Responsive Scrollable Menu

UPESSC UP PGT Teacher Online Form 2026 for 2607 Post

UP PGT Teacher Recruitment 2026 Apply Online for Post Graduate Teacher 2607 Post Post Update Date: 10-10-2026 Short Description : Uttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC) has released notification for UPESSC UP PGT Post Graduate Teacher in which there are 2607 Post . Eligible candidates can apply online between 18/09/2026 to 17/10/2026. All the ...

Continue reading on the app

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि में 26 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष आठ शहरों में ऑफिस स्पेस की मांग जुलाई-सितंबर अवधि (2026 की तीसरी तिमाही) में तिमाही आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 14.1 मिलियन स्क्वायर फीट हो गई है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तिमाही में ऑफिस स्पेस लेने वालों की अच्छी मांग और नए ऑफिस बनकर तैयार होने में हुई मजबूत बढ़ोतरी से यह वृद्धि दर संभव हुई है।

हालांकि, कुल शुद्ध मांग में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की नरमी देखने को मिली है। इसकी वजह 2025 की तीसरी तिमाही के उच्च आधार को माना जा रहा है।

2026 की तीसरी तिमाही के दौरान हैदराबाद में कुल मांग 4.1 मिलियन स्क्वायर फीट रही और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी हिस्सेदारी करीब 29 प्रतिशत रही है। वहीं, बेंगलुरु 4 मिलियन स्क्वायर फीट के साथ दूसरे स्थान पर था।

देश के शीर्ष आठ शहरों में 2026 की शुरुआत से अब तक 36.7 मिलियन स्क्वायर फीट की ऑफिस मांग रही है। इस दौरान ग्रॉस लीजिंग वॉल्यूम (जीएलवी) करीब 22 मिलियन स्क्वायर फीट रही है। इसमें तिमाही आधार पर 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) ऑफिस की मांग बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 2026 की तीसरी तिमाही में इन्होंने 9.1 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस लिया, जो कुल तिमाही लीजिंग वॉल्यूम (जीएलवी) का 42 प्रतिशत था। बेंगलुरु और पुणे में जीसीसी की मौजूदगी खास तौर पर ज्यादा रही, इन दोनों ही मार्केट में लीजिंग गतिविधियों में इस सेक्टर का योगदान लगभग 65 प्रतिशत रहा।

सेक्टर के नजरिए से देखें तो 2026 की तीसरी तिमाही में बीएफएसआई सबसे ज्यादा मांग वाला सेक्टर बनकर उभरा, जिसकी कुल लीजिंग गतिविधियों में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इसके बाद आईटी-बीपीएम का नंबर रहा, जिसकी हिस्सेदारी 22 प्रतिशत थी।

कुशमैन एंड वेकफील्ड के इंडिया, एसईए, एमईए और एपीएसी ऑफिस और रिटेल के चीफ एग्जीक्यूटिव, अंशुल जैन ने कहा, इस तेजी में जीसीसी की भूमिका अहम रही है, क्योंकि ग्लोबल कंपनियां भारत में अपनी मौजूदगी और क्षमताएं लगातार बढ़ा रही हैं। इस मांग के पीछे कुशल लोगों की बड़ी संख्या, लागत के मामले में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता और ग्लोबल बिजनेस रणनीतियों में भारत का बढ़ता महत्व जैसे कारण हैं।

उन्होंने कहा, जैसे-जैसे कंपनियां अपने पोर्टफोलियो को लेकर लंबे समय का नजरिया अपना रही हैं, हमें भारत के ऑफिस मार्केट में लगातार ग्रोथ की उम्मीद है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, 3 साल बाद टीम में लौटा ये घातक खिलाड़ी

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी 3 साल बाद वापसी कर रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 09:17:41 +0530

  Videos
See all

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | CJP के तीनों बड़े नेता Arrest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:07:13+00:00

Varanasi Meat Shops Ban Navratri Kashi Vishwanath: वाराणसी में मीट की दुकानों पर बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:11:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers