Responsive Scrollable Menu

300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को फ्री बस सफर... गोवा के लिए केजरीवाल की बड़ी गारंटियां

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में छोटे-छोटे घरों में रहने वाले लोगों के बिल 15 हजार से लेकर 1 लाख रुपए या इससे ज्यादा आ रहे हैं. इसलिए गोवा के लोग भाजपा और कांग्रेस से मुक्ति पाने के लिए बहुत उम्मीद से आम आदमी पार्टी की तरफ देख रहे हैं

Continue reading on the app

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया. उन्होंने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट तथा बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का वितरण भी किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. जिन समस्याओं के समाधान में समय लगना आवश्यक हो, उनके संबंध में शिकायतकर्ता को स्पष्ट जानकारी दी जाए. उन्होंने कहा कि आम जनता को अपने कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है.

वैश्विक स्तर पर अनेक नई उपलब्धियां हासिल की

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अनेक नई उपलब्धियां हासिल की हैं. आज देश विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है.

6.5 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरणों में 6.5 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की. इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही पात्र नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया. उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शासन-प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझे और उनका समाधान सुनिश्चित करे.

जटिलताओं के कारण योजनाओं से वंचित न रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों का उद्देश्य केवल विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाना नहीं, बल्कि सरकार की योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है. इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव अथवा प्रक्रियागत जटिलताओं के कारण योजनाओं से वंचित न रहे.

नावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार जनसेवाओं को अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. सरकार का प्रयास है कि लोगों को प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े. विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल सके.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का समाधान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है. प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसके समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए. उन्होंने कहा कि शासन और जनता के बीच की दूरी कम करने तथा आपसी संवाद बढ़ाने में इस प्रकार के शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है.

चिकित्सा परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इन शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बीमारियों की समय पर पहचान हो सके और जरूरतमंद लोगों को उचित उपचार मिल सके. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान उत्तराखंड जैसी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 5 फील्डर, दिग्गज के नाम विश्व कीर्तिमान

5 fielders Most catches in test: टेस्ट क्रिकेट का मैदान केवल रनों की बरसात या घातक गेंदबाजी का गवाह नहीं होता, बल्कि यहां एक-एक कैच मैच का पासा पलट देता है. स्लिप हो या शॉर्ट लेग, मैदान पर हर एक सेकंड में चौकस रहना और गेंद को हाथों में थामना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स की पहचान रही है. टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों के ये आंकड़े सिर्फ संख्याएं नहीं हैं, बल्कि उनके अटूट फोकस, बेजोड़ फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण की कहानी बयां करते हैं. Sun, 11 Oct 2026 16:35:12 +0530

  Videos
See all

PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मे पीएम मोदी | Tamil Nadu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T11:05:20+00:00

UP News: UP के लोगों को अखिलेश ने किया बदनाम, क्या बोले पंकज चौधरी? | Pankaj Chaudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T11:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers