Responsive Scrollable Menu

Border 2-Mardaani 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी-रानी की फिल्में ढेर, 15वें दिन 'बॉर्डर 2' हुई पस्त तो 'मर्दानी 3' की कमाई सुस्त

Border 2-Mardaani 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दो दिग्गजों की फिल्म एक हफ्ते के अंतराल में रिलीज हुई और अब दोनों की हालत पस्त दिखाई दे रही है. हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 की. हालांकि, दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग बढ़िया हुई थी. भले ही दोनों फिल्मों की रिलीज में ज्यादा अंतर नहीं था, मगर बावजूद इसके लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया था. क्रिटिक्स ने भी इन्हें अच्छे रिव्यूज दिए थे. मगर अब ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई कर रही हैं.

Border 2 का कलेक्शन

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और आहान शेट्टी की ये मल्टीस्टारर फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर थिएटरों में रिलीज की गई थी. ये 1997 में आई बॉर्डर का सीक्वल है. फिल्म को देखने के लिए कुल 3.7 करोड़ लोग पहुंचे थे और फिल्म ने करीब 296% मुनाफा अपने नाम किया है. मगर 15वें दिन आते-आते अब फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई है. तीसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन कुल 2.85 करोड़ रुपए रहा है. बॉर्डर-2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 406.35 करोड़ रहा है और ग्रॉस कलेक्शन 355 करोड़ रुपये तक है. 

ये भी पढ़ें- Vadh 2 X Review: क्लाइमैक्स ने घुमाया दिमाग, संजय-नीना की फिल्म देख ऐसा रिव्यू दे रहे लोग

मर्दानी 3 का 8वां दिन

यश राज फिल्म्स की रियल स्टोरी बेस्ड फिल्म मर्दानी 3, मर्दानी फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है. फिल्म पहले पार्ट से ही लोगों को पसंद आ रही है. रानी मुखर्जी की एक्शनपैक्ट एक्टिंग से फैंस खुश हैं. मर्दानी 3 का आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए रहा है, जिससे फिल्म की कुल कमाई 28.05 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 

कितना है दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन?

'मर्दानी 3' का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 26.3 करोड़ था. वहीं, आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म का अब तक का कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपए पहुंच गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 41.1 करोड़ रुपए का रहा है. 

बॉर्डर-2 ने पहले हफ्ते ही 224.25 करोड़ रुपए कमा लिए थे. वहीं, फिल्म दूसरे हफ्ते भी बढ़िया कमाई करते हुए 70.15 करोड़ रुपय जुटा पाई. अब 15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपए कमाई की. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 297.25 करोड़ हो गया है. बॉर्डर-2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 406.35 करोड़ रुपए रहा है.

ये भी पढ़ें- KKK 15 Promo: 'खतरों के खिलाड़ी' की धमाकेदार वापसी, पहली झलक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, कौन-कौन होगा कंटेस्टेंट्स?

Continue reading on the app

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता रोजगार और निवेश को बढ़ावा देगा: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को दोनों देशों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुरी ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में दोनों महान देशों की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में हरदीप सिंह पुरी ने लिखा, भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हमारे दोनों महान देशों की एक शानदार भविष्य के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।

उन्होंने आगे कहा, यह मेक इन इंडिया पहल को और मजबूत करेगा और हमारे किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करके, खासकर हमारे युवाओं के लिए, बड़े अवसर खोलेगा। जैसे-जैसे हम विकसित भारत की ओर अपनी यात्रा जारी रखेंगे, यह फ्रेमवर्क इनोवेशन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और भारत और अमेरिका के बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा।

बता दें कि यह फ्रेमवर्क कई तरह के भारतीय सामानों पर टैरिफ हटाने का रास्ता भी खोलता है। यह कदम अंतरिम समझौते के सफल नतीजे पर निर्भर करता है। इस लिस्ट में जेनेरिक दवाएं, रत्न और हीरे और एयरक्राफ्ट पार्ट्स शामिल हैं। ये ऐसे सेक्टर हैं जहां भारत की ग्लोबल हिस्सेदारी मजबूत है और अमेरिका में इनकी डिमांड ज्यादा है।

वॉशिंगटन कुछ भारतीय एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर भी टैरिफ हटाएगा। ये ड्यूटी पहले एल्यूमीनियम, स्टील और तांबे के इंपोर्ट से जुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा घोषणाओं के तहत लगाई गई थीं। भारत को ऑटोमोटिव पार्ट्स के लिए तरजीही टैरिफ रेट कोटा मिलेगा। ये पार्ट्स ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा टैरिफ के तहत आते हैं।

--आईएएनएस

पीएसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Pakistan News Live | PAK पर PM मोदी का बड़ा प्लान.. | PM Modi | Asim Munir | India Vs Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T06:07:01+00:00

Janakpuri Accident Eyewitness | Delhi News: जनकपुरी हादसे पर चश्मदीद नेकिया चौंकाने वाला खुलासा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T06:06:27+00:00

मलेशिया दौरे पर रवाना हुए PM मोदी #pmmodi #malaysiavisit #foreignvisit #diplomacy #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T06:12:51+00:00

Jaipur Enchroachment: जयपुर में JDA ने दुकानों के बाहर बने सीढ़ियां-रैंप को हटाने का काम किया शुरू! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T06:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers