Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश में अवामी लीग के नेता की मौत पर मचा बवाल, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

ढाका, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पूर्व मंत्री और सीनियर अवामी लीग नेता रमेश चंद्र सेन की शनिवार को दिनाजपुर जिला जेल में पुलिस कस्टडी में बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने आधिकारिक सोर्स के हवाले से यह जानकारी दी है।

इस घटना ने बांग्लादेश की जेलों में अवामी लीग के नेताओं और समर्थकों की हिरासत में मौतों की बढ़ती संख्या में इजाफा कर दिया है। इससे मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत राजनीतिक दमन और टारगेटेड कार्रवाई के आरोप और तेज हो गए हैं।

बता दें, सेन पहले जल संसाधन मंत्री थे और ठाकुरगांव-1 (सदर उपजिला) निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे। उन्हें शनिवार सुबह 9:29 बजे दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बांग्लादेश के अखबार द ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह सुबह-सुबह बीमार पड़ गए और उन्हें लगभग 9:10 बजे दिनाजपुर जिला जेल से अस्पताल ले जाया गया। जेल प्रशासन के सूत्रों ने द ढाका ट्रिब्यून को बताया कि सेन को पिछले साल 16 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें दिनाजपुर जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

खबर है कि उन पर तीन अलग-अलग मामले चल रहे थे, जिसमें एक मर्डर से जुड़ा केस भी शामिल था। जेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए दिनाजपुर डिस्ट्रिक्ट जेल सुपरिटेंडेंट फरहाद सरकार ने कहा कि सभी लीगल फॉर्मैलिटी और प्रक्रिया पूरे होने के बाद बॉडी को मृतक नेता के परिवार को सौंप दिया जाएगा।

रमेश चंद्र सेन का जन्म 30 अप्रैल, 1940 को ठाकुरगांव जिले के सदर उपजिला के रुहिया यूनियन के तहत कशलगांव गांव में हुआ था। वह क्षितिंद्र मोहन सेन और बालेश्वरी सेन के बेटे थे। पब्लिक लाइफ और पॉलिटिक्स में आने से पहले उन्होंने रंगपुर कारमाइकल कॉलेज से हायर एजुकेशन पूरी की।

अपने राजनीतिक सफर के दौरान सेन पांच बार बांग्लादेश पार्लियामेंट के लिए चुने गए। हाल ही में, उन्होंने बांग्लादेश अवामी लीग से नॉमिनेशन मिलने के बाद 2024 में संसदीय सीट हासिल की।

2024 में बड़े पैमाने पर छात्रों और जनता की बगावत के बीच अवामी लीग सरकार गिरने के बाद उनका संसदीय कार्यकाल अचानक खत्म हो गया।

-आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND vs USA: यूएसए ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन बाहर

IND vs USA: भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. यूएसए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. हैरान करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से संजू सैमसन के अलावा जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs USA: जीरो पर आउट होकर अभिषेक शर्मा ने बनाया गौतम गंभीर वाला रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में 19 साल बाद हुआ ऐसा

T20 वर्ल्ड कप में अपने डेब्यू पर ही अभिषेक शर्मा गोल्डन डक हो गए. गोल्डन डक से मतलब इनिंग की पहली ही गेंद पर आउट होने से है. Sat, 07 Feb 2026 19:27:29 +0530

  Videos
See all

PM Modi Malaysia Speech: '2026 में मेरा पहला विदेश दौरा', मलेशिया में बोले पीएम मोदी #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T14:01:23+00:00

Nishikant Dubey Exclusive Interview: बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद का विस्फोटक इंटरव्यू | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T14:15:06+00:00

Poochta Hai Bharat Ground Zero Se LIVE: Ghooskhor Pandat पर बवाल | Janakpuri Bike Accident | Sambhal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T14:06:03+00:00

Godan Movie Controversy: गोदान से ऐतराज, मुसलमानों ने क्यों उठाया सवाल? Muslims Demand Ban On Godan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T14:10:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers