्रदेश में पत्नी द्वारा पति और उनके परिजनों को प्रताड़ित करने की एक और घटना सामने आई है। यह घटना ग्वालियर के आदर्श कॉलोनी की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बहू ने अपने भाई के साथ मिलकर सास और पति के साथ मारपीट की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 

ग्वालियर पुलिस मुख्यालय के डीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि घटना 1-2 दिन पुरानी है। वायरल वीडियो आदर्श कॉलोनी का है। जिसमें बहू अपनी सास और पति दोनों के साथ मारपीट करती दिख रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर हमने अपराध दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण झगड़ा हुआ है। 

सतना में भी वायरल हुआ था वीडियो 
मध्य प्रदेश के सतना जिले में भी दो दिन पहले एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। जिसमें रेलवे कर्मचारी की पत्नी उससे मारपीट करती दिख रही है। मारपीट का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। 

Continue reading on the app

  Sports

जाना था स्पेन... पहुंच गए मुंबई, 48 घंटे में पलट गई मोहम्मद सिराज की किस्मत, बोले- सबकुछ सपना लग रहा था

Mohammed Siraj reacts on Surya Phone calls: मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में तीन विकेट लेने के बाद बताया कि जब उन्हें सूर्यकुमार यादव ने फोन किया तब उन्हें ये सब मजाक लगा. सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली और उन्होंने आते ही अपनी अहमियत साबित कर दी. सिराज ने मैच के बाद बताया कि जब सूर्या ने कहा कि मियां अपना बैग वर्ल्ड कप के लिए पैक कर लो, तब मैंने कहा कि सूर्या भाई मुझसे मजाक मत करो. Sun, 8 Feb 2026 02:07:47 +0530

  Videos
See all

Janakpuri Tragedy पर Delhi Police ने किया सनसनीखेज खुलासा| Hindi News | Delhi News | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T01:03:36+00:00

Aaj Ki Taza Khabar | सुबह की सबसे बड़ी खबर | Salman Khan | RSS | PM Modi Malaysia Visit | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T01:02:55+00:00

Kota Building Collapse : कोटा में बड़ा हादसा,3 मंजिला इमारत ढही #kotabuildingcollapse #kotanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T01:05:49+00:00

ICC Banned Pakistan Big Breaking LIVE: पाकिस्तान पर लगा आजीवन बैन? | T20 World Cup 2026 | IND Vs PAK #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T01:02:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers