जरूरत की खबर- गरबा खेलने से पहले 5 जरूरी तैयारियां:साथ रखें 9 मेडिकल एसेंशियल्स, गरबा पंडाल में पहुंचते ही चेक करें ये 3 चीजें
गरबा सिर्फ एक नृत्य नहीं, बल्कि आस्था, उत्सव और लोगों को जोड़ने वाली परंपरा है। 'गरबा' शब्द संस्कृत के 'गर्भ' से निकला है, जिसका अर्थ ‘कोख’ होता है। पारंपरिक रूप से यह नृत्य एक मिट्टी के घड़े और उसके भीतर जलते दीपक के चारों ओर किया जाता था, जो जीवन और सृजन का प्रतीक माना जाता है। साल 2023 में 'गरबा ऑफ गुजरात' को यूनेस्को ने ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ की सूची में शामिल किया था। गरबा सिर्फ सांस्कृतिक परंपरा नहीं, शरीर के लिए एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज भी है। लेकिन कई लोग गरबा की एक्साइटमेंट में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो सेहत पर भारी पड़ सकती है। कुछ लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं, कम खाते हैं और फिर कई घंटों तक लगातार गरबा खेलते हैं। वहीं कुछ लोग सालभर ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, लेकिन इन 9 दिनों में लंबे समय तक डांस करते हैं। ऐसे में शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में गरबा से जुड़ी सावधानियों पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. प्रशांत सिन्हा, सीनियर कंसल्टेंट, इमरजेंसी मेडिसिन, पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली सवाल- क्या गरबा बॉडी के लिए अच्छी एक्सरसाइज है? जवाब- हां, गरबा एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है। इसमें लगातार चलना, घूमना और तेज गति से मूवमेंट करना होता है, जिससे हार्ट रेट बढ़ती है और शरीर ज्यादा ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है। अगर इसे रेगुलर और सही तरीके से किया जाए तो यह हार्ट हेल्थ, स्टैमिना और फिटनेस के लिए फायदेमंद है। सवाल- गरबा खेलने से पहले शरीर को कैसे तैयार करें? जवाब- गरबा में लगातार घूमना, तेज कदमों से चलना और कई घंटों तक एक्टिव रहना पड़ता है। इसलिए बिना तैयारी के सीधे डांस शुरू करने से मांसपेशियों में खिंचाव, पैरों में दर्द या जल्दी थकान हो सकती है। इससे बचने के लिए- सवाल- अगर किसी का नवरात्रि व्रत है तो क्या वे गरबा खेल सकते हैं? जवाब- हां, व्रत रखने वाले लोग गरबा खेल सकते हैं। बस यह ध्यान रखें कि शरीर को लगातार ऊर्जा और पानी मिलता रहे। व्रत के दौरान लंबे समय तक खाली पेट रहने और कई घंटे गरबा खेलने से थकान, चक्कर या डीहाइड्रेशन हो सकता है। सवाल- व्रत वाले लोग गरबा खेलने से पहले क्या खाएं? जवाब- इस दौरान शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है, जो धीरे-धीरे एनर्जी दें और ब्लड शुगर स्पाइक न करें। गरबा से पहले क्या खाएं, क्या न खाएं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- गरबा के दौरान सबसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स क्या होती हैं? जवाब- लगातार घूमना, तेज कदमों से चलना, कूदना और भीड़ में लंबे समय तक एक्टिव रहना शरीर पर प्रेशर डाल सकता है। इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- इन प्रॉब्लम्स का इलाज क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- डीहाइड्रेशन अत्यधिक थकान पैरों में ऐंठन मांसपेशियों में खिंचाव घुटने, टखने या कमर में दर्द चक्कर आना कमजोरी महसूस होना सांस फूलना या धड़कन तेज होना सवाल- किन लोगों को गरबा खेलते समय ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को अपनी फिटनेस और हेल्थ कंडीशन के हिसाब से अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या पीरियड्स के दौरान गरबा खेल सकते हैं? जवाब- यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि उस समय शरीर कैसा महसूस कर रहा है। अगर तेज दर्द, हैवी ब्लीडिंग, चक्कर, कमजोरी या थकान महसूस हो रही है तो आराम करना बेहतर है। अगर सामान्य महसूस कर रही हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार गरबा खेल सकती हैं। सवाल- गरबा के लिए जाते हुए बैग में कौन-सी चीजें जरूर रखें? जवाब- गरबा में कई घंटे तक रहना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ जरूरी चीजें साथ रखने से डीहाइड्रेशन, थकान या छोटी-मोटी परेशानी से बचा जा सकता है। बैग बहुत भारी न हो, लेकिन उसमें ऐसी चीजें जरूर हों, जो जरूरत पड़ने पर काम आ सकें। ग्राफिक में लिस्ट देखिए- सवाल- बैग में कौन सी दवाएं जरूर रखें? जवाब- गरबा के दौरान लंबे समय तक डांस करने से मांसपेशियों में खिंचाव, घुटने या टखने में दर्द, सिरदर्द, एसिडिटी या डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए कुछ दवाएं और फर्स्ट-एड बैग में जरूर रखें। अगर आप कोई दवा नियमित लेते हैं, तो उसे साथ रखना न भूलें। सवाल- भीड़भाड़ वाले गरबा पंडाल में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- ज्यादा भीड़ होने पर धक्का-मुक्की, गिरने, घुटन महसूस होने या इमरजेंसी में बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- गरबा खेलते समय कौन-से संकेत दिखें तो तुरंत रुक जाएं? जवाब- गरबा के दौरान थकान होना सामान्य है। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जैसेकि- ***************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- व्रत के खाने का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड: किसे मिले कितने नंबर, किसमें है प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैसे बनाएं हेल्दी इस नवरात्रि पर हमने तैयार किया है 10 लोकप्रिय व्रत फूड्स का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड। जानिए, इस रिपोर्ट कार्ड में किस फूड को कितने नंबर मिले हैं। किसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है और सबसे बड़ी कमजोरी क्या है। न्यूट्रिशन के मामले में कौन कितना दमदार है। पूरी खबर पढ़िए…
आपका पैसा- इन्वेस्टमेंट की 8 कॉमन गलतियां:सेविंग होती कम, लॉन्ग टर्म फंड पर बुरा असर, एक्सपर्ट से जानें इन गलतियों से कैसे बचें?
बढ़िया नौकरी, अच्छी सैलरी और रेगुलर इनकम के बावजूद हर व्यक्ति अमीर नहीं बन पाता। अमीर न बन पाने की वजह सिर्फ इनकम नहीं होती, बल्कि पैसों को संभालने और निवेश में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। कई लोग पूरी कमाई खर्च कर देते हैं, बचत को टालते रहते हैं या बिना रिसर्च के कहीं भी निवेश कर देते हैं। वहीं कुछ निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव में घबराकर भावनात्मक फैसले लेते हैं, जिससे लंबे समय में फाइनेंशियल गोल्स प्रभावित होता है। अगर निवेश की शुरुआत सही स्ट्रैटजी के साथ करें और कुछ कॉमन गलतियों से बचें तो छोटी रकम से किया गया नियमित निवेश भी बड़ा फंड बना सकता है। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में समझेंगे कि लोग अमीर क्यों नहीं बन पाते हैं। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- कुछ लोग अच्छा पैसा कमाने के बावजूद अमीर क्यों नहीं बन पाते हैं? जवाब- अच्छा पैसा कमाना और अमीर होना दो अलग-अलग बातें हैं। कई लोग अच्छी इनकम के बावजूद संपत्ति नहीं बना पाते, क्योंकि इसके लिए पैसों का सही मैनेजमेंट आना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति जितना कमाता है, उतना ही या उससे ज्यादा खर्च करता है, तो उसकी इनकम बढ़ने के बावजूद संपत्ति नहीं बन पाती है। सवाल- कौन-सी फाइनेंशियल हैबिट्स लोगों को अमीर नहीं बनने देती हैं? जवाब- कुछ फाइनेंशियल हैबिट्स अच्छी कमाई के बावजूद संपत्ति बनाने में बाधा बन सकती हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या सिर्फ निवेश करके अमीर बना जा सकता है? जवाब- हां, सिर्फ निवेश के दम पर भी अमीर बना जा सकता है, लेकिन इसके लिए तीन चीजें जरूरी हैं। इसे ऐसे समझिए- सवाल- अनुभवी निवेशक फंड बनाने में किन बातों का ध्यान रखते हैं? जवाब- अनुभवी निवेशक की सबसे खास बात ये होती है कि वह बहुत सोच-समझकर धैर्य से फैसले लेते हैं। इसके लिए रिसर्च के साथ प्लानिंग करते हैं। अनुभवी निवेशक किन बातों का ध्यान रखते हैं, ग्राफिक में देखिए- सवाल- आम निवेशक किन वजहों से गलतियां करते हैं? जवाब- आमतौर पर निवेशक जिस तरह की गलतियां करते हैं, उसकी ये कॉमन वजह हो सकती हैं- सवाल- सारे पैसे एक जगह इन्वेस्ट करने के क्या नुकसान हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो को रेगुलर रिव्यू करना क्यों जरूरी है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या बहुत सुरक्षित निवेश का डर भी लोगों को अमीर नहीं बनने देता है? जवाब- हां, कई बार ऐसा हो सकता है। सवाल- अगर कोई निवेश में ये गलतियां कर चुका है, तो उन्हें सुधारने के लिए क्या करें? जवाब- अगर पहले निवेश में कुछ गलतियां की हैं तो घबराने की बजाय उन्हें समय रहते सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। निवेश में गलतियां होने पर क्या करें, ग्राफिक में देखिए- सवाल- कौन-सी छोटी-छोटी आदतें निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिला सकती हैं? जवाब- कुछ छोटी-छोटी, लेकिन अच्छी फाइनेंशियल हैबिट्स निवेशकों को लंबे समय में बेहतर रिटर्न दिला सकती हैं, जैसेकि- सवाल- नए निवेशकों को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए? जवाब- इसके लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है- …………………………… ग्राफिक्स– विपुल शर्मा …………………………. ये खबर भी पढ़ें… आपका पैसा- सैलरी बढ़ते ही खर्चे न बढ़ाएं:करें ये 6 काम, लाइफस्टाइल के साथ फ्यूचर भी सेफ, एक्सपर्ट से समझें पूरा फाइनेंशियल प्लान सैलरी इंक्रीमेंट साल की सबसे बड़ी खुशखबरी होती है। प्रमोशन या इंक्रीमेंट के बाद लोग बेहतर लाइफस्टाइल, महंगी चीजों और ज्यादा सुविधाओं की तरफ आकर्षित होते हैं। लेकिन यहीं से शुरू होता है ‘लाइफस्टाइल इंफ्लेशन’ यानी आमदनी बढ़ने के साथ खर्च भी तेजी से बढ़ जाना। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
