केजरीवाल-ममता हिरासत में, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का शिकंजा [Kejriwal, Mamata Detained in Delhi]
दिल्ली में पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने छोटे-छोटे समूहों में अलग-अलग जगहों पर विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है. आईएनए के पास सफदरजंग फ्लाईओवर पर जुटे युवाओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की. #dwhindi #delhiprotest #delhipolice After a wider police crackdown, protesters in Delhi have begun gathering in small groups at different locations across the city. A group of young demonstrators assembled near INA, chanting slogans against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar and demanding his resignation.
मणिपुर के कामजोंग-उखरुल में हिंसा, 5 की मौत:उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन, 10 घर जलाए; इस साल हुई घटनाओं में अब तक 40+ मौतें
मणिपुर के कामजोंग और उखरुल में शनिवार को हथियारबंद गुटों के बीच हुई झड़पों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि पूर्व सीएम बीरेन सिंह का दावा है कि 7 लोग मारे गए हैं, वहीं एक पुलिस स्टेशन जला दिया गया है। नगा-बहुल कामजोंग के कुकी-बहुल चसाड गांव में 22 साल के एक युवक और 42 साल की एक महिला की मौत हो गई। महिला को गोली मारी गई थी। उसकी हत्या के बाद शुक्रवार रात से कुकी और नगा हथियारबंद गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान 10 घरों में आग भी लगा दी गई। फरवरी में मणिपुर में दोबारा शुरू हुई हिंसा की घटनाओं से लेकर अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार बॉर्डर की तरफ भागे हमलावर एक अलग घटना में कामजोंग में म्यांमार सीमा के पास स्थित तांगखुल नगा बस्ती 'निंगचो' गांव में संदिग्ध उग्रवादी घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान 35 साल के नगाचांसो निंगशेन और 48 साल के लेशिशान लेशडांग के तौर पर हुई है। घटना के बाद सुरक्षा बल गांव पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि गोलीबारी के बाद हमलावर म्यांमार की तरफ भाग गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
DW






