Responsive Scrollable Menu

क्रिकेट इतिहास का सबसे दुर्लभ रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल के इस क्लब में एंट्री को तरसते हैं बड़े-बड़े बल्लेबाज

क्रिकेट के मैदान पर जब भी विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने की बात आती है, तो दो नाम सबसे पहले जेहन में आते हैं वो नाम भारत के वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के हैं. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने खेल के तौर-तरीकों को पूरी तरह बदल कर रख दिया. क्रिकेट के इतिहास में इन दोनों के नाम एक ऐसा बेहद दुर्लभ और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे छू पाना आज के दौर के बल्लेबाजों के लिए भी एक ख्वाब जैसा है. सहवाग और गेल दुनिया के ऐसे इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2-2 तिहरे शतक और वनडे क्रिकेट में 1-1 दोहरा शतक जड़ा है. 

वीरेंद्र सहवाग का टेस्ट और वनडे में वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट को खेलने का अंदाज ही बदल दिया था. उन्होंने टेस्ट में एक नहीं बल्कि दो बार तिहरा शतक ठोक कर दुनिया को हैरान कर दिया. सहवाग ने अपना पहला तिहरा शतक (309 रन) साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में बनाया था, जिसके बाद उन्हें 'मुल्तान का सुल्तान' कहा जाने लगा. इसके बाद साल 2008 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली.

टेस्ट में तबाही मचाने वाले वीरू वनडे क्रिकेट में भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने साल 2011 में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की तूफानी पारी खेलकर वनडे इतिहास का दूसरा दोहरा शतक जड़ा था. 

क्रिस गेल का वो ऐतिहासिक और अनोखा ट्रिपल-डबल धमाका

वेस्टइंडीज के दिग्गज और 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से फेमस क्रिस गेल भी सहवाग की ही तरह गेंदबाजों के लिए किसी काल से कम नहीं थे. गेल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला तिहरा शतक साल 2005 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एंटिगा में (317 रन) बनाया था.इसके बाद साल 2010 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 333 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर अपना दूसरा तिहरा शतक पूरा किया.

वनडे क्रिकेट की बात करें तो क्रिस गेल ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कैनबरा के मैदान पर 215 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस दोहरे शतक के साथ ही वह सहवाग के इस बेहद खास एलीट क्लब में शामिल हो गए थे.

क्यों खास है सहवाग और गेल का यह 'स्पेशल क्लब'?

क्रिकेट के इतिहास में डॉन ब्रैडमैन और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों ने टेस्ट में 2 या उससे ज्यादा तिहरे शतक जरूर बनाए हैं, लेकिन वे कभी वनडे में दोहरा शतक नहीं लगा सके. वहीं दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में उनके नाम कोई तिहरा शतक नहीं है. यही बात वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को सबसे जुदा और महान बनाती है, क्योंकि इन दोनों ने क्रिकेट के दो बिल्कुल अलग फॉर्मेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है. 

यह भी पढ़ें: IND vs WI: इंदौर में किसके नाम है सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड? रोहित या राहुल, देखें टॉप-5 की लिस्ट

Continue reading on the app

'इतिहास और संस्कृति पर हमला नहीं करने देंगे', छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जिज्ञासा की नींव व्यक्ति की भाषा, संस्कृति, परंपरा, इतिहास और भूमि में होती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु की भाषा, इतिहास और संस्कृति की रक्षा की जाएगी. चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तमिलनाडु की भाषा और इतिहास पर हमला करने का आरोप लगाया. उन्होंने आगे जोर दिया कि पीएम को राज्य की संस्कृति और पहचान को निशाना नहीं बनने दिया जाएगा. 

तमिलनाडु को छू भी नहीं पाएंगे

राहुल गांधी ने कहा, "तमिलनाडु की महान धरती पर आना उनके लिए सम्मान की बात है. जैसा कि मैं अक्सर कहता हूं, मैं हमेशा आपसे- तमिलनाडु की समझदारी से- कुछ न कुछ सीखता हूं. जैसा कि पेरियार जी ने कहा था,'किसी बात को मात्र इसलिए न मानें कि किसी और ने कही है. हर चीज का विश्लेषण करें और उसकी जांच-पड़ताल करें.' तिरुवल्लुवर ने लिखा था,'रेत में आप जितना गहरा कुआं खोदेंगे, उतना ही अधिक पानी निकलेगा; आप जितना अधिक सीखेंगे, उतना ही अधिक ज्ञान बढ़ेगा.'आपकी जिज्ञासा की नींव आपकी भाषा, संस्कृति, परंपरा, इतिहास और जमीन है. हम नरेंद्र मोदी को तमिलनाडु की भाषा, इतिहास और संस्कृति पर हमला नहीं करने देंगे. वह तमिलनाडु को छू भी नहीं पाएंगे." 

भाषा का मुद्दा राजनीतिक बहस का अहम विषय

तमिलनाडु में भाषा का मुद्दा राजनीतिक बहस का अहम विषय रहा है; राज्य ने अपनी तमिल और अंग्रेजी वाली दो-भाषा नीति को बनाए रखा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तीन-भाषा फॉर्मूले का विरोध किया है. इससे पहले, शनिवार को कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने गांधी की पहल 'छात्रों की गूंज' की तारीफ की. उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र राहुल गांधी को उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं और यह अभियान अलग-थलग राजनीतिक शिकायतों के बजाय व्यवस्थागत समस्याओं को संबोधित करता है. 

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पांड्या के 33वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट, संघर्ष से सफलता तक के सफर को किया बयां

Happy Birthday Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज 33 साल के हो गए हैं. हार्दिक के 33वें जन्मदिन के मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया. इस लंबे-चौड़े नोट में महिका ने हार्दिक के बचपन से लेकर उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को बयां किया है. Sun, 11 Oct 2026 07:09:37 +0530

  Videos
See all

Iran America War LIVE: ईरान अमेरिका युद्ध के हालात! | Trump | Hormuz | IRGC | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:15:39+00:00

Iran America War Live Update: World War 3 का खतरा? | Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers