Breaking News Today Live Updates: यूपी के फिरोजाबाद में घर की छत पर लगा सोलर पैनल गिरा, दो लोगों की मौत
Breaking News Today Live Updates: आज 10 अक्टूबर 2026 और दिन शनिवार है. दिल्ली में आज प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रखने की घोषणा की गई है, जबकि रेलवे ने नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और तिलक ब्रिज से जुड़ी 75 ट्रेनों को रद्द किया है. कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इसके अलावा नमो भारत के दो स्टेशन, शराब की दुकानें और भागीरथ पैलेस बाजार बंद रहेंगे.
वहीं, राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह आज नए समय अर्थात प्रातः 07:30 बजे से 08:30 बजे के बीच आयोजित होगा. वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार से दो दिन के ओडिशा दौरे पर जाएंगे और संगठन के वॉलंटियर्स से बातचीत करेंगे. दूसरी ओर, एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से राजस्थान में कई जगह शनिवार से बारिश होने का अनुमान है. 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू व आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
'नॉर्वे, इसे भूलेंगे नहीं ...', नोबेल पीस पुरस्कार न मिलने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी धमकी
Nobel Peace Prize 2026: साल 2026 के लिए नोबेल पीस पुरस्कार का एलान हो गया है. यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश और नवी पिल्ले को मिला. पिल्ले भारतीय मूल की महिला हैं. इससे पिछले साल से ही प्रयास कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया. अब ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने नार्वे को खुली धमकी दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर नाराजगी जताई. उन्होंने इस फैसले को अपमानजनक और शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे नोबेल समिति की मेजबानी करने वाले नॉर्वे की छवि को नुकसान पहुंचा है. ट्रंप ने यह बयान नोबेल समिति की ओर से इस साल का शांति पुरस्कार नवी पिल्ले को दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद दिया. नवी पिल्ले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रह चुकी हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट की निगरानी की थी, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया था कि इजरायल ने गाजा में नरसंहार किया था.
Trump:
— Clash Report (@clashreport) October 10, 2026
The Nobel Peace Prize has been forever discredited by a handful of radical ideologues who are anti-democracy and enemies of civilization.
We will not forget, Norway. pic.twitter.com/KLqV0We6HA
नार्वे को दी धमकी
अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के प्रत्येक वर्ष, ट्रंप ने पुरस्कार न जीत पाने पर निराशा व्यक्त की है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार को कुछ कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों ने हमेशा के लिए बदनाम कर दिया है, जो लोकतंत्र विरोधी और वास्तव में सभ्यता के दुश्मन हैं. कहा कि और हम, नॉर्वे, इसे नहीं भूलेंगे.
पिल्ले को बताया रहस्यमय व्यक्ति
राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज में एक चुनावी रैली के दौरान पिल्ले को रहस्यमय व्यक्ति कहा. कहा कि मैंने उस व्यक्ति के बारे में कभी नहीं सुना. किसी ने भी नहीं सुना.
राष्ट्रपति ने खुद के लिए क्यों की वकालत?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार देने का यह फैसला नॉर्वे और इसे लेने वाले लोगों की छवि पर ऐसा दाग है, जिसे मिटाना मुश्किल होगा. उन्होंने इसे शर्मनाक और निंदनीय बताया. ट्रंप ने कई संघर्षों का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने उन्हें सुलझाने में भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि उत्तर और दक्षिण कोरिया, जापान और उत्तर कोरिया के बीच तनाव के साथ-साथ चीन और ताइवान के बीच संभावित संघर्ष को रोकने में भी उन्होंने मदद की. हालांकि, इन दावों के समर्थन में उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









