Responsive Scrollable Menu

जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी

जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी

Continue reading on the app

मृणाल ठाकुर ने कटरीना-कृति की ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी:एक्ट्रेस बोलीं- महिलाओं को हमेशा जज किया जाता रहा है; लोग पागल हैं

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रहीं कटरीना कैफ और कृति सैनन का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को एक्ट्रेस की पसंद का सम्मान करना चाहिए। मृणाल ने कहा कि कटरीना और कृति ने फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी जज किए जाने की बात कही। अपनी नई फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ का प्रमोशन कर रहीं मृणाल ने यह बात महिला कलाकारों के कपड़ों और लुक पर होने वाली सार्वजनिक टिप्पणियों से जुड़े सवाल पर PTI से बातचीत में कही। मृणाल ने कहा, “यह उनकी जिंदगी है, उनकी पसंद है। हर किसी को अपनी जिंदगी के दौर का आनंद लेने का अधिकार है।” उन्होंने कहा, “जो लोग इन आइकॉनिक महिलाओं को जज कर रहे हैं, क्या हम भूल जाते हैं कि उन्होंने कितना शानदार काम किया है?” मृणाल ने कहा कि कटरीना और कृति ने फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस, दोनों में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों भारत के साथ-साथ UK और अन्य जगहों पर भी बिजनेस चला रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि लोगों को किसी और के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लोग पागल हैं, और क्या कहूं।” मृणाल ने आगे कहा कि महिलाओं को हमेशा जज किया जाता रहा है। हालांकि, अब पुरुषों को भी इसी तरह की जांच और टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “महिलाओं को हमेशा जज किया जाता है। उन्हें कब जज नहीं किया जाता? लेकिन सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों को भी जज किया जाता है।” मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। यह क्राइम थ्रिलर पूजा नाम की एक बेबाक लड़की की कहानी है। पूजा का लंबे समय से दोस्त अनिकेत अचानक उसे शादी का प्रस्ताव देता है। पूजा इस प्रस्ताव को ठुकरा देती है। इसके बाद अनिकेत आत्महत्या कर लेता है। वह एक ईमेल छोड़ता है, जिसमें अपनी मौत के लिए पूजा को जिम्मेदार ठहराता है। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है। इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। कटरीना को बॉडीशेमिंग का सामना करना पड़ा पिछले महीने कटरीना को अंबानी के गणपति उत्सव में पहुंचने के बाद बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बेटे विहान के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर आलोचना की थी। कटरीना ने हाल ही में लंदन में अपने ब्रांड के एक कार्यक्रम में इस ट्रोलिंग पर बात की। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया की कहानी को खुद को ‘पैरालाइज’ नहीं करने देना चाहतीं। कटरीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है। ऐसे में ऑनलाइन चल रही बातों को अपने आत्मसम्मान पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप हर इंसान की राय के हिसाब से चलने लगेंगे, तो अपने लिए फैसले लेने की क्षमता खो देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार दुनिया आपका जश्न मनाती है और कई बार आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बनना पड़ता है। पूरी खबर यहां पढ़ें… कृति के विज्ञापन पर भी हुआ विवाद इससे पहले रक्षाबंधन के दौरान ज्वेलरी ब्रांड GIVA के विज्ञापन में कृति के कपड़ों को लेकर काफी आलोचना हुई थी। आलोचना के बाद में यह विज्ञापन हटा लिया गया था। GIVA ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि उसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। ब्रांड ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति सम्मान जताया। उसने कहा कि वह हमेशा परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशी को बढ़ावा देना चाहता है। इस बार विज्ञापन के जरिए पालतू जानवरों को भी इस खुशी में शामिल करने की कोशिश की गई थी। वहीं, आलोचना के बाद कृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि यह त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। वे और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा भाई से कम नहीं करती हैं। यही प्यार पेट डॉग्स के लिए भी है, क्योंकि वे भी उनके परिवार का ही हिस्सा हैं। ……………… यह खबर भी पढ़ें... मृणाल ठाकुर ने बिपाशा पर किए कमेंट्स पर माफी मांगी: पुराने वीडियो पर सफाई देते हुए कहा- बॉडी शेमिंग करने का इरादा नहीं था मृणाल ठाकुर ने अपने पुराने वीडियो में बिपाशा बसु को लेकर की गई टिप्पणी पर पिछले साल माफी मांगी थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग हुई थी। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा था कि 19 साल की उम्र में उनसे कई गलतियां हुई थीं। उनका इरादा किसी की बॉडी शेमिंग करने का नहीं था। उन्होंने माना कि मजाक में कही गई उनकी बात से लोगों को ठेस पहुंची। मृणाल ने कहा था कि समय के साथ उन्होंने समझा कि सुंदरता हर रूप में होती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

PHOTOS: 'खेलो खरगोन' में युवा दिखाएंगे दमखम! विजेताओं को मिलेंगे 2 लाख के नकद इनाम

Khelo Khargone Competition: 'खेलो खरगोन' स्पर्धा का आयोजन जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. प्रतियोगिता के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे. Tue, 13 Oct 2026 07:11:59 +0530

  Videos
See all

Breaking News On CJP Protest Live : CJP को लेकर आई चौंकाने वाली खबर ! | Jantar Mantar | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T02:16:03+00:00

Republic Bharat LIVE: CJP Protest in Delhi | Gyanesh Kumar | PM Modi | Rahul Gandhi | Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T02:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers