Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका
व्यापारियों के संगठन नयी दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने कहा है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को कनॉट प्लेस का बाजार बंद रहेगा। एसोसिएशन ने जन सुरक्षा और संपत्ति को संभावित नुकसान की आशंका को इसका कारण बताया। एनडीटीए के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने एक बयान में कहा कि जानमाल की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सप्ताहांत में हजारों लोग कनॉट प्लेस आते हैं। व्यापारियों के संगठन ने दावा किया कि बाजार बंद रहने से इस प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के कारोबारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। इसके अलावा, ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने दावा किया कि प्रस्तावित प्रदर्शन और बाजारों के बंद रहने से व्यापारियों को लगभग 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।
लोकतंत्र में नागरिकों के विरोध प्रदर्शन करने के अधिकार को स्वीकार करते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शन के कारण जन सुरक्षा को खतरा नहीं होना चाहिए, कारोबार को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे शहर की रफ्तार थम सकती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज ‘फॉर्म 6’ में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
114 राफेल और 140 5th जेनरेशन फाइटर जेट, भारत की झोली में आया बड़ा ऑफर, THAAD-आयरन डोम का निकल जाएगा दम
India 5th Generation Jet: भारत अपने डिफेंस सिस्टम को लगातार मजबूत बनाने में जुटा है. ग्लोबल लेवल पर जिस तरह से हालात बदले हैं, उसके बाद भारत के लिए आर्मी के साथ ही एयरफोर्स और नेवी को अपग्रेड करना जरूरी हो गया है. इस बीच चीन और पाकिस्तान के बीच 5th जेनरेशन फाइटर जेट की संभावित डील ने नई दिल्ली की चिंताओं को बढ़ा दिया है. इस बीच, रूस ने ऐसा ऑफर दिया है, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना तक बढ़ सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18






