जिद्दी मस्क की कहानी: घाटे वाले ट्विटर को खरीदा, अमेरिका समेत 6 देशों की सरकार से टकराए; क्या अब मोदी सरकार पर निगाह?
बचपन से अपनी जिद के लिए मशहूर एलन मस्क, जो ट्विटर खरीदने से लेकर अमेरिका-ब्राजील की सरकारों से टकराने तक चर्चा में रहे हैं, अब स्टारलिंक लाइसेंस की देरी पर भारत सरकार से भिड़ने के मूड में हैं. उनके 'Oligarchs' वाले ट्वीट और राहुल गांधी के साथ एक्स पर हुई बातचीत ने इस विवाद को और गरमा दिया है. पढ़ें, दुनिया की ताकतवर सरकारों को चुनौती देने वाले मस्क की भारत को लेकर असल रणनीति क्या है.
The post जिद्दी मस्क की कहानी: घाटे वाले ट्विटर को खरीदा, अमेरिका समेत 6 देशों की सरकार से टकराए; क्या अब मोदी सरकार पर निगाह? appeared first on Prabhat Khabar.
निजी स्कूलों की जांच की मांग की लेकर ABVP ने प्रशासन को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम, वाहनों की फिटनेस पर भी उठाए सवाल
डबरा। डबरा और आसपास चल रहे निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की जांच की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सभी निजी स्कूलों की संयुक्त टीम से जांच कराने की मांग की है। ABVP ने कहा है कि पांच दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ABVP के नगर मंत्री उदित प्रताप सिंह पवैया ने निजी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई स्कूलों में खेल मैदान, CCTV कैमरे, साफ पेयजल, शौचालय और अग्निशमन सुरक्षा जैसी जरूरी व्यवस्थाओं में कमियां हैं। संगठन ने स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर भी जांच की मांग उठाई है।
ABVP का कहना है कि अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर डबरा और आसपास के सभी निजी स्कूलों का निरीक्षण कराया जाए, जिससे स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। संगठन ने जांच प्रक्रिया में अपने कार्यकर्ताओं को भी शामिल करने की मांग की है।
प्रशासन को दिए ज्ञापन में ABVP ने पांच दिन की समय सीमा तय की है। संगठन ने कहा कि इस दौरान निजी स्कूलों की जांच को लेकर ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









