Responsive Scrollable Menu

गंभीर बोले- गेंदबाजों के करियर दांव पर:फ्लैट पिच पर बैट-बॉल में बराबरी जरूरी; 249 रन बनाकर भी हारा भारत

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में हार के बाद फ्लैट पिचों पर गेंदबाजों की मुश्किलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बैट और बॉल के बीच बराबरी का मुकाबला जरूरी है, क्योंकि गेंदबाजों के करियर भी दांव पर लगे हैं। गंभीर ने तेज गेंदबाज मयंक यादव को अपनी रफ्तार पर भरोसा रखने की सलाह भी दी। गंभीर इससे पहले भी फ्लैट पिचों पर सवाल उठा चुके हैं। पिछले महीने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 406 रन का लक्ष्य हासिल किया था। तब गंभीर ने कहा था, “यह क्रिकेट नहीं था, सिर्फ बल्लेबाजी थी।” भारत 249 रन बनाकर भी हारा रांची में भारत ने 5 विकेट पर 249 रन बनाए थे। इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी और शेरफेन रदरफोर्ड के 84 रन की मदद से 9 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत से 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। गंभीर बोले- गेंदबाज भी हमारे ही हैं गंभीर ने कहा कि सभी चौके-छक्के देखना चाहते हैं, लेकिन गेंद और बल्ले के बीच बराबरी भी जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप सिर्फ चौके-छक्के देखना चाहते हैं, तो हम भी देखना चाहते हैं। लेकिन अगर आप बैट और बॉल के बीच बराबरी का मुकाबला चाहते हैं, तो हम भी यही चाहते हैं। गेंदबाज भी हमारे ही हैं, उनके करियर भी दांव पर लगे हैं। वे भी मेहनत करके इस ड्रेसिंग रूम तक पहुंचे हैं।’ गंभीर बोले- 250 रन बनाने के बाद भी लक्ष्य नहीं बचा पाए गंभीर ने कहा कि भारत वर्ल्ड चैंपियन टीम है और लगातार सुधार करना चाहती है। फ्लैट पिच और ओस में गेंदबाजी करना मुश्किल था, लेकिन टीम को बड़े स्कोर का बचाव करने का तरीका खोजना होगा। पहले ओवर में 2 विकेट और पावरप्ले में 3 विकेट लेने के बावजूद भारत 250 रन का लक्ष्य नहीं बचा सका। गंभीर ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि टीम जीत की हकदार थी। मयंक से बोले- 150 की रफ्तार है तो तेज गेंदबाजी करो लखनऊ में पिछले मैच में महंगे साबित हुए मयंक यादव ने रांची में पावरप्ले के दौरान 3 विकेट लेकर वापसी की। उनके प्रदर्शन पर गंभीर ने कहा, ‘वह तेज गेंदबाज हैं और उन्हें तेज गेंदबाजी करनी चाहिए। वह स्लोअर बॉलर नहीं हैं। अगर आप 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, तो उसी रफ्तार से गेंद डालिए। तेज गेंदबाज होने के नाते तेज गेंदबाजी करना आपकी जिम्मेदारी है। मयंक ने यही किया और इसलिए उन्हें सफलता मिली।’ मयंक ने पहले ओवर में लगातार गेंदों पर कामिल पूरन और शिमरॉन हेटमायर को आउट किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने रोवमन पॉवेल का विकेट भी लिया। हालांकि, इसके बाद शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की साझेदारी ने भारत की शुरुआती बढ़त खत्म कर दी। श्रेयस बोले- ओस में गेंदबाजी करना मुश्किल था भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद कहा कि ओस के कारण गेंदबाजों के लिए 249 रन का स्कोर बचाना मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। लेंथ में मामूली चूक होने पर भी गेंद सीधे स्टैंड में जा रही थी। श्रेयस ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। होप की सेंचुरी और रदरफोर्ड के 84 रन से जीता वेस्टइंडीज भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 249 रन बनाए। संजू सैमसन ने 84, ईशान किशन ने 43, श्रेयस अय्यर ने 40 और तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए। 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद शाई होप और रोवमन पॉवेल ने पारी संभाली। होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने चौथे विकेट के लिए 120 रन जोड़े। होप ने 45 गेंदों पर नाबाद 102 और रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 84 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 34 रन बनाकर नाबाद रहे। होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि साझेदारी बनने के बाद टीम को लक्ष्य हासिल करने का भरोसा मिला। ------------------------------------------

Continue reading on the app

अमेरिका अब रूस से डीजल खरीदेगा:पिछले महीने रूस पर प्रतिबंधों वाला बिल पास हुआ, अब ट्रम्प बोले- इस डील से दुनिया में कीमतें घटेंगी

अमेरिका ने रूस से डीजल खरीदने के लिए समझौता किया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर कहा, होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण और रूस से डीजल की सप्लाई बढ़ने से अमेरिका समेत दुनिया भर में डीजल की कीमतें तेजी से घटेंगी। उनके मुताबिक, समझौते के तहत रूस तुरंत 3 लाख टन से ज्यादा डीजल भेजेगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन डीजल भेजा जाएगा। खास बात यह है कि सितंबर में ही अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों वाला एक बिल पास हुआ था। इसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर ट्रम्प 100% तक टैरिफ लगा सकते हैं। इसमें भारत और चीन जैसे देश शामिल है। ट्रम्प बोले- अमेरिकी किसानों के लिए यह बड़ी डील यह डील रूस पर अमेरिकी दबाव की नीति में बड़ा बदलाव है। रूस पर यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका कई साल से प्रतिबंध लगाता रहा है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने पुतिन से फोन पर बात कर यह समझौता किया। उन्होंने कहा कि कम कीमतें, खासकर अमेरिकी किसानों, पशुपालकों और ट्रक चालकों के लिए, उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस से चुनावी रैली के लिए रवाना होते समय भी समझौते पर खुशी जताई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

पांच-पांच बार IPL जिताने वाले को चेन्नई सुपरकिंग्स ने निकाला, जहीर खान के हेड कोच बनते ही गई गई दूसरे दिग्गज की नौकरी

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग सेटअप को नए सिरे से तैयार करना चाहता है. यही कारण है कि स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जहीर खान के हेड कोच बनते ही बॉलिंग और बैटिंग कोच बदल दिए गए. आठ साल से बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे दिग्गज माइक हसी की छुट्टी हो चुकी है. उनसे पहले बॉलिंग कोच एरिक सिमंस को हटाकर मोहित शर्मा पर भरोसा जताया गया था. Sat, 10 Oct 2026 08:34:46 +0530

  Videos
See all

Dhruv Rathee Detained By Police News: यूट्यूबर ध्रुव राठी को उठा ले गई पुलिस | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:42:23+00:00

CJP Protest: CJP प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारी हिरासत में #DelhiProtest #CJP #Protest #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers