Responsive Scrollable Menu

Navratri 2026 Colors List: नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें मां दुर्गा के पसंदीदा रंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Colors List: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का महत्व बहुत अधिक होता है. इसकी शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है और इसका समापन नवमी तिथि पर हो रहा है. ये नौ दिनों का पावन पर्व होता है, जिसमें भक्त दुर्गा मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों का पूजन करते हैं. क्या आपको पता है नवरात्रि में माता रानी के 9 रूपों के साथ, नौ रंगों की भी महत्वता होती है. लोग गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं कि किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग का वस्त्र पहनना शुभ रहेगा. हम आपको 9 दिनों के खास रंगों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं.

नवरात्रि के 9 रंग (Durga Maa's 9 Favourite Colours)

1.प्रथम दिन- 11 अक्टूबर को पहले दिन पर नारंगी रंग (Orange) के वस्त्र पहने जा सकते हैं. इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. नारंगी रंग यानी कि ऑरेंज कलर ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. मां शैलपुत्री की पूजा इस रंग को पहन कर करने से आपके अंदर नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है.

ये भी पढ़ें-Guru Pradosh Vrat Katha: प्रदोष व्रत में क्यों जरूरी है कथा का पाठ? जानें पौराणिक कहानी

2.दूसरा दिन- 12 अक्टूबर को सोमवार के दिन नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन सफेद रंग (White) के वस्त्र पहनने चाहिए. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. सफेद रंग को शांति और पवित्रता का रंग माना जाता है. इस दिन सफेद कपड़े पहनकर पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है.

3.तीसरा दिन- नवरात्रि के तीसरे दिन यानी 13 अक्टूबर को लाल रंग (Red) के कपड़े पहन सकते हैं. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन लाल वस्त्र पहनने से माता चंद्रघंटा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

4.चौथा दिन- नवरात्रि के चौथे दिन गहरे नीले रंग (Royal Blue) के कपड़े पहनें. इस रंग को भव्यता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है.

5.पांचवा दिन- शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन पर पीला रंग (Yellow) के वस्त्र पहनने चाहिए. इस रंग को खुशी और बुद्धिमत्ता का प्रतीक होता है. पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है. उन्हें यह रंग बहुत प्रिय है.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय

6.छठा दिन- नवरात्रि के छठे दिन पर मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन हरे रंग (Green) के वस्त्र पहनते हैं. माता कात्यायनी को यह रंग अत्यंत प्रिय होता है. 

7.सातवां दिन- नवरात्रि के सातवें दिन पर ग्रे रंग (Grey) के कपड़े पहन सकते हैं. इस रंग संतुलित सोच का प्रतीक है. इस दिन मां कालरात्रि की पूजा करते हैं. इसलिए, ग्रे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ होता है.

8.आठवां दिन- नवरात्रि के 8वें दिन पर मां महागौरी की पूजा करते हैं. इसलिए, उन्हें इस दिन पर बैंगनी रंग (Violet) के वस्त्र पहनने चाहिए. यह रंग महत्वकांक्षा और आध्यात्मिकता का प्रतीक होता है. बैंगनी रंग उन्हें पसंद होता है.

9.पीकॉक ग्रीन- शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन पीकॉक ग्रीन (Teal)कलर के वस्त्र पहनने चाहिए. इस रंग को विशिष्टता और करुणा का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. उनकी पूजा करने के लिए इस रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है.

ये भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2026: कल से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दिनेश आर्य को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर  बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री आर्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से संसद में उत्तराखंड की जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना महत्वपूर्ण है. उन्होंने विश्वास जताया कि श्री आर्य प्रदेश के विकास को नई गति देने तथा राज्य की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मुख्यमंत्री ने श्री आर्य के सफल एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके प्रयासों से उत्तराखंड के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: शुभमन गिल के बिना ही शुरू होगा नया सीजन, पहले मैच में उतर रहे टीम इंडिया के ये स्टार

BCCI ने पिछले साल ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी समय की उपलब्धता के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 00:14:59 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारी को तोहफा? | 8th Pay Commission Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T20:30:06+00:00

बच्चे के टकले पर बजा दिया तबला! |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T20:25:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers