गोरखपुर में मकान या प्लॉट खरीदने से पहले सड़क, नाली और बुनियादी सुविधाओं की करें जांच, नहीं हो सकता है ये नुकसान
Gorakhpur News: गोरखपुर में जमीन या मकान खरीदने से पहले सड़क, नाली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं की जांच जरूर करें. कई बार लोग प्लॉट या मकान खरीदते समय वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की सही जानकारी नहीं लेते, वे जल्दबाजी में जमीन खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि वहां सड़क, नाली या जल निकासी जैसी जरूरी व्यवस्थाएं मौजूद नहीं हैं. इसके बाद इन सुविधाओं को विकसित कराने के लिए उन्हें नगर निगम का रुख करना पड़ता है.
Ground Report: आगरा के राजा मंडी रेलवे स्टेशन पर नई सुविधाओं से सफर हुआ आसान, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
आगरा के राजा मंडी रेलवे स्टेशनकभी पुराने और जर्जर हालात के लिए पहचाने जाने वाले इस स्टेशन पर अब यात्रियों को कई नई सुविधाएं देखने को मिल रही हैं. स्टेशन पर टिकट के अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं, वहीं जगह-जगह साफ-सफाई भी नजर आ रही है. यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है, जिससे टिकट लेने की प्रक्रिया आसान हो सकती है. हालांकि, स्टेशन पर सुविधाओं में सुधार के बीच सुरक्षा व्यवस्था की कमी भी सामने आई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








