Responsive Scrollable Menu

मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए 2028 का रोडमैप होगा तैयार, ट्रैवल मार्ट में डॉ. इलैयाराजा ने बताया 3Gs का प्लान

भोपाल। मध्यप्रदेश में पर्यटन को लेकर 2028 का नया रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें निवेश बढ़ाने के साथ कारोबार से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान करने पर फोकस होगा। पर्यटन विभाग इसके लिए Guides, Guidelines और Gear यानी ‘3Gs’ पर काम कर रहा है। मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के तीसरे दिन पर्यटन सचिव और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने यह जानकारी दी।

डॉ. इलैयाराजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक पर्यटन क्षेत्र में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत करना प्राथमिकता है। प्रदेश में निवेश और कारोबारी अवसर बढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं को आसान किया जाएगा। निवेशकों के लिए बेहतर नीतिगत व्यवस्था पर भी काम होगा।

सिर्फ बड़े निवेशकों पर नहीं रहेगा फोकस

नई पर्यटन नीति में स्थानीय उद्यमियों, ग्रामीण समुदायों और होमस्टे संचालकों को भी जोड़ने पर जोर है। डॉ. इलैयाराजा के मुताबिक इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पर्यटन का फायदा पहुंच सकेगा।

उन्होंने बताया कि 2028 के रोडमैप में पर्यटन निवेश, आसान कारोबारी प्रक्रियाओं और अलग-अलग पर्यटन अनुभवों पर काम किया जाएगा। इसी के साथ Guides, Guidelines और Gear को लेकर विभाग अपना प्लान आगे बढ़ा रहा है।

ट्रैवल मार्ट में इन्हें मिले पुरस्कार

ट्रैवल मार्ट में B2B मीटिंग्स के बाद अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार दिए गए। सर्वश्रेष्ठ टेबल स्पेस में टूरिज्म विलेज धोबा को पहला और वीवर्स पैराडाइज को दूसरा स्थान मिला। धोबा ने बैगा जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान, लोककला और ग्रामीण जीवन को पेश किया, जबकि वीवर्स पैराडाइज की प्रस्तुति बुनकरों और हथकरघा परंपरा पर आधारित थी।

6 वर्ग मीटर के स्टॉल डिजाइन में बैम्बू राज पहले और जिप्सी एडवेंचर्स दूसरे स्थान पर रहा। 9 वर्ग मीटर की कैटेगरी में कुनो रिसॉर्ट को पहला और यारनगर जंगल रिसॉर्ट को दूसरा पुरस्कार मिला।

9 वर्ग मीटर से बड़े स्टॉल में MP Escapes पहले और शंभाला दूसरे स्थान पर रहा। Van Vibe को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण-अनुकूल स्टॉल का पुरस्कार मिला। मध्यप्रदेश की सर्वश्रेष्ठ थीम आधारित प्रस्तुति में MP Tours और Travelicious MP संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

कला एवं शिल्प में जरी-जरदोजी के लिए ताजवर खान को पहला पुरस्कार दिया गया। वुड क्राफ्ट के लिए रीना भूरिया को दूसरा पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट पर बनी लघु फिल्म दिखाई गई। आयोजन समिति के 36 सदस्यों और 52 स्पॉन्सर्स को भी सम्मानित किया गया।

Continue reading on the app

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में AI ‘मोगली’ से गांव की पंचवटी तक, 177 स्टॉल्स पर दिखे पर्यटन के अलग-अलग रंग

भोपाल। मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में इस बार पर्यटन के साथ हॉस्पिटैलिटी, तकनीक, ग्रामीण जीवन और हस्तशिल्प को भी एक साथ देखने का मौका मिल रहा है। प्रदर्शनी में 177 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां होटल-रिसॉर्ट, ट्रैवल और टूर ऑपरेटर्स, होमस्टे से लेकर स्थानीय कला और हस्तशिल्प तक को पेश किया गया है।

इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश पर्यटन का पवेलियन तकनीक के इस्तेमाल को लेकर खास है। यहां डिजिटल स्क्रीन और इंटरैक्टिव कियोस्क के जरिए प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक क्षेत्रों, संस्कृति और वन्यजीव पर्यटन की जानकारी दी जा रही है। इसी पवेलियन में AI अवतार ‘मोगली’ को भी पेश किया गया है।

‘मोगली’ से पर्यटक मध्यप्रदेश में घूमने की जगहों और वहां मिलने वाले अनुभवों की जानकारी ले सकते हैं। यह उनकी पसंद और यात्रा की जरूरत के आधार पर संभावित इटिनरेरी तैयार करने में भी मदद करता है।

टेक्नोलॉजी के बाद पंचवटी में ग्रामीण पर्यटन

ट्रैवल मार्ट में मध्यप्रदेश के ग्रामीण पर्यटन के लिए अलग प्रदर्शनी तैयार की गई है। पर्यटन ग्राम पंचवटी में पारंपरिक होमस्टे, बैलगाड़ी की सवारी, स्थानीय लोक संगीत और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसी गतिविधियों के जरिए ग्रामीण जीवन और संस्कृति को पेश किया गया है।

इसके साथ हस्तशिल्प के स्टॉल्स पर बाघ प्रिंट, चंदेरी साड़ियां, भील आर्ट और बटिक प्रिंट सहित प्रदेश की पारंपरिक कलाएं दिखाई जा रही हैं। इनके जरिए स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और ग्रामीण पर्यटन से जुड़े उद्यमियों को बाजार से जोड़ने पर भी फोकस है।

पेपरलेस आयोजन, आवाजाही के लिए EVs

ट्रैवल मार्ट में सस्टेनेबल टूरिज्म को केवल प्रदर्शनी तक नहीं रखा गया है। आयोजन को सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त और पेपरलेस रखने की व्यवस्था की गई है। अतिथियों के लिए जूट और कपड़े से बनी किट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि मिट्टी के बर्तन, कुल्हड़ और पर्यावरण-अनुकूल हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा दिया गया है।

अतिथियों की आवाजाही के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि कार्बन फुटप्रिंट कम किया जा सके। B2B बैठकों में भी ग्रामीण पर्यटन, पर्यावरण-संवेदनशील पर्यटन और जिम्मेदार पर्यटन से जुड़े कारोबारी अवसरों और साझेदारियों पर फोकस किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड की स्पेशल जर्सी, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए की गई डिजाइन, ये है खासियत

भारत के साथ खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जश्न न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज के दौरान स्पेशल जर्सी पहनकर मनाएगी. Sun, 11 Oct 2026 09:03:21 +0530

  Videos
See all

Varanasi Meat Shops Ban Navratri Kashi Vishwanath: वाराणसी में मीट की दुकानों पर बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:11:29+00:00

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | Saurav Das, Ashutosh Ranka भी Arrest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:15:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers