Responsive Scrollable Menu

दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: रविवार को स्पेशल सुनवाई, 3 बड़े अफसरों पर अवमानना की तलवार

Delhi Metro Shutdown Update: दिल्ली मेट्रो बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। अदालत इस मामले में रविवार को विशेष सुनवाई करेगा। इसमें वमानना याचिका पर भी सुनवाई होगी।

Continue reading on the app

फिल्म रामायण से रणबीर कपूर का नया पोस्टर जारी:राजा दशरथ बने अरुण गोविल भी दिखे, रिलीज डेट सवालों में; फिल्म से जुड़े विवाद भी पढ़िए

भारत की सबसे बड़े बजट में बनी फिल्म रामायण से भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर का नया पोस्टर जारी किया गया है। रणबीर के अलावा राजा दशरथ बने अरुण गोविल का भी पोस्टर शेयर किया गया है। ये पोस्टर ऐसे समय पर रिलीज हो रहे हैं, जब फिल्म के प्री-पोन होने की खबरें सुर्खियों में हैं। पहले फिल्म रामायण के ये नए पोस्टर देखिए- रणबीर कपूर और अरुण गोविल से पहले शुक्रवार को फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता और मंथरा बनीं शीबा चड्ढा के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। सवालों में है फिल्म की रिलीज डेट इस फिल्म को दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज करने की घोषणा हुई थी, हालांकि नई रिपोर्ट्स के अनुसार, अब फिल्म एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को रिलीज की जाएगी। इससे पहले 4 नवंबर से फिल्म के पेड प्रिव्यू शो शुरू किए जाएंगे। फिल्म के इस प्लान का मतलब है कि ‘रामायण’ दिवाली से पहले रिलीज हो जाएगी। प्रमोशनल इवेंट में हुआ था विवाद हाल ही में रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ के प्रमोशन के लिए मुंबई के फिल्म सिटी स्थित प्राइम फोकस स्टूडियो पहुंचे थे। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे बताया गया था, जिसे बाद में दोपहर 1 बजे कर दिया गया। तय समय के अनुसार मीडिया कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया, लेकिन बातचीत शुरू होने में करीब साढ़े चार घंटे की देरी हुई। इस पर कई मीडियाकर्मी इवेंट छोड़कर निकल गए, वहीं कई ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी समेत फिल्म की टीम मौजूद थी। देरी की वजह मिस्टर बीस्ट के कार्यक्रम में देर से पहुंचने को बताया गया। जन्माष्ठमी पर रावण का पोस्टर जारी करने पर हुआ था विवाद रामायण से जुड़े आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर जन्माष्ठमी के मौके पर रावण का पोस्टर शेयर किया गया था, जिससे विवाद हुआ। कई यूजर्स ने मेकर्स पर सवाल उठाए। वहीं कुछ का कहना था कि मेकर्स नेगेटिव पब्लिसिटी के लिए जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। कास्टिंग पर विवाद बीफ विवाद में रहे रणबीर कपूर को रामायण में भगवान श्री राम का किरदार दिए जाने की लंबे समय से आलोचना हो रही है। इसके अलावा ठीक से हिंदी नहीं बोलने वालीं साई पल्लवी के सीता बनने पर भी विवाद है। रकुलप्रीत सिंह के शूर्पणखा वाले 'ग्लैमरस लुक' पर मीम बन रहे। ट्रेलर में स्टारकास्ट के पहनावे पर सवाल फिल्म का ट्रेलर आने के बाद कैकेयी का किरदार निभा रहीं लारा दत्ता के पहनावे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फैंस का मानना है कि लारा दत्ता फिल्म में किसी मॉडर्न डेली सोप की बहु के गेटअप में लग रही हैं। फिल्म के VFX, बजट की भी आलोचना ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फिल्म के ग्राफिक्स की आलोचना की जा रही थी। इस पर रणबीर कपूर ने सफाई में कहा कि स्मार्टफोन और खराब इंटरनेट कनेक्शन पर लोग ट्रेलर देखकर विजुअल इफेक्ट्स को जज कर रहे हैं। मेकर्स ने दर्शकों से फिल्म को IMAX 3D में देखने का आग्रह किया है। रामलीला महासंघ ने उठाए सवाल श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोडक्शन कंपनी को एक पत्र लिखकर चेतावनी दी है। महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मांग की है कि इस दिवाली पर देश-विदेश में रिलीज होने से पहले यह फिल्म उनके प्रतिनिधिमंडल को दिखाई जाए। महासंघ का कहना है कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म में ऐसे कई सीन हो सकते हैं, जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर विवादित सीन नहीं हटाए गए तो सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ ने अपने पत्र में साल 2023 में आई फिल्म 'आदिपुरुष' का उदाहरण दिया है। अर्जुन कुमार ने याद दिलाया कि भूषण कुमार के प्रोडक्शन और प्रभास-सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म के कई दृश्यों पर सनातन समाज और रामलीला से जुड़े लोगों ने कड़ा विरोध जताया था। उस फिल्म में सोने की लंका को काला दिखाया गया था और महाज्ञानी रावण व उसकी सेना का चित्रण मंगोल लुटेरों की तरह किया गया था। इस भारी विरोध के कारण करोड़ों के बजट में बनी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Continue reading on the app

  Sports

WCL: उथप्पा-बिन्नी ने उड़ाए छक्के ही छक्के लेकिन युवराज हुए फेल, सिर्फ 1 मैच खेलने वाला कर गया खेल

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और उथप्पा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वहीं बिन्नी ने धुआंधार अंदाज में फिनिश किया. Sat, 10 Oct 2026 23:43:58 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | Middle East Crisis | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:30:11+00:00

Viral Video | महिला पुलिस अधिकारी ने सरेआम जड़ा थप्पड़ | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:20:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers