Responsive Scrollable Menu

आधार में पूरा नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन जरूरी:नाम में गलती बिना डॉक्यूमेंट सही होगी, जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरी प्रोसेस

अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है, शादी के बाद सरनेम बदलना है या फिर पूरा नाम ही चेंज करना है, तो अब नियम बदल चुके हैं। आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने हाल ही में नाम में सुधार और बदलाव के लिए नए नियम लागू किए हैं। नए नियमों के मुताबिक, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग-अलग सरकारी कागज, फॉर्म या एफिडेविट देना होगा। एक ही डॉक्यूमेंट से सारे काम नहीं होंगे। फ्रॉड रोकने के लिए UIDAI जमा किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स की बारीकी से जांच करेगा। नाम में 5 तरह के बदलावों के नियम को समझें... 1. स्पेलिंग में मामूली सुधार के लिए दस्तावेज नाम में छोटी-मोटी स्पेलिंग की गलती सुधारने, मिडल/लास्ट नेम जोड़ने या हटाने और नाम का क्रम बदलने को 'माइनर नेम चेंज' माना जाएगा (जैसे- Ram को Rama करना)। इसके लिए सिर्फ एक मान्य पहचान पत्र देना होगा। 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए परिवार के मुखिया के आधार पर 'प्रूफ ऑफ रिलेशनशिप' भी मान्य रहेगा। 2. ऑपरेटर की गलती (डेटा-एंट्री एरर) सुधारना अगर आपके डॉक्यूमेंट सही थे, लेकिन ऑपरेटर की गलती से आधार में नाम गलत दर्ज हुआ है, तो इसे सुधारने के लिए एफिडेविट देना होगा। व्यस्कों के लिए Annexure B और बच्चों के लिए Annexure C फॉर्म के साथ पहचान/संबंध का प्रमाण लगेगा। ध्यान रहे, नया नाम आपके पुराने जमा डाक्यूमेंट्स से मेल खाना चाहिए, नहीं तो रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकती है। 3. शादी या तलाक के बाद सरनेम बदलना शादी या तलाक के बाद सरनेम बदलने के लिए पहचान पत्र के साथ Annexure D का एफिडेविट जमा करना होगा। इसमें स्पष्ट करना होगा कि यह बदलाव सिर्फ शादी या तलाक की वजह से है। विकल्प के तौर पर रजिस्टर्ड मैरिज सर्टिफिकेट भी मान्य होगा। वहीं जेंडर चेंज के बाद नाम बदलने के लिए भी पहचान पत्र देना होगा। 4. बिना डॉक्यूमेंट भी सुधरेंगी ये गलतियां नाम में रैंडम कैपिटल लेटर्स सही करने (जैसे- 'RaMesh' को 'Ramesh' करना) या नाम से डॉट्स हटाने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। वहीं, 'उर्फ' या 'अलिआस' वाले नाम में से एक नाम चुनने के लिए एफिडेविट (एडल्ट के लिए Annexure E और बच्चों के लिए Annexure F) लगेगा। आधार में मिलिट्री रैंक या पद जोड़ने की इजाजत नहीं है। 5. पूरा नाम बदलने के लिए गजट नोटिफिकेशन जरूरी अगर आप अपना पूरा नाम बदल रहे हैं या ऐसा बदलाव कर रहे हैं, जिससे आपकी पहचान बदलती है, तो इसे 'मेजर नेम चेंज' माना जाएगा। इसके लिए केंद्र या राज्य सरकार का गजट नोटिफिकेशन और पहचान पत्र देना अनिवार्य है। UIDAI पुराने रिकॉर्ड से नए नाम की तुलना और डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद ही इसे अपडेट करेगा।

Continue reading on the app

रिलायंस आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का निवेश करेगी:अनंत अंबानी बोले- कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट से 3 लाख नौकरियां मिलेगी

रिलायंस आंध्र प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट से राज्य में 3 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां मिलेंगी और आने वाले समय में आंध्र प्रदेश सरकार को लगभग 60,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलेगा। कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने आज यानी 2 अक्टूबर को मदनपल्ले में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। वे 'रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब' और 'इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर' के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। 'किसान अब भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेंगे' कार्यक्रम में बोलते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि हमारे किसान जो भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, अब वे देश की ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत करेंगे और भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे। क्या है कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) और कैसे काम करेगा? कंप्रेस्ड बायोगैस यानी CBG एक रिन्यूएबल ईंधन है। इसे जैविक कचरे और अवशेषों से तैयार किया जाता है: ₹40,000 करोड़ का रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब अनंत अंबानी ने बताया कि रायलसीमा क्षेत्र में ₹40,000 करोड़ के निवेश से 'रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब' स्थापित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में टेक्नोलॉजी-ड्रिवन (तकनीक आधारित) बागवानी और खेती को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह हब रायलसीमा क्षेत्र के विकास में एक नया सूर्योदय लेकर आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

पांच-पांच बार IPL जिताने वाले को चेन्नई सुपरकिंग्स ने निकाला, जहीर खान के हेड कोच बनते ही गई गई दूसरे दिग्गज की नौकरी

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग सेटअप को नए सिरे से तैयार करना चाहता है. यही कारण है कि स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जहीर खान के हेड कोच बनते ही बॉलिंग और बैटिंग कोच बदल दिए गए. आठ साल से बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे दिग्गज माइक हसी की छुट्टी हो चुकी है. उनसे पहले बॉलिंग कोच एरिक सिमंस को हटाकर मोहित शर्मा पर भरोसा जताया गया था. Sat, 10 Oct 2026 08:34:46 +0530

  Videos
See all

Gurugram में Dhruv Rathee को पुलिस ने हिरासत में लिया#cjpprotest #dhruvrathee #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:41:57+00:00

Dhruv Rathee Detained By Police News: यूट्यूबर ध्रुव राठी को उठा ले गई पुलिस | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:42:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers