Responsive Scrollable Menu

CJP प्रोटेस्ट 2.0 के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स:अनुराग कश्यप ने लिखा- 2 डरपोक, 40 हजार गुलाम, लाखों बहादुर; सिंगर विशाल डडलानी सरकार पर भड़के

जंतर मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिला है। अनुराग कश्यप, सिंगर विशाल ददलानी ने सरकार पर नाराजगी जाहिर की है, वहीं रामायण एक्टर सुनील लहरी ने बिना पक्ष बताए, लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत दी है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने प्रोटेस्ट के समर्थन में ऑफिशियल इंस्टाग्राम से लिखा है, 2 डरपोक, 40 गुलाम और लाखों बहादुर। सिंगर विशाल ददलानी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘इस वक्त पूरा देश देख रहा है कि एक शख्स को बचाने के लिए एक देश की सरकार किस हद तक, किस लेवल तक जा सकती है। वो भी अपने ही लोगों के खिलाफ। भारतीय कानून के प्रोटेस्ट के अधिकार के खिलाफ सरकार ने 23 बटालियन लगाई है। बल को जम्मू कश्मीर जैसे सेंसिटिव एरिया से बुलाकर दिल्ली के जंतर-मंतर में तैनात करवाया गया है। पूरी दिल्ली के रास्ते रोक रखे हैं, बैरिकेड्स लगा रखे हैं। मेट्रो, ट्रेन बंद कर दिए हैं। सिर्फ एक इंसान के बचाव में। किस तरह सिस्टम को तोड़ा-मरोड़ा गया है। ताकि इस इंसान को इस स्तर पर बचाने की मेहनत की जा रही है।’ रामायण एक्टर सुनील लहरी ने एक वीडियो पोस्ट कर बिना किसी पक्ष का नाम लिए लिखा है- समय को देखते हुए हम सबको बहुत ही सोच समझकर हर कदम उठाना चाहिए एक गलत कदम बहुत भारी नुकसान दायक हो सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी के बैंग्लोर प्रोटेस्ट का हिस्सा बने प्रकाश राज ने भी जंतर-मंतर में जारी प्रोटेस्ट के बीच एक ग्राफिक्स शेयर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कैच के साथ इसमें लिखा है- ‘आप अपने डर के कैदी हैं।’ नेशनल अवॉर्ड विनर गीतकार मनोज मुंतशिर ने वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को लेकर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अभिजीत दीपके पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया और यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। मनोज मुंतशिर ने अपने करीब 8 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में कहा कि युवा बिना तथ्यों को समझे वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। उनके मुताबिक, युवाओं को यह जानना चाहिए कि उन्हें कौन नेतृत्व दे रहा है और उनके आंदोलन का उद्देश्य क्या है। अभिजीत दीपके पर लगाए आरोप मनोज ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़े हैं। मनोज के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की चुनावी हार के बाद सत्ता में वापसी के लिए युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वाले लोग उन राज्यों की समस्याओं पर बात नहीं करते, जहां कांग्रेस या आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा अपने समर्थकों और फंडर्स को नाराज नहीं करने के लिए किया जाता है। ध्रुव राठी पर भी साधा निशाना मनोज ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राठी भारत की उपलब्धियों और सफलताओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं देते। मनोज ने कहा कि मंगलयान से लेकर सैन्य उपलब्धियों तक, देश की तारीफ के मौकों पर उनकी टाइमलाइन पर उत्साह नहीं दिखता। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में ले लिया गया। यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 1000 समर्थकों को भी पकड़ा जा चुका है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड भी तोड़े। उधर, CJP ने दीपके का पहले से रिकॉर्ड किया वीडियो जारी किया है। इसमें वे कहते हैं कि उनकी हिरासत के बाद आंदोलन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे। बता दें कि CJP वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और SIR रोकने की मांग कर रही है। …………………………………………. यह खबर भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद, नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें रद्द सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले मेट्रो स्टेशन बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने पर चिंता जताई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि रोकथाम के लिए उतनी ही कार्रवाई होनी चाहिए, जितनी जरूरी हो। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होने की बात कही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

₹69,999 वाला HP OmniBook 3 अब ₹48,990 में खरीदने का मौका, Amazon Sale में मिल रही बड़ी छूट

अगर आप ₹50,000 से कम बजट में पढ़ाई, ऑफिस वर्क और ऑनलाइन मीटिंग के लिए लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो यह डील आपके काम आ सकती है. खरीदने से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और सॉफ्टवेयर कम्पैटिबिलिटी की शर्तें जरूर चेक करें...

Continue reading on the app

  Sports

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, टेस्ट में ऐसा करने वाले बने पहले बांग्लादेशी पेसर

Afghanistan vs Bangladesh: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक लेने का कारनामा किया. हसन महमूद टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने हैं. हसन की हैट्रिक से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है. Sun, 11 Oct 2026 12:52:26 +0530

  Videos
See all

मां पाटेश्वरी के दरबार में पहुंचे योगी आदित्यनाथ, विधि-विधान से की पूजा | Shardiya Navratri | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:46:05+00:00

Weather News Today | 15 घंटे में बारिश का रेड अलर्ट? मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers