CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, आज 170 से अधिक ट्रेनें रद्द, यहां देखिए लिस्ट
Train Update: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रखने का फैसला लिया है. रेलवे के मुताबिक, 170 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं, जबकि 9 ट्रेनों का परिचालन गाजियाबाद तक सीमित किया गया है या उन्हें वहीं से चलाया जाएगा. प्रभावित ट्रेनों में दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद और अलीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें.
Ground Report: मुरादाबाद की प्रीत विहार कॉलोनी में रिहायशी इलाके के बीच चल रही अवैध कांच की फैक्ट्री, शोर और प्रदूषण से लोग परेशान
मुरादाबाद की प्रीत विहार कॉलोनी के सैकड़ो लोग पिछले 1 साल से तरह-तरह की मशीनों की आवाज से परेशान है. प्रीत विहार कॉलोनी में अंदर गली में जाकर एक शीशे की फैक्ट्री संचालित की जा रही है.जिसमें अलग-अलग मशीन चलती हैं. जिनकी इतनी आवाज होती है कि कॉलोनी के सभी लोग ना तो चैन से सो पाते हैं और ना ही बच्चे पढ़ाई लिखाई कर पाते हैं. इतना ही नहीं हार्ट पेशेंट महिलाओं का तो बुरा हाल हो जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










