Responsive Scrollable Menu

डरबन टेस्ट में मैट रेनशॉ का शतक:पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 277/8; वियान मुल्डर को 3 विकेट

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगा दिया है। शनिवार को उन्होंने 46 रन के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 277 रन बना लिए हैं। उसने 187/6 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। रेनशॉ 102 के साथ नाथन लॉयन 7 रन पर नाबाद लौटे हैं। सुबह 33 रन से पारी को आगे बढ़ाने वाले कप्तान पैट कमिंस 10 रन ही जोड़ सके और 43 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वियान मुल्डर ने मार्करम के हाथों कैच कराया। उन्हें तीसरा विकेट मिला। मार्को यानसन और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। मैट रेनशॉ ने टेस्ट में दूसरा शतक लगाया पहले दिन 46 रन पर नाबाद लौटे मैट रेनशॉ ने दिन की दूसरी बॉल पर चौका चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने करियर का दूसरा शतक लगाया। कप्तान पैट कमिंस के आउट होने के बाद रेनशॉ ने मिचेल स्टार्क (6 रन) के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 200 पार पहुंचाया। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। -------------------------------------------- ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका टूर से जुड़ यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट XI, 149 साल में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं; सभी 30 पार ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में ऐसी टीम उतारी, जिसके सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

इंदौर T20: 1 घंटा 53 मिनट में टिकट खत्म:इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 5 से 7 हजार में सौदेबाजी, कोलकाता से जुड़े नंबर आए सामने

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। मैच को लेकर दर्शकों में इस कदर क्रेज है कि आधिकारिक बिक्री शुरू होते ही महज 113 मिनट में सारे टिकट बिक गए। टिकट नहीं मिलने पर अब फैंस सोशल मीडिया और रीसेल वेबसाइट का रुख कर रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने ठगी और ब्लैक मार्केटिंग का खेल शुरू कर दिया है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि कई फर्जी वेबसाइट और इंस्टाग्राम पेजों पर मनमाने दामों और डॉलर में टिकट बेचे जा रहे हैं। Viagogo पर 2 टिकट ₹9,953 में, Ticombo पर डॉलर में चल रहा खेल भास्कर की पड़ताल में पता चला कि ऑनलाइन टिकटिंग वेबसाइट Ticombo पर भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट डॉलर में लिस्ट किए गए हैं। इसी तरह Viagogo वेबसाइट पर ईस्ट लोअर सेक्शन की दो टिकट की कीमत ₹9,953 तक दिखाई जा रही है, जिसमें ₹1,466 डिलीवरी चार्ज और ₹264 टैक्स जोड़ा गया है। इसके अलावा StubHub जैसी वेबसाइट्स पर भी टिकट उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनकी वैधता और डिलीवरी की कोई गारंटी नहीं है। इंस्टाग्राम पर ₹7 हजार में टिकट; रात 1 बजे बुलाया सोशल मीडिया पर भी कालाबाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है। MPCA की चुप्पी: न कोई पुलिस शिकायत, न कार्रवाई मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए 'District by Zomato' को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया था। इसके बावजूद रीसेल वेबसाइट और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से चल रही काला बाजारी पर MPCA ने अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है और न ही पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई है। एमपीसीए के सीईओ बोले- मामले में शिकायत करेंगे इंदौर में ऑनलाइन टिकट बिक्री के मामले में एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने कहा कि जब भी इस तरह टिकट बेचे जाने की जानकारी मिलती है, एमपीसीए की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है। इस मामले में भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। क्राइम ब्रांच का खुलासा: फर्जीवाड़े के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बड़े मैचों का फायदा उठाकर ठग फर्जी प्रोफाइल और वेबसाइटें बना लेते हैं। अलर्ट: इन 3 बातों का खास ध्यान रखें ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें इंदौर में इंडिया-वेस्टइंडीज मैच, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर इंदौर पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के साथ अपराधियों पर नजर रखने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए चैन स्नैचिंग, चाकूबाजी और अन्य अपराधों में शामिल बदमाशों के फोटो सिस्टम में अपडेट किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs AUS A: क्लीन स्वीप से बची इंडिया ए… शेडगे-विप्रज के दम पर मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रनों से रौंदा

India A vs Australia A: इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 49 रनों से हरा दिया. इस मैच में सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम भारत की जीत के हीरो रहे. Sun, 11 Oct 2026 17:26:36 +0530

  Videos
See all

अक्टूबरफेस्ट: आखिर कितनी बीयर पी जाते हैं लोग? [Oktoberfest: Consumption if beer] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T12:05:19+00:00

हूतियों ने मचाई खूनी तबाही... बिछा दी लाशें | Yemen War | Houthi Attack | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T12:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers