Responsive Scrollable Menu

Drishyam 3 Box Office Collection: 400 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', एक हफ्ते में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office Collection: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज देखने को मिला था और यही वजह है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म को अब रिलीज हुए एक हफ्ते पूरे हो गए हैं और इसने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तो चलिए जानते हैं, दृश्यम 3 का अब तक का कलेक्शन.

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिर पर धमाल 

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का रिलीज से पहले ही काफी बज देखने को मिला था और यही वजह है कि इसने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों कमाई कर डाली थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़ कमाएस फिर 5वें दिन 9.50 करोड़, छठे दिन 15.50 करोड़, सांतवे दिन 13 करोड़ कमाए थे

'दृश्यम 3' ने 8वें दिन कितने कमाए?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' ने दूसरे फ्राइडे भी अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 14.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों (Drishyam 3 Box Office Collection Day 8) की कुल नेट कमाई अब 260 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, भाईजान का पहले वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के क्लब में एंट्री

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है. रिलीज के आठवें दिन फिल्म की कमाई 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, सातवें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपये था. वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 89 करोड़ रुपये कमाए थे. आठवें दिन के कलेक्शन के बाद इसका दुनियाभर का कारोबार बढ़कर 407 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि विदेशों में कमाई 95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस प्रदर्शन के साथ फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी अपनी जगह मजबूत कर रही है.

'दृश्यम 3' ने मुनाफे के मामले में बनाया रिकॉर्ड

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, 'दृश्यम 3' का बजट करीब 110 करोड़ रुपये है. वहीं, सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले सात दिनों में दुनियाभर में 383.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस कमाई के आधार पर फिल्म का मुनाफा बजट के मुकाबले करीब 248.73% था. अब 407 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ इसका मुनाफा लगभग 270% तक पहुंच गया है. इसी के साथ फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गई है. इस सूची में 'हनुमान अंश', 'धुरंधर 2', 'आवारापन 2' और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में इससे आगे हैं.

'दृश्यम 3' की स्टारकास्ट

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की स्टारकास्ट की बात करे तो फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर अहम रोल में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अपने पुराने किरदारों में नजर आए हैं. वहीं, इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री ने कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा है. फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने मिलकर तैयार किया है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रामायण से 'कैकेयी'-'मंथरा' की पहली झलक रिलीज, 'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव

Continue reading on the app

CJP प्रोटेस्ट में लॉन्च हुई पिंक फोर्स, दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों के लिए बड़ा फैसला

CJP Protests: दिल्ली में आज जंतर मंतर पर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारियां कर लीं हैं. फोर्स, बॉडी कैम, आधुनिक कैमरे समेत कई तैयारियां की हैं. इसके अलावा पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों के लिए खास तैयारी की है. 

CJP विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की 'पिंक फोर्स' को तैनात किया गया है. महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाल ही में हुई बदसलूकी की घटनाओं को देखते हुए उन्हें तैनात किया जा रहा है. साथ ही पुलिस का मानना है कि इससे महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-वेस्ट इंडीज के मैच से पहले गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल मंदिर, भोले बाबा से मांगा इंडिया की जीत का आशीर्वाद

भारत और वेस्ट इंडीज का आज शाम 7 बजे टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होगा. मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किया. टीम इंडिया की जीत के लिए कामना की. उन्होंने दर्शन के बाद खुशी जाहिर की. Sun, 11 Oct 2026 12:29:40 +0530

  Videos
See all

Maa Shailputri : मां शैलपुत्री को कैसे करें प्रसन्न? जानिए पूजा विधि, मंत्र और महत्व | Navratri 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:16:09+00:00

PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने चेन्नई में नए शुरू हुए मेट्रो के दूसरे चरण के हिस्से में यात्रा की #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:12:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers