Responsive Scrollable Menu

गांधी जयंती पर बापू के विचारों से सजे संदेश, अपनों को भेज दें शुभकामनाएं

आज 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई जाएगी। आज भारत के राष्ट्रपिता और हम सब के बापू मोहनदास करमचंद गांधी का गुजरात के पोरबंदर में जन्म हुआ था। गांधी जी ने अपना पूरा जीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने में बिताया। उन्होंने हमेशा लोगों को मानवता की राह दिखाई और आज भी उनके विचार यही प्रेरणा देने का काम करते हैं।

देश के लिए चलाए गए स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। साल 2026 में ये उनकी 157वीं जयंती है। 2 अक्टूबर को केवल गांधी जी के जन्मदिन के तौर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। चलिए इस खास मौके पर हम आपको कुछ शुभकामनाएं बताते हैं, जो आप अपनों को भेज सकते हैं।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

सत्य का साथ दें, अहिंसा को अपनाएं,
गांधी जयंती की शुभकामनाएं

जहां नफरत हो, वहां प्रेम फैलाएं,
जहां विवाद हो, वहां संवाद करें, गांधी जयंती की शुभकामनाएं

खुद को बदलाव बनाकर दिखाएं,
जो हम देखना चाहते हैं जग में,
बापू के इस महान संदेश को सदा निभाएं।

सत्य की राह दिखाई, अहिंसा का पाठ पढ़ाया,
बापू ने देश को एकता का संदेश सुनाया।
उनके विचारों की रोशनी यूं ही जगमगाती रहे,
हर दिल में शांति और सद्भावना की ज्योति जलती रहे।

ना कोई बैर हो, ना दिल में कोई भेद रहे,
हर कदम पर सत्य और अहिंसा का साथ रहे।
बापू के विचारों से देश यू ही आगे बढ़ता रहे,
हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में प्रेम रहे।

सच की राह पर चलना सिखाया, अहिंसा का दीप जलाया,
बापू के विचार में देश को, नई दिशा का रास्ता दिखाया।

जहां सत्य की जीत हो, जहां अहिंसा की बात हो,
हर दिल में देशप्रेम हो, हर कदम पर बापू के विचारों का साथ हो।

ना तलवार उठाई, ना कोई वार किया,
सत्य और अहिंसा से देश को आजाद किया।
ऐसे महान व्यक्तित्व को बार बार नमन।

Continue reading on the app

कृष्ण जन्माष्टमी पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये प्यारे संदेश, कहें ‘जय श्री कृष्ण’

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घरों और मंदिरों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। कहीं बाल गोपाल के लिए सुंदर झूला सजाया जाता है, तो कहीं कान्हा को नए कपड़े पहनाकर उनका श्रृंगार किया जाता है।

भक्त रात के 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का इंतजार करते हैं। जैसे ही घड़ी में मध्यरात्रि होती है, मंदिरों में घंटियां बजने लगती हैं और पूरा माहौल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठता है।

जन्माष्टमी पर भेजें ये खास शुभकामनाएं

नंद के घर फिर आज, खुशियों की बरसात हो,
कान्हा की प्यारी मुरली हर दिल के पास हो,
दूर रहें हर गम और खुशियों की सौगात हो,
आप सभी को जन्माष्टमी की दिल से बधाई हो।

मोर मुकुट सिर सजे, हाथों में मुरली प्यारी,
कान्हा की छवि लगे सबसे न्यारी-न्यारी,
उनकी कृपा से खुशियों से भर जाए दुनिया सारी,
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं आपको प्यारी-प्यारी।

माखन-मिश्री की मिठास जीवन में घुल जाए,
कान्हा की बांसुरी हर चिंता को भुलाए,
राधा-कृष्ण का प्रेम हर रिश्ते में मुस्काए,
जन्माष्टमी का पर्व आपके जीवन में खुशियां लाए।

नंदलाल आएं आपके द्वार, खुशियों की सौगात लाएं,
जीवन से हर दुख और चिंता दूर भगाएं,
कान्हा की कृपा से आपके सपने सच हो जाएं,
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।

राधा का प्रेम मिले, कान्हा का साथ मिले,
हर कदम पर जीवन में खुशियों की बात मिले,
मुश्किलों में भी श्रीकृष्ण का हाथ मिले,
आपको जन्माष्टमी पर खुशियों की सौगात मिले।

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी का बुरा हाल, बनाया T20 का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Captaincy: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 249 रन डिफेंड नहीं कर सके. इस हार के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. Sat, 10 Oct 2026 06:51:38 +0530

  Videos
See all

Delhi CJP Protest LIVE: प्रोटेस्ट में जंतर मंतर पहुंचे Abhijeet Dipke | CEC Gyanesh Kumar | EC Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T01:45:32+00:00

जम्मू की बेटी ने बढ़ाया मान, शोनाया ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T01:25:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers