Responsive Scrollable Menu

मेले के समय चित्रकूट में नहीं होगी जाम की समस्या, 1.50 करोड़ से बनेगा आधुनिक पार्किंग, मिलेंगी ये सुविधाएं

चित्रकूट में जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत दिलाने और मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आधुनिक पार्किंग विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है. जिसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस आधुनिक पार्किंग में श्रद्धालुओं और वाहन चालकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. पार्किंग में शौचालय, पर्याप्त लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बना ली गई है. इससे यहां वाहन खड़े करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी.

Continue reading on the app

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब 150 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि ये 150 प्रदर्शनकारी नयी दिल्ली इलाके से अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिए गए हैं। नयी दिल्ली के पूरे इलाके में पुलिस प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कॉजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले एहतियाती उपायों के तहत राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति न पैदा करें। सूत्रों के अनुसार, पुलिस कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख रही है, जो प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को जुटा सकते हैं या उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रभावित कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा उपायों के तहत ऐसे लोगों के आवासों के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी भर में रणनीतिक स्थानों पर, विशेष रूप से जंतर-मंतर और अन्य संवेदनशील स्थानों की ओर जाने वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले लोगों को लामबंद करने के संभावित प्रयासों पर भी पैनी नजर रख रही है।

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए कॉजपा को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि नयी दिल्ली क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू है और लोगों से इन पाबंदियों का पालन करने की अपील की है। सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी गैरकानूनी सभा को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कॉजपा ने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: कप्तान रहमत शाह ने क्रीज पर गाड़ा खूंटा, बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का पलटवार

Afghanistan Strong reply Bangladesh: अबू धाबी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 211 रन बना लिए थे. इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर सिमट गई थी. अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और 139 रन तक उसके चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए थे. इसके बाद रहमत शाह और इकराम अलीखिल ने मोर्चा संभाला. स्टंप्स के समय रहमत 84 रन बनाकर नाबाद हैं और टीम अभी भी 135 रन पीछे है. Sat, 10 Oct 2026 23:03:13 +0530

  Videos
See all

Viral Video | महिला पुलिस अधिकारी का थप्पड़, वीडियो वायरल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T19:00:00+00:00

Flydubai News : फ्लाईदुबई की घटना पर NIA ने दर्ज किया केस #flydubai #flydubainews #nia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:59:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers