Responsive Scrollable Menu

जनसमस्याओं को लेकर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24 घंटे में जवाब देने के दिए निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आराजकता से निपटने के लिए काफी सख्त नजर आ रही है. इसी के चलते सीएम योगी ने अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने और समस्याओं का तय समय में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने शुक्रवार को अधिकारियों से कहा कि शारदीय नवरात्र से लेकर छठ महापर्व तक वरिष्ठ अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि खुद फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और लोगों से सीधे बातचीत करें. मुख्यमंत्री ने शिकायत लेकर आने वाले लोगों को 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब देने पर भी जोर दिया.

शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात, महिला सुरक्षा और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

त्योहारों में पुलिस और यातायात व्यवस्था पर रहेगी नजर

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए और शहरों व कस्बों में जाम की समस्या पैदा न होने दी जाए. बीट आरक्षी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी से निभाने को कहा गया है. नवरात्र से छठ तक जोन और रेंज स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्वयं गश्त करने तथा आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है.

महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान पर जोर

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. जरूरत के अनुसार पीड़ितों को सहायता, परामर्श और कानूनी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाए. इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाने और एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई तेज करने को कहा गया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने और शिकायतों को नजरअंदाज न करने की हिदायत दी.

देवी मंदिरों में सुरक्षा और बिजली के विशेष इंतजाम

शारदीय नवरात्र के मद्देनजर प्रमुख देवी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. विंध्याचल धाम, देवीपाटन शक्तिपीठ, मां शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ और सीतापुर स्थित मां ललिता देवी शक्तिपीठ में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी. इन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखने और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है.

सीएम योगी ने शोभायात्राओं और मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर विशेष निगरानी रखने तथा इन मार्गों पर मांस और मदिरा की दुकानों को बंद रखने के निर्देश भी दिए. बैठक में साझा कार्यक्रम के अनुसार, शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे. 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के आयोजन को लेकर प्रशासन को पहले से सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है.

खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी पर सख्ती

किसानों को खाद की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री ने पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए. साथ ही खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने और वितरण व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके.

राजस्व के लंबित मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण

जनता को तहसील और राजस्व कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए मुख्यमंत्री ने दाखिल-खारिज, जमीन की पैमाइश, वरासत और जाति व आय प्रमाणपत्र से संबंधित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्विवाद राजस्व प्रकरणों का निस्तारण अधिकतम 15 दिनों के भीतर किया जाए. प्रत्येक तहसील में लंबित मामलों की सूची सार्वजनिक करने को भी कहा गया है, जिससे लोगों को मामलों की स्थिति की जानकारी मिल सके. तय समयसीमा में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने पूर्व अग्निवीर युवाओं को दी राहत, आसान की सरकारी नौकरी की राह

31 अक्टूबर तक दुरुस्त हों सड़क कटिंग से जुड़ी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत और विभिन्न कार्यों के दौरान सड़क काटे जाने से पैदा हुई समस्याओं को भी गंभीरता से लेने को कहा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ऐसी सभी समस्याओं का समाधान 31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा किया जाए. मुख्यमंत्री ने समग्र रूप से अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा, जनसुविधाओं और प्रशासनिक सेवाओं में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए. आम लोगों को समय पर राहत देना और शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी होगी.

ये भी पढ़ें: यूपी के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव, खाद्यान्न उत्पादन में देश को 21 फीसदी योगदान दे रहा प्रदेश

Continue reading on the app

शारदीय नवरात्रि पर तुला राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन जातकों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, करियर में होगी तरक्की

Dharam Aastha: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है. इस दिन चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे.तुला राशि में पहले से ही बुध और शुक्र मौजूद रहेंगे. ऐसे में बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति से तुला राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव तीन राशियों के जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है. इन राशियों के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने, पारिवारिक जीवन में खुशियां आने और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होने की संभावना है.

Continue reading on the app

  Sports

आंंखों से झर-झर आंसू... हाय रे दीवानगी! श्रेयस अय्यर को आउट होते नहीं देख पाईं उनकी महिला फैन

Shreyas Iyer IND vs WI Female Fan crying: महिलाओं के बीच श्रेयस अय्यर का क्रेज इस कदर तक हावी है कि अगर वह जल्दी आउट हो जाए तो उनकी फीमेल फैंस आंसू बहाने लगती हैं. यकीन नहीं होता तो खुद देख लीजिए, कैसे इंदौर टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रेयस अय्यर सिर्फ दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए तो उनकी महिला फैन खुद को रोने से नहीं रोक पाईं. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. Mon, 12 Oct 2026 09:35:16 +0530

  Videos
See all

बेकाबू ट्रक के सामने गिरी लड़की, ऐसे बची जान! | #Viral #TruckAccident #CCTV #Shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:45:33+00:00

Bhagya Chakra: नवरात्रि के दूसरे दिन मां के किस स्वरूप की करें पूजा? | Shardiye Navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:38:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers