इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, रेडिसन और मैरियट में ठहरीं टीमें, होलकर स्टेडियम में तैयारी पूरी
इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं शनिवार को दोनों टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से इंदौर पहुंचीं और एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने होटलों के लिए रवाना हुईं। भारतीय टीम रेडिसन और वेस्टइंडीज की टीम मैरियट होटल में ठहरी है। मैच से पहले भारतीय कोच गौतम गंभीर ने होलकर स्टेडियम पहुंचकर पिच का जायजा लिया। वहीं खिलाड़ियों की सुरक्षा, अभ्यास और दर्शकों की आवाजाही को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं।
वहीं होलकर स्टेडियम में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट का माहौल बनने लगा है। स्टेडियम के बाहर दुकानों पर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप बिकने लगी हैं। क्रिकेट प्रेमी मैच से पहले अपनी पसंद की टीम का सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर मैदान पर खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए पिच तैयार की गई हैं। दोनों टीमों के लिए आधिकारिक अभ्यास सत्र अनिवार्य नहीं रखा गया।
गौतम गंभीर ने देखी होलकर स्टेडियम की पिच
वहीं भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर होलकर स्टेडियम पहुंचे और उन्होंने पिच का जायजा लिया। वेस्टइंडीज टीम की ओर से अभी तक किसी के पिच देखने पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है। मैच से पहले पिच को समझना टीमों की तैयारी का अहम हिस्सा होता है क्योंकि मैदान की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की रणनीति बनाई जा सकती है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए भी अलग इंतजाम किए गए हैं। बल्लेबाजों की नेट प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम के बाहर अमय खुरासिया एकेडमी में दो पिचें तैयार की गई हैं। इन्हें होलकर स्टेडियम की पिच जैसी परिस्थितियां देने के उद्देश्य से बनाया गया है ताकि बल्लेबाज अभ्यास के दौरान मैच के हिसाब से तैयारी कर सकें। इसके अलावा स्टेडियम के अंदर गेंदबाजों के अभ्यास के लिए दो अलग पिचें तैयार की गई हैं।
इंदौर में टीमों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम
दरअसल भारत और वेस्टइंडीज की टीमों को एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक ले जाने के लिए रूट तय किए गए। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सुपर कॉरिडोर और एमआर-10 के रास्ते होटल पहुंचाया गया। स्टेडियम आने-जाने के लिए एबी रोड का इस्तेमाल किया जाएगा। टीमों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। मैच के दिन होलकर स्टेडियम के आसपास दर्शकों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन का जोर इस बात पर है कि दर्शक स्टेडियम तक पहुंच सकें और मुकाबला खत्म होने के बाद वापस लौटने में उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। सुरक्षा के तहत स्टेडियम में प्रवेश और लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने की तैयारी भी की गई है।
बता दें भारतीय टीम के स्कॉड में संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं।
शकील अंसारी, इंदौर
888 दिन के FD पर मिल रहा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने घटाया ब्याज, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक
रेपो रेट में 25 बीपीएस की वृद्धि के बाद प्राइवेट सेक्टर के जम्मू एंड कश्मीर बैंक ने डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का ऐलान किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट 8 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। बैंक 5 से लेकर 30 बीपीएस तक की कटौती कुछ चुनिंदा टेन्योर पर की है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं।
संशोधन के बाद बैंक न्यूनतम 3.50% और अधिकतम 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि पहले अधिकतम ब्याज दर 7.05% था। निवेश से पहले सभी ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बैंक समय-समय पर विभिन्न वित्तीय कारणों को देखते हुए ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा अतिरिक्त ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी बैंक 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिल रहा। वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 4% और अधिकतम 7.25% ब्याज मिल रहा है। सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट अधिकतम 7.50% है।
इन टेन्योर पर घटा ब्याज दर
पहले बैंक 2 साल से लेकर 887 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.75% ब्याज ऑफर करता था, जिसे अब घटाकर 6.70% कर दिया गया है। पहले जहां 888 दिन के टेन्योर पर 7.05% ब्याज मिलता था, अब उसे हटाकर 6.75% कर दिया गया है। 889 दिन से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर अब 6.70% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है, पहले इसपर 6.75% रिटर्न मिलता था। अन्य मैच्योरिटी स्लैब के लिए बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 1 साल से अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 6.50% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 30 दिन- 3.50%
- 31 से लेकर 45 दिन- 3.75%
- 46 से लेकर 90 दिन- 5%
- 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5.50%
- 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.90%
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
- 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.55%
- 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.65%
- 2 साल से लेकर 887 दिन- 6.70%
- 888 दिन- 6.75 %
- 889 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.70%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.70%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.75%
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








