Responsive Scrollable Menu

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत

सहारनपुर में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसा देवबंद थाना क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के पिलर संख्या 13 के पास हुआ।

सभी श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद नवरात्र के लिए ज्योति लेकर मेरठ के सरधना स्थित अपने गांव कुशावली लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रात भर यात्रा करने के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वे देवबंद पहुंचे और चाय-नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान अमन राणा (25), सागर (22), पंकज (25) और रमेश (55) के रूप में हुई है। पाठक ने बताया कि देवबंद थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के समुचित उपचार तथा राहत कार्यों के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कंटेनर चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Continue reading on the app

India Laser experiment: भारत ने लेजर से भेजा संदेश, देश को मिला बहुत बड़ा सीक्रेट

अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क भारत में सेटेलाइट आधारित स्टार लिंक इंटरनेट सर्विस शुरू करना चाहते हैं। लेकिन उनका मकसद पैसे कमाना नहीं है। उनकी नजर अरबों भारतीयों के डाटा पर है। डिजिटल युग में कहा जाता है कि डाटा इज द न्यू ऑयल यानी डाटा नया तेल है। यानी डाटा तेल से भी ज्यादा कीमती है। एक तरफ एललेन मस्क की नजर करोड़ों भारतीयों के डाटा पर है तो वहीं भारत ने इसी डाटा को सुरक्षित करने के लिए पहली बार लेजर लाइट से एक्सपेरिमेंट कर दिखाया है। भारत ने हवा में लेजर लाइट की मदद से एक ऐसा डिजिटल डाटा भेजा है जिसे दुनिया का कोई भी हैकर ना तो रास्ते में देख सकता है और ना ही चुरा सकता है। डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और भारत ने अपने बल पर इसका पहला सफल परीक्षण कर लिया है। आज आप इंटरनेट कंप्यूटर या डिजिटल दुनिया में जो कुछ कर रहे हैं वो सब कुछ डाटा के रूप में रिकॉर्ड हो रहा है। आपका नाम, आपका फोन नंबर, आपकी उम्र, आपकी तस्वीर, आपके द्वारा देखा गया YouTube वीडियो या Amazon पर सर्च किया गया कोई भी सामान। यह सब डाटा है। सोचिए आपके पास अगर किसी इंसान की इतनी जानकारी होगी, उसकी पसंद, नापसंद और उसके व्यवहार को देखने की चाबी होगी तो आप उस व्यक्ति को कंट्रोल कर सकते हैं।  सोचिए कि भारत के 140 करोड़ लोगों की ऐसी ही जानकारी आपके पास हो तो आप देश में क्या-क्या नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: 6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है
क्यों ये जरूरी है?


आज इंटरनेट की सुरक्षा काफ़ी हद तक RSA और ECC जैसे सिस्टम पर निर्भर करती है। शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर भविष्य में इनमें से कुछ एन्क्रिप्शन तरीकों को तोड़ सकते हैं। यह चिंता भी बढ़ रही है कि हमलावर आज एन्क्रिप्टेड डेटा चुरा सकते हैं और सालों बाद, जब क्वांटम कंप्यूटर काफ़ी शक्तिशाली हो जाएंगे, तो उसे डिकोड करने की कोशिश कर सकते हैं। QKD एक अलग तरीका अपनाता है। यह सीक्रेट की (secret keys) बनाने के लिए क्वांटम फ़िज़िक्स के बुनियादी नियमों का इस्तेमाल करता है। अगर कोई क्वांटम सिग्नल को बीच में रोकने या चुराने की कोशिश करता है, तो सिग्नल बदल जाता है। इससे पता चल सकता है कि कोई चुपके से सुनने की कोशिश कर रहा है। लेकिन एक समस्या है। ऑप्टिकल फ़ाइबर से गुज़रने वाले क्वांटम सिग्नल लंबी दूरी तय करने पर कमज़ोर पड़ जाते हैं। इस वजह से, भारत जैसे बड़े देश को सुरक्षित करने के लिए सिर्फ़ फ़ाइबर का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। यहीं पर स्पेस (अंतरिक्ष) काम आता है।

इसे भी पढ़ें: Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल
5.56 km से अंतरिक्ष तक


5.56 km का यह प्रयोग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें सैटेलाइट-आधारित क्वांटम कम्युनिकेशन के लिए ज़रूरी कई तकनीकों का परीक्षण किया जाता है। वायुमंडल में क्षैतिज रूप से यात्रा करने वाले लेज़र या क्वांटम सिग्नल को अशांति, धूल, शोर और अलाइनमेंट (संरेखण) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज़मीन पर इन चुनौतियों का परीक्षण करने से तकनीक को अंतरिक्ष के लिए तैयार करने में मदद मिलती है। ISRO इस पर पहले से ही काम कर रहा है। आने वाले टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन मिशन के लिए इसका 'क्वांटम टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन इन स्पेस' (QuTDS) पेलोड तैयार करके, टेस्ट करने के बाद सौंप दिया गया है। इस पेलोड में एक ऑप्टिकल सिस्टम है जो किसी दूसरे स्टेशन की ओर इशारा कर सकता है और क्वांटम सिग्नल भेज सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 2000 छक्के… वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

IND vs WI: वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस मैच में कैरेबियाई टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कोई भी नहीं कर सका था. Sun, 11 Oct 2026 23:36:25 +0530

  Videos
See all

El Nino Alert 2026: अल-नीनो को लेकर आया बड़ा अलर्ट? | Weather News | Global Warming #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:00:29+00:00

Breaking News: Pakistan में गृहयुद्ध? | Imran Khan | Riyadh Airport Attack | Houthi vs Saudi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:03:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers