Responsive Scrollable Menu

CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने Jantar Mantar जा रहे 500 लोग हिरासत में लिए गए

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि ये 200 प्रदर्शनकारी नयी दिल्ली इलाके से अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिए गए हैं। नयी दिल्ली के पूरे इलाके में पुलिस प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

प्रदर्शनकारियों को रीगल सिनेमा के पास, मिंटो ब्रिज और आकाशवाणी भवन के पास सहित कई स्थानों से हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कॉजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले एहतियाती उपायों के तहत राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति न पैदा करें।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख रही है, जो प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को जुटा सकते हैं या उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रभावित कर सकते हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) देवेश श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने आज सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं और पड़ोसी राज्यों से सटे इलाकों में पड़ोसी पुलिस बलों के समन्वय से ‘पिकेट’ स्थापित किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी स्तर पर तैनात किया गया है।

इसके साथ ही हमें नागरिकों का सहयोग मिल रहा है और अमन कमेटी जैसी हमारी ‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ टीम काम कर रही हैं।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने नागरिकों से इस प्रदर्शन में हिस्सा न लेने की अपील की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, क्योंकि हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऐसे किसी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।’’ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी भर में, विशेषकर जंतर-मंतर की ओर जाने वाले मार्गों और अन्य संवेदनशील इलाकों में रणनीतिक स्थानों पर पुलिसबल तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत कड़ी निगरानी रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने कहा कि नयी दिल्ली क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू है और लोगों से पाबंदियों का पालन करने की अपील की गई है। कॉजपा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लगा रही है।

इस मुद्दे को लेकर कॉजपा ने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

Continue reading on the app

Delhi Police Action: केजरीवाल और ममता हिरासत में, 1000 प्रोटेस्टर्स पर भी एक्शन

राष्ट्रीय राजधानी में CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं - सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक - को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने AAP नेता गोपाल राय को तब हिरासत में ले लिया, जब वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। शनिवार को बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश करते समय हिरासत में ले लिया गया।

इसे भी पढ़ें: CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को उनकी पार्टी के कई सांसदों के साथ मध्य दिल्ली के साउथ एवेन्यू से हिरासत में लिया गया; पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद वे वहां एक बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बैठ गई थीं। बनर्जी और उनकी पार्टी के पांच सांसदों - जिनमें डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन भी शामिल थे - को हिरासत में लेकर पुलिस बस में ले जाया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी अपने मुंह पर बैंड-एड लगाकर बैठी थीं। पुलिस बस के अंदर से एक वीडियो बयान में बनर्जी ने कहा कि सरकार हमारे साथ बुरा बर्ताव कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम INDIA गठबंधन के तौर पर लोगों की आवाज़ को मज़बूत करने के लिए लड़ते रहेंगे।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और CPM सांसद जॉन ब्रिटास उन लोगों में शामिल थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया और छत्रसाल स्टेडियम के डिटेंशन सेंटर ले गई। ममता बनर्जी शुक्रवार को दिल्ली पहुंची थीं ताकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकें। वह उस 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं जिसने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कुमार को पद से हटाने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Abhijeet Dipke, Saurav Das, Ashutosh Ranka और Dhruv Rathee की खुद को Safe रखने वाली रणनीति सफल रही

इस बीच, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कनॉट प्लेस इलाके में लगभग 1000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जो कथित तौर पर जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को यह बताने के बाद हिरासत में लेना जारी रखा कि प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस एहतियाती कार्रवाई का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोग प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था में कोई बाधा न डालें। पुलिस उन लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नज़र रख रही है जिन पर भीड़ इकट्ठा करने या दूसरों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने का संदेह है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा उपायों के तहत ऐसे लोगों के घरों के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है।
 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: टीम इंडिया ने बदल दी स्क्रिप्ट, टॉस हारकर भी जीता मैच, ‘पंजाबी मुंडे’ रहे स्टार

India vs West Indies: टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और फिर से 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया. मगर इस बार भारतीय गेंदबाज स्कोर को डिफेंड करने में सफल रही. Sun, 11 Oct 2026 22:47:49 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: नेपाल में तबाही रिटर्न्स! | Budhi Gandak | Natural Disaster | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:42:14+00:00

Nepal Flood: नेपाल में तबाही रिटर्न्स! | Budhi Gandak | Natural Disaster | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:43:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers