अयोध्या से लड़ने वाले योगी आदित्यनाथ के चैलेंज पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने अयोध्या को लेकर एक-दूसरे पर तीखे वार किए.
सोनम वांगचुक ने फिर दी अनशन की चेतावनी, बोले- CJP के लोगों को कल तक किया जाए रिहा
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई. अभिजीत दीपके समेत अधिकतर लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इसे लेकर सोनम वांगचुक ने आलोचना की है. इसके साथ उन्होंने खुद भी प्रदर्शन में शामिल होने की चेतावनी दी है. उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर अगले 24 घंटे में गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया तो उन्हें भी सोचना होगा. उन्होंने कहा कि मैं लद्दाख से लेकर दिल्ली तक कहीं भी अनशन, प्रदर्शन या फिर पदयात्रा के बारे में विचार कर सकता हूं. अब तक वह इस बार के प्रदर्शन से खुद को दूर रख रहे थे. लेकिन शनिवार शाम को उनके तेवर बदले नजर आए.
शांतिपूर्ण प्रदर्शन या अनशन की सोच सकते हैं
लद्दाख में दशकों से क्लाइमेट एक्टिविस्ट के तौर पर सक्रिय सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर सरकार ने प्रदर्शनकारियों से नरमी नहीं दिखाई तो उन्हें मजबूर होना पड़ सकता है. सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर इन लोगों को रिहा नहीं किया गया तो वे भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन या अनशन की सोच सकते हैं. दिल्ली में या लद्दाख में हो. फिर भी उन्हें भरोसा है कि सरकार किसी तरह का कदम जरूर उठाएगी. हमें ऐसा कुछ करने की जरूर नहीं है.
प्रदर्शन करने को लेकर विचार करने पर मजबूर होंगे
लद्दाख में दशकों से क्लाइमेट एक्टिविस्ट के तौर सक्रिय सोनम वांगचुक ने कि अगर सरकार ने प्रदर्शनकारियों से नरमी नहीं दिखाई तो उन्हें मजबूर होना होगा. सोनम वांगचुक ने कहा, यदि इन लोगों को रिहा नहीं किया गया तो मैं भी एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को लेकर विचार करने पर मजबूर होंगे. वह चाहे धरना हो, प्रदर्शन हो या फिर अनशन हो. दिल्ली हो या लद्दाख में हो. फिर भी उन्हें भरोसा है कि सरकार किसी तरह कदम उठाएगी. हमें ऐसा कुछ करने की आवश्यकता नहीं होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation






