Navratri Recipe: नवरात्री फास्टिंग में भी पूरा होगा प्रोटीन इनटेक, फलाहार में बनाकर खाएं कुट्टू का डोसा, नोट करें रेसिपी
Kuttu Dosa Recipe: नवरात्रि के उपवास में भी प्रोटीन इनटेक को पूरा करना है तो कुट्टू डोसा की ये रेसिपी ट्राई करें. इससे प्रोटीन के साथ आपको फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व भी मिलेगा. साथ ही कुट्टू का डोसा बनाना भी बहुत आसान होता है. यहां जाने इसकी पूरी विधि.
IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, राज्य में हुए 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी
तमिलनाडु की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री सी. विजिय जोसेफ की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को नया पदभार (IAS Transfer) सौंपा है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से सरकार के मुख्य सचिव एम साई कुमार द्वारा जारी किया गया है, जो 9 अक्टूबर से लागू है। इसके अलावा राज्य में दो आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस आधिकारिक थिरु ए. कार्तिक, प्रधान सचिव/ अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तमिलनाडु स्मॉल इंडस्टरीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को प्रधान सचिव, गृह,मद्य निषेध और आबकारी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। पहले इस पद की जिम्मेदारी डॉ के. मनीवसन संभाल रहे थे, जिन्हें स्थानांतरित करके अतिरिक्त मुख्य सचिव या आयुक्त लैंड एडमिनिस्ट्रेशन पद पर नियुक्त किया गया है। वह तिरु राजेश लखोनी के स्थान पर पदभार संभालेंगे।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
थिरु. वरुण रॉय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, अध्यक्ष तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड, तमिलनाडु ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड और तमिलनाडु पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड चेन्नई को स्थानांतरित करके वित्त विभाग सचिव (व्यय) पद पर नियुक्त किया गया है।
तिरु एन वेंकटेश सचिव वित्त विभाग (व्यय) को स्थानांतरित करके कृषि उत्पादन आयुक्त और कृषि किसान कल्याण विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। तिरु राजेश लाखोनी को अतिरिक्त मुख्य सचिव और आयुक्त, लैंड एडमिनिस्ट्रेशन को स्थानांतरित करके तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। साथ ही उन्हें तमिलनाडु पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन, तमिलनाडु ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन और तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
इन आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
आईपीएस अधिकारी तिरु प्रेमा आनंद सिंह, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस और कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और निदेशक, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ अमल राज, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस/ पुलिस आयुक्त, ग्रेटर चेन्नई पुलिस को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस और पुलिस आयुक्त तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News









