बांग्लादेशी ऑनलाइन एक्टिविस्ट्स के ग्लोबल अभियान ने ढाका में लगाई आग: रिपोर्ट
ढाका, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अपने देश से मीलों दूर बैठकर बांग्लादेश में हिंसा भड़काई गई। एक रिपोर्ट में उकसावे की पूरी कहानी बयां की गई है। इसके अनुसार अमेरिका और फ्रांस में रहने वाले दो बांग्लादेशी ऑनलाइन एक्टिविस्ट्स ने ग्लोबल अभियान चलाकर देश में आग लगाई। बड़े मीडिया हाउस और सांस्कृतिक संस्थानों पर हिंसक हमले कराए।
पत्रकारों और पर्यवेक्षकों ने चेतावनी दी है कि यह उन पहले मामलों में से एक है जहां बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़काने के लिए सीमा पार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। रिपोर्ट कहती है कि इससे दूर से, एल्गोरिदम-आधारित भीड़ जुटाने का मुकाबला करने की सरकार की क्षमता सीमित रह जाती है।
नॉर्थईस्ट न्यूज की एक रिपोर्ट में इस पर विस्तार से बात की गई है। लिखा है, 18 दिसंबर, 2025 की देर रात, न्यूयॉर्क के जैक्सन हाइट्स में रहने वाले एक एक्टिविस्ट और पूर्व पत्रकार इलियास हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट किया: प्रथम आलो की एक भी ईंट नहीं बचनी चाहिए।
यह पोस्ट हुसैन के 2.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स तक पहुंची, जिसे फेसबुक के वेरिफिकेशन बैज ने और बढ़ाया, और व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य फेसबुक पेजों पर तेजी से शेयर किया गया।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, कुछ ही घंटों में, प्रथम आलो के ढाका ऑफिस के बाहर भीड़ जमा हो गई और इमारत में तोड़फोड़ की गई। हुसैन ने पेरिस में अपने सहयोगी पिनाकी भट्टाचार्य के साथ मिलकर द डेली स्टार और छायानाट और उदिची सहित अन्य संस्थानों पर भी हमले करवाए। सोशल मीडिया ने उनके संदेशों को लाखों लोगों तक पहुंचाया, जिससे भीड़ जुटाई गई।
पिछले एक साल में, इलियास हुसैन और पिनाकी भट्टाचार्य दोनों ने प्रथम आलो और द डेली स्टार के खिलाफ व्यवस्थित अभियान चलाए हैं, यह दावा करते हुए कि बांग्लादेश के प्रमुख अखबारों ने भारत की खुफिया एजेंसियों के इशारे पर काम किया और गलत जानकारी फैलाई, जिससे अविश्वास बढ़ा और हिंसा भड़की।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर और नवंबर 2024 में उपद्रवियों ने न्यूजरूम का घेराव किया और स्टाफ को निशाना बनाया था। इसके साथ ही ऑनलाइन बयानबाजी भी बढ़ रही थी। इस जोड़ी ने 5 फरवरी, 2025 को धनमंडी में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पैतृक घर को गिराने की घटना को भी अंजाम दिया, इस घटना को हसीना के लाइव फेसबुक संबोधन के साथ जोड़ा और लगातार पोस्ट और वीडियो के जरिए फॉलोअर्स को उकसाने का काम किया।
बूमलाइव की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, इसमें आगे कहा गया है, 18 दिसंबर (2025) की रात को, जब न्यूजरूम में आग लगाई गई, तो भीड़ के कुछ हिस्सों ने खुले तौर पर हुसैन और भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली नई सरकार की मांग की। यह सिर्फ ऑनलाइन दिखावा नहीं था। दोनों ने सरकारी अधिकारियों के साथ सीधे संबंध बनाए थे और इन कनेक्शनों को सार्वजनिक रूप से दिखाया भी था, जिससे उनके प्रभाव को रियल वर्ल्ड में भी वजन मिला।
अगस्त 2024 में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से बांग्लादेश में पत्रकारों पर हमलों, भीड़ संस्कृति के उदय और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति में तेजी से वृद्धि हुई है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
WI vs SCO: रोमारियो की हैट्रिक, हेटमायर का तूफान, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से रौंदकर खोला जीत का खाता
T20 World Cup 2026, WI vs SCO: टी20 वर्ल्डकप 2026 का आगाज आज यानि 7 फरवरी से हो चुका है. पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को रोमांचक अंदाज में 3 विकेट से मात दी. तो वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से रौंद दिया है. विंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे. जवाब में स्कॉटलैंड ने लड़ाई तो खूब लड़ी लेकिन फिर भी 147 रन बनाने में ही कामयाब हुए.
शिमरोन हेटमायर ने मचाई तबाही
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाये 54 रन बोर्ड पर लगाए. शाई होप (19) के रूप में पहला झटका लगा. वहीं अगले 4 रन के भीतर ब्रेंडन किंग भी 30 गेंदों में 35 रन का योगदान देकर आउट हो गए.
असली तबाही तो शिमरोन हेटमायर ने मचाई, उन्होंने 36 गेंदों में 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के देखने को मिले. उनके इर्द-गिर्द रोवमन पॉवेल और शरफेन रदरफोर्ड ने क्रमश: 24 और 26 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 182 के स्कोर तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें - PAK vs NED: नीदरलैंड ने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने, वर्ल्ड कप के पहले मैच में गिरते-पड़ते जीता पाक
स्कॉटलैंड कप्तान ने लगाई जान
183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही, महज 7 रन के संयुक्त स्कोर पर उन्हने माइकल जोन्स (1) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था. ब्रेंडन मैक्मुलन (14) और जॉर्ज मुंसि (19) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 24 रन की यह साझेदारी 5वें ओवर में टूट गई. कप्तान रिची बेरिंग्टन ने 24 गेंदों में 42 रन बनाकर रनचेज को बनाने की कोशिश की, उन्होंने टॉम ब्रूस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की. उनके आउट होने के बाद स्कॉटलैंड फिर बिखरती हुई नजर आई.
रोमारियो शेफर्ड ने ली हैट्रिक
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम ब्रूस (35) के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुआ. रही कसर रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक लेकर पूरी कर दी. उन्होंने 17वें ओवर की, दूसरी गेंद पर क्रॉस (11) तीसरी गेंद पर लीस्क (0), डेविडसन (0) को चलता कर दिया. उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर 5 बल्लेबाजों को चलता किया. स्कॉटलैंड सिर्फ 147 रन बनाने में कामयाब हुई और वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्डकप 2026 की पहली जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें - U19 World Cup 2026: बीसीसीआई ने खोली तिजोरी, अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम पर की करोड़ की बरसात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























