लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने ज्योतिष परामर्श केंद्र के माध्यम से आम जनता को सशुल्क ज्योतिषीय सेवाएं देने का फैसला किया है. वित्त समिति और कुलपति की मंजूरी के बाद शुरू की गई इस पहल में करियर, स्वास्थ्य, विवाह और विदेश यात्रा जैसी सलाह शामिल है.
मालेगांव महापौर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन बानो शेख ने शिवसेना की लता घोडके को 25 मतों से हराकर जीत हासिल की. उन्हें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का समर्थन मिला. चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी और कांग्रेस के शिवसेना को रोकने के लिए हाथ मिलाने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी.
Suryakumar Yadav, IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही मुकाबले में एक कमाल की पारी खेली. इस मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. लेकिन सूर्या ने एक छोर को संभालते हुए दमदार खेल दिखाया. Sat, 07 Feb 2026 20:37:38 +0530