Responsive Scrollable Menu

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

(फोटो के साथ) मुंबई, 10 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘हार स्वीकार कर ली है।’’ प्रदर्शन में शामिल होने के वास्ते दीपके शनिवार सुबह छह बजकर 50 मिनट पर मध्य मुंबई के वर्ली स्थित ‘फोर सीजन्स होटल’ से मुंबई हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। दीपके ने मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से कुछ ही समय पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली को बंद करना और समर्थकों पर कार्रवाई करना ‘‘ताकत के संकेत नहीं हैं’’, बल्कि उस नेता की घबराहट को दर्शाते हैं जो अपनी ही जनता से डरा हुआ है। हवाई अड्डे पर दीपके ने कहा कि दिल्ली में कई रेलगाड़ियों को रद्द किए जाने समेत कड़ी पाबंदियां लगाए जाने के बीच सरकार “डरी हुई” है।

उन्होंने बाद में एक्स पर लिखा, ‘‘हमारा प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी ने हार स्वीकार कर ली है। दीपके ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई और राष्ट्रीय राजधानी में पाबंदियां ताकत का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे नेता को दर्शाती हैं जो अपने ही लोगों से भयभीत है। इस बीच, दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma World Records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बाएं हाथ के इस विस्फोटक ओपनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज 2000 टी20 रन बनाने का महारिकॉर्ड दर्ज कर लिया. अभिषेक के टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस दौरान सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. Sun, 11 Oct 2026 19:38:53 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal Video: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला बोला | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T14:11:08+00:00

Delhi Police Press Conference: अभिजीत दिपके वाले वीडियो में क्या दिखा? #cjpprotest #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T14:13:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers