IND vs USA: आज भारत-अमेरिका के बीच होगा मैच, जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
IND vs USA: भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये भारत का टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. भारत और यूएसए के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे तो वहीं यूएसए की टीम की कमान मोनंक पटेल के हाथों में होगी. ये मैच फैंस को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखने के लिए मिलेगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. उससे पहले हम आपको भारत और यूएसए के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
IND vs USA हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
भारत और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह से भारी है. क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच मात्र एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया है. इस मैच को भारत ने जीता था. ऐसे में 1 मैच में भारत ने 1 जीता है जबकि यूएसए 0 बार जीता है.
IND vs USA एकमात्र मुकाबले का हाल
भारत और यूएसए के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला साल 2024 में खेला गया था. ये मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा था, जो अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था. ये टी20 वर्ल्ड कप का 25वां मैच था, जहां न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए. भारत ने 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया था. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी.
A bond built back home ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
Now set to be tested on the international stage ????
ICC Men’s #T20WorldCup 2026, #INDvUSA | SAT, 7th FEB, 6 PM pic.twitter.com/YNoW8safnC
भारत दूसरी बार यूएसए को देना चाहेगा मात
अब दूसरी बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को एक बार फिर इंडिया जीतकर अमेरिका की टीम के ऊपर अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: भारत-यूएसए मैच से पहले ये सितारे मचाएंगे ओपनिंग सेरेमनी में धमाल, जानें डिटेल्स
T20 World Cup 2026 में आज पहले दिन होंगे 3 मुकाबले, जानिए कितने बजे किन टीमों के बीच होगी टक्कर
T20 World Cup 2026: आज यानी 7 फरवरी (शनिवार) से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप में आज कुल 3 मुकाबले खेले जाने वाले है. इसमें से 2 मुकाबले भारत में खेले जाने वाले हैं, जबकि 1 मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान की टीम अपना दमखम दिखाती हुई नजर आएगी. आइए उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम किसके खिलाफ कहां और कब मुकाबला खेलने वाली हैं.
1 - पाकिस्तान और नीदरलैंड में होगा पहला मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 11 बजे से श्रीलंका के कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाने वाला है. इस मैच में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे तो वहीं नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में होगी.
पाकिस्तान का स्क्वॉड: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
नीदरलैंड का स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, जैक लायन कैशेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स ( कप्तान/विकेटकीपर), नोआ क्रोस, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब ज़ुल्फ़िकार, फ्रेड क्लासेन.
2 - वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड में होगा दूसरा मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 3 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ये भारत में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच होगा. इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे तो वहीं स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन के हाथों में होगी.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेसन होल्डर, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर, गुडाकेश मोटी, रोमारियो शेफर्ड, जेडन सील्स.
स्कॉटलैंड का स्क्वाड: माइकल जोन्स, मार्क वॉट, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, जैनुल्लाह इहसान, ब्रैड व्हील, सफयान शरीफ, माइकल लीस्क, जॉर्ज मुनसे, फिनले मैक्रीथ, क्रिस ग्रीव्स.
3 - भारत और यूएसए में होगा तीसरा मैच
भारत और अमेरिका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे तो वहीं यूएसए की टीम की कमान मोनंक पटेल के हाथों में होगी.
No respite when the aim is to repeat & defeat history! ????????#TeamIndia take on giant-slayers USA in their opening clash as they look to defend their title!????#T20WorldCup 2026 ???? #INDvUSA SAT, FEB 7, 6 PM pic.twitter.com/PL7qN8nEMm
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
यूएसए का स्क्वाड: मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.
टी20 वर्ल्ड कप के इन सभी तीनों मैचों को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे, जबकि उनके लिए लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें : सिर्फ एक दिन और फिर मचेगा धमाल, जानिए T20 World Cup 2026 की हर छोटी-बड़ी जानकारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























