Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद पटवारियों ने खत्म की हड़ताल, सोमवार से शुरू होगा कामकाज

मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की. इस बैठक में स्वामित्व योजना के तहत आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. न्यायिक संरक्षण और कार्रवाई निरस्त: सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत कार्य करने वाले पटवारियों को आवश्यक न्यायिक संरक्षण (Legal Protection) देने पर सहमति जताई है. इसके साथ ही, 17 सितंबर के बाद से पटवारियों के खिलाफ की गई सभी विभागीय कार्रवाइयों को शून्य/निरस्त करने का आश्वासन भी मिला है. सोमवार से काम पर वापसी: चर्चा के बाद पटवारी संघ ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सोमवार से ग्रामीण क्षेत्रों में 'स्वामित्व योजना' के तहत मुफ्त रजिस्ट्री और अन्य निर्धारित कार्यों में सहयोग करने का आधिकारिक ऐलान किया है. पटवारियों की अन्य आर्थिक मांगों और वेतन विसंगतियों के समाधान के लिए सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है. आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महासम्मेलन के दौरान इन मांगों को लेकर बड़े फैसलों या घोषणाओं की उम्मीद है.

Continue reading on the app

दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल के हॉटस्पॉट इलाकों में डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

कोलकाता, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के ग्रामीण और शहरी इलाकों में पिछले एक महीने में डेंगू के मामलों में अचानक बढ़ोतरी ने दुर्गा पूजा त्योहार से पहले प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने कुछ खास इलाकों में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बाद 14 ग्राम पंचायतों और आठ शहरी निकायों (जिनमें तीन नगर निगम और पांच नगरपालिकाएं शामिल हैं) को डेंगू हॉटस्पॉट के तौर पर पहचाना गया है।

अधिकारी ने कहा, डेंगू हॉटस्पॉट के तौर पर पहचानी गई 14 ग्राम पंचायतों में से अधिकतर मुर्शिदाबाद जिले में हैं। बाकी दक्षिण 24 परगना, नदिया, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और हुगली जिलों में हैं।

जिन तीन नगर निगमों के कुछ वार्डों में ऐसा ही ट्रेंड देखा गया है, वे कोलकाता नगर निगम (केएमसी), उत्तर 24 परगना जिले में बिधाननगर नगर निगम (बीएमसी) और कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में हावड़ा नगर निगम (एचएमसी) हैं।

अधिकारी के मुताबिक, केएमसी के छह, एचएमसी के तीन और बीएमसी के चार वार्डों को ऐसे इलाकों के तौर पर पहचाना गया है, जहां पिछले महीने डेंगू के नए मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है।

संवेदनशील जोन के तौर पर पहचानी गई नगरपालिकाओं में नदिया जिले की चकदाह और उत्तर 24 परगना जिले की दमदम, दक्षिण दमदम, कमारहाटी और बारानगर शामिल हैं।

इस वर्ष डेंगू के सबसे अधिक मामले मुर्शिदाबाद, कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली, हावड़ा, मालदा और पूर्वी बर्दवान से आए हैं। हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि 2026 में अब तक सामने आए डेंगू के कुल मामले 2025 की इसी अवधि के आंकड़ों की तुलना में थोड़े कम हैं।

7 अक्टूबर 2025 तक पश्चिम बंगाल में डेंगू के 12,652 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2026 में इसी अवधि के दौरान 10,177 मामले सामने आए।

कुल मामलों की संख्या कम होने के बावजूद हाल ही में संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी चिंता का विषय बन गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि सितंबर में 3,948 नए मामले सामने आए, जबकि अकेले अक्टूबर के पहले सप्ताह में लगभग 1,100 मामले दर्ज किए गए।

अधिकारी ने कहा, इस साल मामलों की कुल संख्या कम होने के बावजूद चिंता की बात संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोतरी है। जहां सितंबर में डेंगू के 3,948 नए मामले सामने आए, वहीं अकेले अक्टूबर के पहले सप्ताह में लगभग 1,100 मामले दर्ज किए गए।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत पसंद नहीं तो दूसरे देश में कमेंट्री करो… जंतर-मंतर प्रदर्शन के सपोर्ट में आए संजय मांजरेकर को लोगों ने धो डाला

Sanjay Manjrekar trolls: कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 7000 लोगों को हिरासत में लिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन पर पुलिस ने रोक लगाते हुए लोगों को हिरासत में लिया. इस बीच पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने शांतिपूर्ण विरोध को लोकतांत्रिक अधिकार बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. Sat, 10 Oct 2026 20:46:29 +0530

  Videos
See all

Healthcare Leaders' Summit 2026: आरोग्यम: हेल्थ केयर लीडर्स समिट, भूपेंद्र चौधरी को सुनिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T15:10:26+00:00

CJP Protest: CJP को लेकर BJP का बड़ा दावा! | Delhi Police | Detained #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T15:04:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers