England को हराकर World Cup जीतने वाले U-19 Champions पर BCCI की धनवर्षा, मिलेंगे 7.5 करोड़
इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में Jasprit Bumrah नहीं खेलेंगे पहला मैच, जानें Team India की नई Playing XI क्या होगी?
इसे भी पढ़ें: U-19 World Cup Final में Team India बनी चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी के 175 रनों से थर्राया इंग्लैंड
डायरेक्टर लेनिन भारती ने रजनीकांत को कहा 'नकली समाजसेवी':सुपरस्टार ने सफाई कर्मचारी को दी सोने की चेन तो फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
डायरेक्टर लेनिन भारती ने सुपरस्टार रजनीकांत की आलोचना करते हुए उन्हें ‘नकली समाजसेवी’ कहा है। दरअसल, रजनीकांत ने हाल ही में चेन्नई की एक सफाई कर्मचारी पद्मा की ईमानदारी से खुश होकर उसे एक सोने की चेन गिफ्ट की। इस खबर के सामने आते ही कई लोगों ने रजनीकांत की इस पहल की तारीफ की। हालांकि, डायरेक्टर लेनिन भारती ने इस पर अलग तरीके से रिएक्ट किया। लेनिन ने X पर रजनीकांत की टीम द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में रजनीकांत, सफाई कर्मचारी की वर्दी पहने पद्मा को गले लगाते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ लेनिन ने तमिल में लिखा, "जब सफाई कर्मचारी रिपन बिल्डिंग के बाहर अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, तब आप कहां थे, रजनीकांत सर? ऐसा लगता है कि आपकी तथाकथित दरियादिली उन्हें तभी देख पाती है, जब वे वर्दी में हों। आप नकली समाजसेवी हैं।" बता दें कि रजनीकांत ने मंगलवार को पद्मा को अपने पोएस गार्डन स्थित घर बुलाया था और उसे सोने की चेन दी। पद्मा टी नगर इलाके में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती हैं। उन्हें वहां एक लावारिस पर्स मिला था, जिसमें 45 सोवरन (कुल वजन 360 ग्राम) सोने के गहने थे। पद्मा ने तुरंत अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और बाद में सोना पुलिस को सौंप दिया, ताकि वह सही मालिक तक पहुंच सके। रजनीकांत ने इसी ईमानदारी के लिए उन्हें सम्मानित किया था। कौन है लेनिन भारती? लेनिन भारती तमिल फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर, राइटर और एक्टर हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘मेरकु थोडर्ची मलाई’ से डायरेक्शन की शुरुआत की थी, जिसे विजय सेतुपति ने प्रोड्यूस किया था। इससे पहले लेनिन ने 2013 की फिल्म ‘आधालल कधल सेवीर’ का स्क्रीनप्ले लिखा था। एक्टिंग के क्षेत्र में भी वह एक्टिव रहे हैं और ‘अर्जुनन पेर पाथु’ और ‘बाइसन कालमादन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi



















