Responsive Scrollable Menu

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया नालायक नेता, राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने के आरोप, CJP प्रोटेस्ट को फ्लॉप शो कहा

वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी की अन्य नेताओं के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद दिए गए बयान को लेकर भाजपा ने बड़ा हमला किया है, भाजपा प्रवक्ता लोकसभा सांसद संबित पात्रा एन राहुल गांधी को नालायक नेता तक कह दिया, संबित पात्रा ने आज हुए CJP के प्रोटेस्ट को लेकर भी बड़ा बयान दिया और उस एके फ्लॉप शो बताया, उन्होंने कहा भारत की राजधानी को बंधक बनाने के इरादे फेल हुए, आज भीड़ तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है।

संबित पात्रा ने कहा  भारत की कहानी जंतर मंतर की कहानी नहीं है, जो कुछ दिखाया जा रहा है वो भारत की कहानी नहीं है, भारत शांत हैऔर सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है। लेकिन दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस प्रकार से अराजकता फैला रहे हैं उनका यह फ्लॉप शो पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने कहा एक प्रयास था कि भारत को बंधक बनाया जाये राजधानी दिल्ली को बंधक बनाया जाये, आगजनी हो,मारपीट हो, सड़कों पर लड़ाई हो,लेकिन आज भीड़ तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है।

संबित पात्रा ने कहा कुछ दिन पहले कांग्रेस ने बंद बुलाया था, आज कुछ दूसरे तत्वों CJP ने प्रदर्शन किया है और अब 12 तारीख को एक और प्रोटेस्ट बुलाया गया है। यानी एक निश्चित कालखंड में किस प्रकार भारत में स्थितियों को बिगाड़ने का प्रयास किया जाए, इसके लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। यही नहीं, इन अराजक तत्वों के बीच भी आपसी खींचतान जारी है। श्रेय किसे मिले, इसे लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच ही गुत्थम-गुत्था चल रही है।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा एक नालायक नेता 

संबित पात्रा ने कहा राहुल गांधी कल कुछ नेताओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने गए थे उनसे मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने एक बयान दिया जो किसी नालायक नेता के बयान जैसा है , उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द कहे झूठ बोला, संवैधानिक संस्थाओं के बारे में झूठ बोला, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया वो पूरा देश देख रहा है सुन रहा है ।

राहुल गांधी पर राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने के आरोप 

संबित पात्रा ने कहा कभी किसी ने राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में नहीं घसीटा लेकिन राहुल गांधी ने किया उन्होंने राहुल गांधी को अराजक और नालायक नेता कहते हुए राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने के आरोप लगाये, उन्होंने कहा राहुल गांधी ने बोला कि हमने वोट चोरी की बात राष्ट्रपति को बताई तो उन्होंने इस एंकार नहीं किया, भाजपा सांसद ने कहा ये बेसिक प्रोटोकाल होता हिया कि जी मेमोरेंडम लेकर कोई राष्ट्रपति के पास जाता है वो स्वीकार किया जाता है  इसका मतलब उसमें खी गई बातों को सही मान लेना नहीं होता।

यदि वोट चोरी के सबूत थे तो लेकर क्यों नहीं गए 

संबित पात्रा बोले राहुल गांधी ने मीडिया में ये बयान देते समय ये भी कहा कि राष्ट्रपति ने हमारे वोट चोरी के आरोपों को ख़ारिज नहीं किया और हमसे वोट चोरी के सबूत मांगे, संबित ने सवाल किया कि जब मिलने गए थे तो साबित क्यों नहीं लेकर गए  अरे कोई सबूत होगा तभी तो लेकर जायेंगे, भाजपा नेता ने कहा राहुल गांधी एक साल से वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं तो सबूत उनकी जेब में होने चाहिए, इसलिए मैं पूछना चाहता हूँ कि ये नालायक नेता भारत के किसी उच्च पद पर बैठने लायक है ?

 

 

Continue reading on the app

जायसवाल की विकेटकीपिंग पर वसीम जाफर बोले:यह व्हाइट-बॉल टीम में जगह बनाने की बेताबी, रणजी और न्यूजीलैंड दौरे से पहले बैटिंग पर ध्यान दें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। जायसवाल 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे मजाक बताते हुए कहा- 'जायसवाल भारतीय व्हाइट-बॉल टीम में जगह बनाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। उन्हें विकेटकीपिंग के बजाय अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए।' जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत के रेगुलर ओपनर हैं। हालांकि, वनडे और टी-20 टीम की प्लेइंग-11 में उनकी जगह पक्की नहीं है। वनडे में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं। वहीं टी-20 में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी हैं। जाफर बोले- विकेटकीपिंग आसान नहीं, बचपन से प्रैक्टिस जरूरी जाफर ने कहा कि जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने की खबर सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने कहा- ‘अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह बहुत मुश्किल है। इसमें काफी मेहनत लगती है। अगर वह विकेटकीपिंग शुरू भी करते हैं, तो उनके लिए जगह कहां है?’ जाफर ने कहा कि ईशान किशन, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे विकेटकीपर पहले से मौजूद हैं। उनके मुताबिक, जायसवाल व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जगह बनाने के लिए विकेटकीपिंग का विकल्प तलाश रहे होंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करना काफी मुश्किल है। जायसवाल ने प्रैक्टिस मैच में 10 ओवर विकेटकीपिंग की यशस्वी ने रणजी ट्रॉफी से पहले एक प्रैक्टिस मैच में 10 ओवर विकेटकीपिंग की। वे अपने खेल में नई स्किल जोड़ने पर काम करते दिखे। यशस्वी रणजी ट्रॉफी में 11 अक्टूबर को मुंबई के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ खेलने उतरेंगे। जायसवाल के विकेटकीपिंग पर मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा था- ‘यशस्वी विकेटकीपिंग शुरू करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। मैंने उनसे यही सुना है। वे मुंबई या भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनका यही लक्ष्य है, लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है।’ इसकी पूरी खबर पढ़ें… जाफर ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाए जाफर घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में 12 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वे रणजी में मुंबई और विदर्भ के लिए खेलते थे। जाफर रणजी में 150 से ज्यादा मैच खेलने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 40 शतक का रिकॉर्ड भी जाफर के ही नाम है। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गंभीर ने हफ्ते में दूसरी बार पिच पर सवाल उठाया:कहा- बॉलर्स के करियर दांव पर, बैट और बॉल पर बैलेंस जरूरी हेड कोच गौतम गंभीर ने 8 दिन में दूसरी बार भारतीय फ्लैट पिचों पर सवाल उठाया है। शुक्रवार रात को टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 250 रन बनाने के बावजूद दूसरा टी-20 हार गई। इस मैच में 500 से ज्यादा रन बने। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, हेजलवुड ने बिगाड़ी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल में मेजबान

AUS vs SA 1st Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट के दूसरे दिन मैट रेनशॉ के शानदार 190 रन की बदौलत पहली पारी में 390 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रिकॉर्ड साझेदारियों के दम पर कंगारू टीम ने संकट से उबरकर स्थिति मजबूत कर ली है. जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं और वह अभी भी 363 रन पीछे है. Sat, 10 Oct 2026 22:33:07 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों को राहत | Jantar Mantar | Delhi Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T17:04:24+00:00

CJP Protest : BJP प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप | Jantar Mantar | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T17:07:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers