सेट पर कभी भी शुरू हो जाता था डायरेक्टर का रोना-धोना, माधुरी दीक्षित ने 'केबीसी' मराठी में बताया मजेदार किस्सा
माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने फिल्मी सफर का एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने एक ऐसे डायरेक्टर का जिक्र किया, जो शूटिंग के दौरान इतने ज्यादा इमोशनल हो जाते थे कि सेट पर ही रोने लगते थे. 'कोण होनाार करोडपती' शो में जब माधुरी ने बताया कि एक बार शॉट के दौरान डायरेक्टर ट्रॉली पर ही बैठकर सिसक-सिसक कर रोने लगे थे, तो यह सुनकर हॉट सीट पर बैठीं सोनाली बेंद्रे अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन यादव, बोले- अराजकता का माहौल बना रहे, कांग्रेस को आत्ममूल्यांकन की जरूरत
देश में SIR को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठा रहा है और केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साध रहा है। इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता का माहौल बना रहे हैं। कांग्रेस को आत्ममूल्यांकन करने की जरूरत है।
बता दें कि शनिवार को पितृ पक्ष अमावस्या के चलते सीएम मोहन यादव बिहार के गया पहुंचे थे। जहां उन्होंने निरंजना नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया। वहीं, बोधगया शंकराचार्य मठ में उन्होंने कुलदेवी वराह देवी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम ने मीडिया के राजनीतिक सवालों के जवाब देते हुये कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला।
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को दी आत्ममंथन की नसीहत
सीएम मोहन यादव ने कहा कि.. चुनाव में जब किसी पार्टी को पांच साल के लिये जनादेश मिलता है, तो विपक्ष का फर्ज बनता है कि वह अपनी भूमिका निभाए, संगठन को मजबूत करे और इस बात का आत्ममूल्यांकन करे कि जनता उसके विरोध में क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन जिम्मेदारियों को निभाने के बजाय राहुल गांधी और कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने इसकी निंदा की।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक ओर राहुल गांधी और कांग्रेस चुनाव आयोग का विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केरल में उनकी सरकार है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस SIR की प्रक्रिया का विरोध करती है तो.. केरल, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में भी इस्तीफे की मांग की जानी चाहिये।
उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस साफ हो गई। ऐसे में पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि इस तरह का व्यवहार और विरोध का तरीका कांग्रेस के दोहरे रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र आरोपों से नहीं, बल्कि तथ्यों और जनता के विश्वास से मजबूत होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News








