Responsive Scrollable Menu

Former Vice President Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारीने BJP पर साधा निशाना #news

Former Vice President Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारीने BJP पर साधा निशाना #news #formervicepresident #hamidansari #bjp #shorts #viral You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates

Continue reading on the app

मर्दानी 3 में विलेन बनीं अम्मा बोलीं:रानी मुखर्जी नहीं, शिवानी रॉय सामने थीं, एक्ट्रेस की एक बात दिल में रह गई

फिल्म मर्दानी 3 में ‘अम्मा’ के किरदार ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। इस किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद सिन्हा ने अपनी दमदार अदाकारी से एक ऐसी विलेन रची, जिससे नफरत भी होती है और सोचने पर मजबूर भी होना पड़ता है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मल्लिका ने अपने किरदार की तैयारी, मानसिक प्रक्रिया, रानी मुखर्जी के साथ अनुभव और अपने अभिनय सफर पर खुलकर बात की। मर्दानी 3 में आपका किरदार बेहद डार्क और लार्जर दैन लाइफ है। जब पहली बार स्क्रिप्ट आपके पास आई, तो क्या प्रतिक्रिया थी? असल में जब कोई एक्टर स्क्रिप्ट पढ़ता है, तो सबसे पहले वह उस किरदार का ग्राफ देखता है। उसकी अंदरूनी दुनिया, उसका आर्क और उसकी सोच। मुझे हमेशा ऐसे किरदार आकर्षित करते हैं जो बिल्कुल सही या बिल्कुल गलत नहीं होते, बल्कि राइट और रॉन्ग की सीमा पर खड़े होते हैं। ‘अम्मा’ एक मेगा विलेन है, लेकिन उसके अपने विश्वास हैं, उसकी अपनी स्पिरिट है। ऐसे कॉम्प्लेक्स किरदार को निभाना एक बेहद रोमांचक प्रक्रिया होती है। मल्लिका से ‘अम्मा’ बनने के इस ट्रांजिशन में कितना वक्त लगा और क्या चुनौतियां रहीं? यह प्रक्रिया कभी भी अकेले नहीं होती। यह हमेशा कोलैबोरेशन में होती है डायरेक्टर, कॉस्ट्यूम, हेयर, मेकअप टीम सब मिलकर किरदार को आकार देते हैं। हमने बहुत समय लुक टेस्ट में लगाया ज्वेलरी से लेकर हाथ पैर तक हर चीज पर बारीकी से काम हुआ। यह सब बहुत प्रेम और संवेदनशीलता के साथ बनाया गया किरदार है। मेरा काम किरदार का बिहेवियर और उसकी ह्यूमैनिटी लाना है, लेकिन जो कुछ भी आप स्क्रीन पर देखते हैं, वह सबकी मेहनत का नतीजा है। दर्शकों को आपके किरदार से नफरत हो गई है। जब आपने खुद को बड़े पर्दे पर देखा, तो कैसा महसूस हुआ? एक्टर के तौर पर हम किसी किरदार से नफरत नहीं कर पाते, क्योंकि हमें उसकी ह्यूमैनिटी दिख जाती है। हां, काम पूरा होने के बाद हम थोड़ा अलग हो जाते हैं और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने में मजा आता है। तब यह जानना दिलचस्प होता है कि लोगों ने उसे कैसे लिया। कुछ सीन इतने डरावने हैं कि कोई उस माहौल में रहना नहीं चाहेगा। क्या उस किरदार से बाहर निकलना मुश्किल था? नहीं, ऐसा होना भी नहीं चाहिए। यह हमारा प्रोफेशन है। हमारा काम ऐसा माहौल रचना है कि दर्शक उसे महसूस करें, लेकिन अगर हम खुद उसमें डूब जाएं तो वह खतरनाक हो सकता है। दुनिया में वैसे ही बहुत दर्द और तनाव है युद्ध, भूख, बच्चों की पीड़ा। वही असली तनाव की वजह है। किरदार को निभाना एक क्राफ्ट है, और उसी तरह उससे बाहर निकलना भी। मर्दानी फ्रेंचाइजी के विलेन में आपका फेवरेट कौन है पहले पार्ट के ताहिर या दूसरे के विशाल जेठवा? यह बहुत अनफेयर सवाल है। दोनों ही शानदार अभिनेता हैं। हर एक्टर अपने किरदार में अपनी यूनिकनेस लाता है। मैं खुद एक्टर्स को पढ़ाती हूं और उनसे बहुत मोहब्बत करती हूं। रानी मुखर्जी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? हमारे आमने-सामने के सीन बहुत कम थे, इसलिए ज्यादातर काम अलग-अलग ही हुआ। मेरे जहन में हमेशा शिवानी रॉय का किरदार ही सामने रहता था, इसलिए ऑन-स्क्रीन कई रिएक्शन मेरे लिए भी सरप्राइज रहे, जो फिल्म में बेहद खूबसूरती से काम कर गए। शूट की शुरुआत में रानी जी ने मुझे बहुत वॉर्म वेलकम किया और मुस्कुराते हुए कहा, ‘एवरीबडी लव्स यू ऑलरेडी।’ इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ‘हमारी आंखों का रंग भी एक जैसा है।’ वह पल मेरे लिए वाकई बहुत खास था। क्या आपको डर है कि कहीं यह विलेन वाला रोल आपको टाइपकास्ट न कर दे? नहीं। एक्टर के पास हमेशा चॉइस होती है। मैं अलग-अलग भाषाओं में काम करती हूं और विविध किरदार निभा चुकी हूं। हां, यह खुशी जरूर है कि इस किरदार को इतना ऑर्गेनिक एक्सेप्टेंस और प्यार मिला है। अपने अब तक के सफर को कैसे देखती हैं? मजा आया है… और अभी भी मजा आ रहा है। मेरा परिवार हमेशा बहुत सपोर्टिव रहा है। मेरे पिता ने मुझे एनएसडी के फॉर्म के बारे में बताया, मेरे जीजाजी इंटरव्यू के दिनों में बाहर इंतजार करते रहे। यह जर्नी वाकई बेहद खूबसूरत रही है और मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहूंगी। आगे आने वाले समय और अपने भविष्य के सपनों को आप किस तरह देखती हैं? सपने तो रोज देखती हूं। सपने देखने के पैसे नहीं लगते। हर कोई क्रिएटिवली ग्रो करना चाहता है, चैलेंज चाहता है और एक सम्मानजनक माहौल चाहता है। बस वही चाह है। सिनेमा को लेकर आप कौन-सा ऐसा बदलाव देखना चाहेंगी, जो आपको सबसे ज्यादा जरूरी लगता है? सबसे पहले यह पूछना बंद होना चाहिए कि ‘औरतें कहां हैं?’ यह सवाल ही गलत है। हम हर जगह हैं। नए और युवा स्टोरीटेलर्स को सपोर्ट करना चाहिए, भले ही उनकी कहानियां थोड़ी अनकम्फर्टेबल क्यों न हों। रिस्क लेने से ही सिनेमा का इकोसिस्टम आगे बढ़ता है। दर्शकों के लिए मर्दानी 3 को लेकर आप क्या संदेश देना चाहेंगी? यह फिल्म कुछ बहुत जरूरी सवाल उठाती है। इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट की तरह नहीं, बल्कि आत्ममंथन की तरह देखें। सोचिए कि समाज के तौर पर हमने कहां चूक की है। फिल्म भारी जरूर है, लेकिन मैं वादा करती हूं आपको मजा भी आएगा और सोचने पर भी मजबूर करेगी।

Continue reading on the app

  Sports

'हल्के वक्त में घबराना नहीं', Captain SKY ने Team India को T20 World Cup के लिए दिया गुरुमंत्र

सूर्यकुमार यादव घरेलू मैदान पर खासकर मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप में भारत की कप्तानी करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि घर पर खेलने से अतिरिक्त प्रेरणा और जिम्मेदारी मिलती है, लेकिन उनकी टीम दबाव का सामना करने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार का मंत्र है अच्छा क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित करना। भारत शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ अपने खिताब का बचाव शुरू करेगा, जिसका लक्ष्य टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनना और अपने खाते में तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जोड़ना है। 
 

इसे भी पढ़ें: Team India ने बढ़ाई New Zealand की टेंशन, Captain Santner ने बताई T20 World Cup की सबसे बड़ी चिंता


30 साल की उम्र में 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार के लिए यह एक विशेष क्षण है, क्योंकि घरेलू क्रिकेट की तमाम मेहनत, आईपीएल में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए शानदार प्रदर्शन और एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में संघर्ष के बाद, उन्हें आखिरकार कप्तान के रूप में घरेलू विश्व कप खेलने और उस मैदान पर टूर्नामेंट शुरू करने का मौका मिला है जहां से भारत के 'मिस्टर-360' के करियर की शुरुआत हुई थी।

बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, सूर्यकुमार, जो वीडियो के दौरान मरीन ड्राइव पर एक कार में थे, जहां टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद एक भव्य ट्रॉफी परेड हुई थी, ने उस आयोजन का हिस्सा होने पर अपने विचार व्यक्त किए, जहां हजारों उत्साहित भारतीय प्रशंसक अपने नायकों के साथ खिताब की जीत का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले, यहां (टी20 विश्व कप के जश्न के बाद ट्रॉफी परेड के दौरान) ठीक से सांस लेने की भी जगह नहीं थी। यह एक अविश्वसनीय अनुभव था क्योंकि मैंने इसे पहली बार अनुभव किया था। जब तक आप इसका अनुभव नहीं करते, तब तक आप इसे नहीं जानते। जब मैंने इस भावना को उभरते हुए नए खिलाड़ियों को समझाया, तो वे जोश से भर गए।
 

इसे भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में मचाया 'गदर', फिर भी क्यों Team India में नहीं हो सकती Vaibhav Sooryavanshi की Entry?


उन्होंने टीम के मंत्र के बारे में भी बात करते हुए कहा, "हल्के वक्त में घबराना नहीं, अच्छे वक्त में पागल होना नहीं।" उन्होंने आगे कहा कि अपने घरेलू मैदान पर, अपने दर्शकों के सामने टी20 विश्व कप में कप्तानी करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। यह एक अच्छी चुनौती और बड़ी जिम्मेदारी है। दबाव तो है, लेकिन हम अच्छा क्रिकेट खेलकर इसे पार करने की कोशिश करेंगे। यह एक खास एहसास है, मैंने अपना सारा क्रिकेट यहीं खेला है, यहां तक ​​कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट भी। इसलिए भारत में वापस जाना, अपनी जर्सी में खेलना, विश्व कप में टीम की कप्तानी करना, मुझे बेहद रोमांच और थोड़ी घबराहट महसूस हो रही है। पेट में थोड़ी बेचैनी होगी, लेकिन मुझे यकीन है कि साथी खिलाड़ी और प्रशंसक मेरा काम आसान कर देंगे।
Sat, 07 Feb 2026 18:04:00 +0530

  Videos
See all

Dangal Full: India-US Trade Deal का Framework सामने आ गया | NDA Vs INDIA | PM Modi | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T12:44:27+00:00

'छात्रा के परिवार को पप्पू ने दिल्ली बुलाया था' #pappuyadav #biharnews #mparrested #policeaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T12:42:21+00:00

BJP नेता Syed Shahnawaz Hussain ने बताया India-US Trade Deal में किसे होगा फायदा? | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T12:41:15+00:00

Owaisi Viral Speech: RSS को ओवैसी ने दिया ऐसा चैलेंज जो वायरल हो गया! #shorts #owaisi #ytshorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T12:38:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers