CM ने विभिन्न विकास योजनाओं का दिया तोहफा, कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ रुपये की दी वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी आन्तरिक मार्गों का निर्माण किये जाने हेतु ₹9.94 करोड़, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्राम माजरी ग्रांट के वैश्नवी मंदिर पुल के पास लालतप्पड से लेकर गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक 02 किमी० सड़क का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.37 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 74.24 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 44.54 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेड़ा में प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर, कुमाल्ता, स्यूसी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य किये जाने हेतु ₹ 49.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर के अन्तर्गत डाम क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर का सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.62 करोड़, जनपद पिथौरागढ के गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 32.53 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 98.79 के सापेक्ष ₹ 50.00 लाख तथा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापित तथा सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 79.74 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 31.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन
मुख्यमंत्री की ओर से जनपद पौडी गढ़वाल की कोटद्वार शाखा के अन्तर्गत कोटद्वार नगर की सनेह नगरीय पेयजल योजना में सनेह मल्ली में नलकूप खनन उद्वर्व जलाशय निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.30 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 44.13 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
मुख्यमंत्री की ओर से जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग, कीर्तिनगर तहसील के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 121.30 लाख की स्वीकृति एवं योजना के कार्य प्रारम्भ किये जाने हेतु ₹ 50.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार के कुम्भ मेला-2027 हेतु भारत सरकार अवस्थापना अनुदान के अन्तर्गत प्रस्तावित 18 कार्यों हेतु ₹ 61.42 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र लोहाघाट के त्यौन्दर बाबा मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 20 लाख रुपये, भूमिया बाबा मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 20 लाख रुपये तथा महारूद्र मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक : CM धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए SIR को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विरोध पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस विषय पर लगातार भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस को अपने शासनकाल का इतिहास भी देखना चाहिए. पूर्व में भी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया होती रही है, लेकिन उस समय कांग्रेस को इससे कोई आपत्ति नहीं थी. आज उसी प्रकार की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करना कांग्रेस के दोहरे मापदंड को उजागर करता है.
मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके
मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके. भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का यह रवैया उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है. जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब संवैधानिक प्रक्रियाओं पर अनावश्यक विवाद खड़ा कर अपनी राजनीतिक विफलताओं से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है.
विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. कांग्रेस विकास की इस यात्रा में अपनी घटती राजनीतिक प्रासंगिकता से असहज है. यही कारण है कि वह जनहित और पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर भी भ्रम और विवाद पैदा करने का प्रयास कर रही है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अपना स्थान है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जनता में अनावश्यक अविश्वास पैदा करना उचित नहीं है. कांग्रेस को भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








