सीतारमण ने वैश्विक निवेश कोषों, बैंकों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की
सीतारमण ने वैश्विक निवेश कोषों, बैंकों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की
टेस्ट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
Test Cricket Records: टेस्ट क्रिकेट को हमेशा से बल्लेबाजों की असली परीक्षा माना जाता है, जहां उनके धैर्य और तकनीक की कड़ी परीक्षा होती है. ऐसे में इस सबसे कठिन फॉर्मेट में 13000 रनों का जादुई आंकड़ा छूना किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले इस मुकाम पर पहुंचकर इतिहास रचा था और सालों तक उनका यह रिकॉर्ड अटूट माना जाता रहा. लेकिन समय के साथ खेल बदला और दुनिया के कुछ अन्य दिग्गज बल्लेबाज भी रनों के इस एलीट क्लब में शामिल हो गए. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने तो इस मामले में एक नया कमाल करते हुए सचिन तेंदुलकर के भी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. रूट अब सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, तो चलिए इस ऑर्टिकल में आपको टेस्ट क्रिकेट इतिहास के उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सबसे तेज टेस्ट क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे किए हैं.
5. सचिन तेंदुलकर
'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने अपनी अद्भुत बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में अनगिनत ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए. मास्टर ब्लास्टर ने जनवरी 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान अपने 13 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे.
सचिन तेंदुलकर ने यह जादुई आंकड़ा अपने 163वें टेस्ट मैच की 266वीं पारी में हासिल किया था, जिसके साथ वह पारियों के लिहाज से सबसे तेज यहाँ पहुंचने वाले बल्लेबाज बने. अपने डेब्यू मैच से लेकर रनों के इस शिखर तक पहुंचने में उन्हें 20 साल और 63 दिन का एक लंबा सफर तय करना पड़ा. सचिन की यह बेमिसाल कामयाबी उनके बेजोड़ धैर्य, कड़े परिश्रम और दो दशकों से भी ज्यादा समय तक मैदान पर लगातार रन बरसाने की उनकी काबिलियत को दर्शाती है. सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उनके नाम कुल 15921 रन दर्ज है.
Only five players in Test history have got 13000 Test runs
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 22, 2025
✅ Sachin Tendulkar
✅ Ricky Ponting
✅ Jacques Kallis
✅ Rahul Dravid
✅ Joe Root (today) #Record #JoeRoot pic.twitter.com/zQfmQn4gvE
4. जैक्स कैलिस
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने 14 दिसंबर 1995 को अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. कैलिस ने 2 जनवरी 2013 को न्यूजीलैंड के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान अपने 13 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे. उन्होंने रनों के इस शिखर को छूने के लिए अपने करियर के 159वें टेस्ट मैच की 269वीं पारी खेली थी. अपने डेब्यू मुकाबले से लेकर इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने में उन्हें 17 साल और 19 दिन का समय लगा था. कैलिस सिर्फ एक धाकड़ बल्लेबाज ही नहीं थे, बल्कि अपनी शानदार गेंदबाजी से भी उन्होंने साउथ अफ्रीका को अनगिनत मैचों में यादगार जीत दिलाई, जो उन्हें एक बेहतरीन मैच विनर खिलाड़ी बनाता था.
3. रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग मैदान पर अपनी आक्रामक और बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे. उन्होंने 8 दिसंबर 1995 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. पोंटिंग ने 24 जनवरी 2012 को भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के दौरान अपने 13 हजार टेस्ट रन पूरे करने का गौरव हासिल किया था. कंगारू टीम के इस दिग्गज ने यह बड़ा कारनामा अपने 162वें टेस्ट मैच की 275वीं पारी में किया था. अपने पहले मैच से लेकर रनों के इस पहाड़ तक उन्हें पहुंचने में 16 साल और 47 दिन का वक्त लगा था. पोंटिंग की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व क्रिकेट पर सालों तक राज किया और कई ऐतिहासिक ट्रॉफियां अपने नाम कीं.
यह भी पढ़ें: IND vs WI: इंदौर में किसके नाम है सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड? रोहित या राहुल, देखें टॉप-5 की लिस्ट
2. राहुल द्रविड़
भारतीय क्रिकेट की 'दीवार' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ अपनी बेजोड़ तकनीक और गजब के धैर्य के लिए दुनिया भर में मशहूर थे. उन्होंने 20 जून 1996 को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. द्रविड़ ने 22 नवंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई टेस्ट के दौरान अपने 13 हजार टेस्ट रन पूरे करने का गौरव हासिल किया था. मिस्टर भरोसेमंद ने यह महान मुकाम अपने करियर के 160वें टेस्ट मैच की 277वीं पारी में छुआ था. अपने पहले मुकाबले से लेकर रनों के इस शिखर तक पहुंचने में उन्हें 15 साल और 155 दिन का समय लगा था. टीम इंडिया जब भी मुश्किल हालातों में होती थी, तब क्रीज पर खूंटा गाड़कर बल्लेबाजी करना ही राहुल द्रविड़ की सबसे बड़ी ताकत थी.
MOST RUNS IN TEST HISTORY:
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) October 8, 2026
15,921 - Sachin Tendulkar ????????
14,278 - Joe Root ????????????????????????????
13,378 - Ricky Ponting ????????
13,289 - Jacques Kallis ????????
13,288 - Rahul Dravid ???????? pic.twitter.com/RDKpNFCHSc
1. जो रूट
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम समय के अंदर 13 हजार रन बनाने का एक अनोखा और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रूट ने 13 दिसंबर 2012 को भारत के खिलाफ नागपुर में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद उन्होंने लगातार रन बरसाते हुए मई 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नॉटिंघम (ट्रेंट ब्रिज) टेस्ट के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाम को हासिल कर लिया. जो रूट ने अपने करियर के 153वें मैच में इस जादुई आंकड़े को छुआ. अपने टेस्ट डेब्यू से लेकर इस शिखर तक पहुंचने में उन्हें मात्र 12 साल और 160 दिन का समय लगा और समय के लिहाज से उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर सहित दुनिया के तमाम बड़े बल्लेबाजों को बहुत पीछे छोड़ दिया.
???? JOE ROOT IS STILL CHASING HISTORY????
— VEER SA (@veersaa007) October 6, 2026
A former India star believes Joe Root has a genuine chance of eventually breaking Sachin Tendulkar’s Test-run record
Root is already at 14,278 Test runs pic.twitter.com/cGYXMgkenE
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation







