चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ दोपहर के भोजन पर मुलाकात के लिए चेन्नई पहुंचने के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होने के कारण भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रवेश केवल क्यूआर कोड के जरिए दिया जाएगा।
इसके लिए पुरुषों और महिलाओं के प्रवेश के अलग-अलग गलियारे बनाए गए हैं, जबकि आम जनता को कार्यक्रम स्थल से दूर रखा गया है। चेन्नई पुलिस आयुक्त ए. अमलराज के नेतृत्व में शहर में 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल ‘आईलैंड ग्राउंड्स’ और अति वशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख मणिकम टैगोर के अनुसार, कार्यक्रम में केवल पंजीकरण कराने वाले और क्यूआर कोड प्राप्त करने वाले 10,000 से 20,000 छात्र ही शामिल हो सकेंगे। टैगोर ने कहा, “हमारे नेता तमिलनाडु के छात्रों से जुड़े मुद्दों, जैसे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), रोजगार की कमी, लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा तथा केंद्र सरकार की शिक्षा नीति पर बात करेंगे। यह संवादात्मक सत्र होगा।” गांधी के दौरे से पहले टैगोर ने पुष्टि की कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री विजय के आवास पर उनके साथ दोपहर के भोजन पर मुलाकात करेंगे।
चेन्नई पहुंचने के बाद गांधी के गुइंडी स्थित एक बड़े होटल जाने और वहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री के साथ बैठक के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ के गठन के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात होगी। इस गठबंधन में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके), कांग्रेस और विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) शामिल हैं।
अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video
कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में तनाव और सरगर्मी बढ़ चुकी है। सीजेपी के संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे आउटर सर्कल स्थित LIC बिल्डिंग के पास से विरोध प्रदर्शन की कमान संभालने जा रहे हैं। अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद अब उनका एक प्री रिकार्डेड वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपके ये कहते नजर आ रहे हैं कि अब आंदोलन की कमान अजिंक्य शिंदे के हाथों में होगी। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मुझे, सौरव और आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो ने सनसनी मचा दी है। अभिजीत दिपके के इस ऐलान के साथ ही साफ हो गया है कि आंदोलन थमने वाला नहीं हमारे बाद अब इस विरोध की कमान अजिंक्य संभालेंगे।
इसे भी पढ़ें: युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के इंतज़ाम किए
दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कई इंतज़ाम किए हैं। इनमें बाज़ार और अहम मेट्रो स्टेशन बंद करना, राजधानी आने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द करना और शहर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट पर रोक लगाना शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाएं और प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएं।
इसे भी पढ़ें: Youth Protest से घबराई सरकार, Delhi बनी छावनी: Jairam Ramesh का तीखा वार
CJP का कहना है कि अभिजीत डिपके को उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से हिरासत में लिए जाने के बाद, पार्टी के फाउंडर अभिजीत डिपके और सदस्य सौरव दास और आशुतोष रंका को किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया। सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, उन्हें अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और बाकी लोगों से उनका संपर्क काट दिया गया है। क्यों न सीधे इमरजेंसी ही घोषित कर दी जाए?
IMPORTANT Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar. Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP https://t.co/WSQ69mKfTV
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










